Back
ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स पर एसटीपी बंदी, भूजल दोहन पर 50 लाख जुर्माना; कुल 54.32 लाख
BPBHUPESH PRATAP
Feb 02, 2026 16:04:58
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना डिस्चार्ज करने व उद्यान से जुडे़ कार्यों के लिए भूजल दोहन करने पर 50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। साथ ही सोसाइटी से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन न करने पर भी 4.32 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पुलिस को पत्र भी लिखा गया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर विभाग की टीम ने 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों से एसटीपी की समुचित क्षमता और सुचारु संचालन पर जवाब मांगा गया है। साथ ही शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया। जवाब न मिलने पर सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना करती है और पेनल्टी भी लगाती है। अजनारा होम्स पर कार्रवाई भी इसी अभियान के तहत की गई है। सीवरेज विभाग की तरफ से बिल्डर को पत्र भेजकर एसटीपी की स्थापित क्षमता और संचालन की स्थिति, सोसाइटी में रहने वाली कुल आबादी, शोधित सीवरेज के रियूज आदि की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसके चलते निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में टीम ने हाल ही में सोसाइटी का विजिट किया। इस दौरान एसटीपी पूर्णतया बंद पाया गया। निवासियों ने बताया कि विगत दो वर्षों से एसटीपी बंद है। सोसाइटी में लगभग 2300 फ्लैट हैं, जिससे रोजाना औसतन लगभग 1.15 एमएलडी सीवेज निकलने का आकलन है। इस अशोधित सीवेज को नाली में गिराया जा रहा था। नाली की तरफ की लाइन चोक होने पर सीवेज को बेसमेंट में भी गिराया जाने लगा, जिसकी वजह से निवासियों के लिए गंभीर संकट की स्थिति बन गई थी। यह एनजीटी के आदेशों और सीपीसीबी व यूपीपीसीबी के नियमों के भी खिलाफ है। इसके अतिरिक्त पेड़-पौधों की सिंचाई के कार्यों के लिए भूजल दोहन भी नियमों के खिलाफ है, जिसके चलते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग की तरफ से अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। जुर्माने की रकम 7 कार्यदिवस में प्राधिकरण के खाते में जमा कराने को कहा गया है। साथ ही एसटीपी को चालू कर शोधित सीवेज को सिंचाई, फ्लशिंग आदि कार्यों में करने के निर्देश दिए गए है। वहीं प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोसाइटी से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन न करने पर 4.32 लाख की पेनल्टी लगाई है। इस तरह बिल्डर पर कुल 54.32 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पुलिस को पत्र भी लिखा गया है और दोबारा गल्ती करने पर लीज की Shर्तों के تحت भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों के सीवर को एसटीपी से शोधित करने और पानी का इस्तेमाल सिंचाई कार्यों में करने की अपील की है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 17:18:43Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सीएमओ में कथा वाचक जया किशोरी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 02, 2026 17:18:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 02, 2026 17:17:490
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:17:26Noida, Uttar Pradesh:360 degree view from the top of Mount Everest on a clear day
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:17:16Noida, Uttar Pradesh:Crystal appears to have another world within
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:16:44Noida, Uttar Pradesh:Black swans thank the hero who saved their baby
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 02, 2026 17:16:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 02, 2026 17:16:13Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
दिन छिपते ही लुटेरे हुए एक्टिव
सर्राफा व्यापारी से की लुटेरे ने लूट
सोने की अंगूठियां लूट हुआ फरार
5 सोने की अंगूठी लूट से मचा हड़कंप
व्यापारी नवीन शर्मा से की गयी लूट
सीसीटीवी खंगालने मे जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल पर जाँच मे जुटी
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 02, 2026 17:15:550
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:15:26Noida, Uttar Pradesh:After more than a decade, Indonesia’s rare Rafflesia bloomed, the world’s largest flower.
0
Report