Back
भाजपा सरकार के दो वर्ष में अपराधों पर अंकुश बढ़ा: गृहमंत्री
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 22, 2025 12:16:27
Tonk, Rajasthan
टोंक मालपुरा दौरे पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, कहा—भाजपा सरकार के दो साल में अपराधों पर लगा अंकुश मालपुरा (टोंक)। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मंगलवार को मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के आवास पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जयपुर लौटते समय गृह राज्य मंत्री का पालिकाध्यक्ष आवास पर पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। पत्रकारों से बातचीत में गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में अपराधों के ग्राफ में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान को “रेपिस्तान” कहा जाने लगा था, लेकिन वर्तमान सरकार अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जनता से जो संकल्प किए थे, उनमें से लगभग 70 प्रतिशत संकल्प दो वर्षों में ही पूरे कर लिए गए हैं। आज प्रदेश में पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल बना है, जो सुशासन का प्रमाण है। गृह राज्य मंत्री ने अरावली पर्वतमाला के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर्यावरण संरक्षण और कानून के दायरे में विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 13:48:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 22, 2025 13:48:380
Report
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowDec 22, 2025 13:48:160
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 22, 2025 13:47:120
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 13:46:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 22, 2025 13:46:140
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 22, 2025 13:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 22, 2025 13:45:200
Report
0
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 22, 2025 13:41:160
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 22, 2025 13:40:460
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 22, 2025 13:40:080
Report