Back
नवाई टोंक में शहीद दिवस पर तिरंगा बाइक रैली और श्रद्धांजलि समारोह
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 23, 2026 11:31:54
Tonk, Rajasthan
निवाई टोंक
जयपुर रोड स्थित नगर पालिका भवन से शहीद दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विशाल तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन
भूतपूर्व सैनिक संगठन निवाई द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर रोड स्थित नगर पालिका भवन से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे 80 फीट रोड स्थित शहीद स्मारक तक विशाल तिरंगा बाइक रैली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल तिरंगा रैली के मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी व जयपुर सहित बीकानेर व अन्य जिलों से आए हुए पूर्व सैनिक व कैप्टन रहे। विशाल तिरंगा बाइक रैली नगर पालिका से रवाना होते हुए राधा दामोदर सर्किल, पुराना थाना, वाल्मीकि बस्ती, बड़ी का मंदिर, अहिंसा सर्किल, प्रताप स्टेडियम, श्याम मंदिर होती हुई 80 फीट रोड पर शहीद स्मारक पहुंची। रैली में डीजे के ऊपर देशभक्ति गीतों ने पूर्व सैनिकों को नाचने व थिरकने पर मजबूर कर दिया। शहीद स्मारक पर भारत माता वे वंदे मातरम की जय कारों से समूचा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस दौरान विधायक राम सहाय वर्मा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बाहर से आए हुए पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। शहीद स्मारक पर ही सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में वीरांगनाओं का भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा सम्मान किया गया। वहीं टोंक जिले से आए हुए पूर्व सैनिकों ने 80 फीट रोड पर शहीद स्मारक बनने पर दिलीप इसरानी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी देश के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद भगत सिंह के जिवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एयर फोर्स के चंद्र मोहन,VSM करनाल उमराव सिंह राठौड़, कमांडर मुकुट बिहारी, संगठन के उपाध्यक्ष आत्माराम जाट, करनाल राजाराम चौधरी भूतपूर्व RAS लक्ष्मी नारायण, कप्तान कृष्ण लाल चौधरी, कैप्टन सीताराम गुर्जर अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन निवाई, कैप्टन सूरजमल जाट, कैप्टन हनुमान सिंह, कैप्टन सूरजमल गुर्जर, कैप्टन सीताराम सूबेदार, सूबेदार धर्मेंद्र चौधरी भैरूपुरा, मेजर दुर्गा लाल सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 23, 2026 12:34:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 23, 2026 12:33:170
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 23, 2026 12:33:060
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 23, 2026 12:32:490
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 23, 2026 12:31:580
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 23, 2026 12:31:130
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 23, 2026 12:30:450
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 23, 2026 12:30:320
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 12:30:120
Report
483
Report
438
Report
VRVikash Raut
FollowMar 23, 2026 12:23:10482
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:22:48570
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 23, 2026 12:22:33470
Report