Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776

जासूसी के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने शामली निवासी युवक को लिया हिरासत में

Mar 23, 2026 12:24:46
Shamli, Uttar Pradesh
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक बार फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के कनेक्शन का मामला सामने आया है जहां से गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों और प्रमुख स्थानों की जासूसी करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली का है जहां के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर नाम के एक युवक को गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल ने हिरासत में लिया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि ईद के दिन गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल सेल ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया था जिनसे पूछताछ के बाद बाद में उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन पुलिस समीर नाम के युवक को पूछताछ के लिए साथ ले गई। हिरासत में लिए गए युवक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों एवं अन्य प्रमुख जगहों की जासूसी करता था जिसके तार मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मेरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर से जुड़े हुए हैं जिसे गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मीरा ठाकुर पर जासूसी और देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले गिरोह से उसके जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं। हिरासत में लिए गए युवक समीर के पिता ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं जिसमें समीर दूसरे नंबर का है समीर का एक बड़ा भाई है और एक छोटा भाई है जो कि गांव में ही यह तस्ल की मजदूरी करते हैं। समीर थोड़ा मोटी बुद्धि का है और उसे इतना अभी भी कोई ज्ञान नहीं है वही समीर की अभी चंद महीनो पहले शादी भी हुई है। हिरासत में लिए गए युवक के पिता शहजाद ने बताया कि गाजियाबाद की यह पुलिस आई थी और उनके बेटे को साथ लेकर गई है जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनके बेटे का जुल्म क्या है तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें पूरे मामले की सूचना दे दी जाएगी लेकिन ईद से लेकर आज तक तीन दिन हो चुके हैं हमें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि हमारे बेटे पर कुछ आप है तो वह हमें बताएं नहीं तो उसे जो दो अन्य गांव के ही युवक छोड़े इस पूरे मामले में बाबरी थाना अध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद पुलिस आई थी जो समीर को अपने साथ हिरासत में लेकर गई है क्या मामला है क्यों उन्हें ले जाया जा रहा है यह उन्होंने नहीं बताया बस यह बताया कि एक जांच एजेंसी द्वारा एक प्रकरण की जांच की जा रही है इस मामले में इसे हिरासत में लिया गया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 23, 2026 13:26:11
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:नगर पंचायत गौरी बाजार में सोमवार को गरिमामय वातावरण के बीच नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव-नामित सदस्य कृष्णानंद पांडेय, दिनेश पांडेय एवं अनामिका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बृजेश कुमार गुप्ता सहित नगर पंचायत के समस्त सभासद एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:25:42
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर।  जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज़ सगे दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन को गोली मार दी-घटना थाना बेहट क्षेत्र के CHC फतेहपुर की है, जहां पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती पर अचानक उसके भाई रवि और मोंटी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी- बताया जा रहा है कि जैसे ही युवती को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी हमलावरों ने हमला बोल दिया- गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत पीजीआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस सुरक्षा में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 23, 2026 13:19:25
Dholpur, Rajasthan:शहर के सामान्य अस्पताल में रजिस्ट्रेशन विंडो के पास एक 6 महीने के भ्रूण के मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मियों की सूचना पर तुरंत पीएमओ मौके पर पहुंचे और नाली से भ्रूण को निकलवा कर उसे साफ करा स्वास्थ्य की जांच की। जो मृत अवस्था में मिला। ऐसे में मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मोर्चरी में शव को रखवाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने भ्रूण का अंतिम संस्कार भी किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ हार्किशन मंगल ने बताया कि उन्हें सफाई कर्मियों ने सूचना दी की रजिस्ट्रेशन विंडो के पास नाली के अंदर एक शिशु का भ्रूण पड़ा है। उक्त सूचना पर वे मौके पर पहुंचे जो उल्टी अवस्था में था। जिसे तुरंत बाहर निकलवाया और सफाई कराई। इसके बाद उसके स्वास्थ्य की जांच की तो वह मृत अवस्था में मिला। करीब 24 सप्ताह का यह मेल भ्रूण है। जो अस्पताल में इस प्रकार कैसे आया। यह एक गंभीर मामला है। क्योंकि अस्पताल में होने वाली डिलेवरी या प्रीमेच्योर बेबी को लेकर पूरे सावधानी से काम किया जाता है। किसी भी मृत भ्रूण को ऐसे नहीं छोड़ा जाता साथ में हर गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन होता है। किसी भी मृत शिशु या सिस्ट को ऐसे बाहर नहीं फेंका जाता। यह भ्रूण अस्पताल की नाली में मिला है। जिसे कोई बाहरी व्यक्ति फेंक कर गया है या पीछे की किसी ने साइड से आकर डाला है। अस्पताल में लगे कैमरे में भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को पूरे मामले की जांच के लिए जानकारी दी है। मामले को लेकर कोतवाली थाने के सीआई देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक भ्रूण का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। डीएनए प्रिजर्व कर लिया है, मृतक भ्रूण का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 23, 2026 13:19:05
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 23, 2026 13:18:28
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन. बिहार सरकार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के पावन सोमवार को मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए रत्नेश कुमार ने कहा कि उन्हें महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आए। साथ ही उन्होंने देश और बिहार राज्य की उन्नति एवं खुशहाली की कामना भी की。 दर्शन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया。
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Mar 23, 2026 13:17:50
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 23, 2026 13:17:06
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां मंदिर से घण्टा चोरी का मामला सामने आया है, वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है. मामला औराई थाना क्षेत्र के उपरौठ स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर का है जहां 20-21 मार्च की रात पीतल के घण्टे चोरी हो गए थे. मामले में थाना औराई पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस टीम ने 23 मार्च को हवाई पट्टी तिराहे से सर्वेश गिरी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक जूट के बोरे में 18 पीतल के छोटे-बड़े घण्टे बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का भी नाम बताया है; आरोपी ने कबूला कि उसने प्रद्युम गिरी के साथ मिलकर करीब 30 घण्टे चोरी किए थे; बाकी घण्टे उसके फरार साथी के पास हैं; दोनों चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 23, 2026 13:16:50
Saharsa, Bihar:बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में सहरसा के सिहौल गांव के रहने वाले छात्र आदर्श कुमार ने 477 अंक लाकर बिहार में तीसरा स्थान पाकर पूरे राज्य और जिले का मान बढ़ाया है. छात्र की सफलता पर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना हुआ है. मूल मूल रूप से सिहौल गांव के रहने वाले आदर्श कुमार के पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करते हैं जबकि माँ बंटी देवी अपने बच्चों का देखभाल करती हैं. छात्र आदर्श ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों देते हुए कहा कि वो सेल्फ स्टडी से कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल किया है. छात्र आदर्श उनके परिवार वालों से बातचीत की जी मिडिया संवाददाता विशाल ने.
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 23, 2026 13:16:36
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 23, 2026 13:16:23
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले यूजीसी कानून को लागू करवाने की मांग को लेकर रंधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द यूजीसी कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह कानून छात्रों के अधिकारों और सम्मानजनक शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। प्रदर्शन कर रहे पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने कहा कि यूजीसी कानून से वही लोग डर रहे हैं जो वर्षों से छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार करते आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में पहले से ही कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा का प्रावधान है, ऐसे में इस कानून का विरोध करना उचित नहीं है। यूजीसी लागू होने से कॉलेजों में छात्रों को सम्मान और समान शिक्षा का अधिकार मिलेगा। यह कानून छात्रों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यूजीसी कानून को जल्द लागू किया जाए, क्योंकि यह हमारे हक और अधिकार की बात है। बाइट -- चंद्र देव यादव (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग)
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 23, 2026 13:16:09
Motihari, Bihar:लगता है मोतिहारी में कुछ भी असंभव नहीं है। यहाँ पर लोग ऐसी कारवाई से दो चार होते हैं जो इलाके में चर्चा का विषय बन जाती है। ताजा मामला घोड़ासहन बाजार से जुड़ा हुआ है। घोड़ासहन बाजार लगने वाली जमीन को अपना बताकर मोतिहारी प्रशासन ने सैरात का डाक निकाल दिया है। जिला राजस्व शाखा द्वारा निकाले गए डाक में कल ही अपर समाहर्ता के कार्यालय में डाक होने का जिक्र किया गया है। इस डाक से जुड़ी दिलचस्प जानकारी से आपको रूबरू करवाते हैं। जिस जमीन पर घोड़ासहन बाजार लगता है उस जमीन को रेलवे की जमीन बताकर रेलवे ने मोतिहारी के डीएम को पत्र लिखा था। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर ने दिनांक 8-8-2025 को मोतिहारी डीएम को पत्र लिखा है, जिसके आलोक में मोतिहारी के अपर समाहर्ता ने पत्रांक 5433 दिनांक 19-11-25 को उक्त जमीन से अतिक्रमण यानी बजार हटाने के लिए ढाका के एसडीएम को आदेश दिया। इसके आलोक में ढाका के एसडीएम ने पत्रांक 857 दिनांक 5-12-2028 को घोड़ासहन के सीओ को आदेश देते हुए कहा कि घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ 50-60 अवैध झोपड़ीनुमा दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। एसडीएम ने सीओ को यह भी आदेश दिया कि अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में अतिक्रमण को नियमानुसार हटाते हुए कार्रवाई से एसडीएम को अवगत कराए। मतलब एक तरफ अपर समाहर्ता से लेकर एसडीएम के आदेश अतिक्रमण हटाने की है, दूसरी तरफ उक्त जमीन पर ही सैरात का डाक भी निकाल दिया गया है। इस बारे में जब Zee News मोतिहारी के अपर समाहर्ता मुकेश सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि घोड़ासहन बाजार (सैरात) कई दिनों से लग रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त जमीन रेलवे की है या जिला प्रशासन की; यह तब स्पष्ट हो सकेगा जब अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ जाएँगे। पर क्या यह उचित नहीं होता कि डाक निकालने से पहले स्पष्ट हो जाता कि रेलवे का दावा सही है या गलत?
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top