Back
अनूपगढ़ व्यापार मंडल चुनाव: गोदारा अध्यक्ष, अमित सरना सचिव निर्वाचित
PKPradeep Kumar
Nov 18, 2025 14:35:02
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव मंगलवार को उत्साह के साथ सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय और सचिव पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में सुबह से ही व्यापारियों की भीड़ उमड़ती रही। व्यापार मंडल परिसर में बनाए मतदान केंद्र पर दावेदारो और समर्थक मतगणना तक जुटे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सिद्धमुखिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनील गोदारा, बलविंद्र उर्फ बब्बू बहोलिया और सुभाष चुघ के बीच मुकाबला था। चुनाव परिणामों में सुभाष चुघ को 15 वोट, बलविंद्र बहोलिया को 96 वोट जबकि सुनील गोदारा को भारी समर्थन मिलता हुआ 234 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए। परिणामस्वरूप गोदारा 138 वोटों के प्रचंड अंतर से सुनील गोदारा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए और वह अमित सरना 27 वोटों से जीतकर सचिव बने। परिणाम आते ही समर्थकों ने तालियों और पटाखों के साथ खुशी जताई। चुनाव अधिकारियों के द्वारा व्यापार मंडल और गौशाला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई। धीमी गति से शुरू हुआ था मतदान चुुनाव अधिकारियों चुनाव अधिकारी संजय सिद्ध मुखिया, गुरविंदर सिंह जाखड़, राधाकृष्ण डांग, जसवंत सिंह चन्दी, गंगाविशन सेतिया तथा वेदप्रकाश छाबड़ा ने बताया कि सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे सुस्त रहे और 354 वोटों में से केवल 67 वोट ही पड़े, लेकिन दोपहर 12 बजे से मतदान ने तेजी पकड़ी। दोपहर 2 बजे तक 354 वोटों में से 347 वोट पोल हो चुके थे। यानी लगभग 98.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यह आज तक के हुए मतदान में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। त्रिकोणीय मुकाबले में भारी समर्थन के साथ गोदारा अध्यक्ष निर्वाचित मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सिद्धमुखिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनील गोदारा, बलविंद्र उर्फ बब्बू बहोलिया और सुभाष चुघ के बीच मुकाबला था। चुनाव परिणामों में सुभाष चुघ को 15 वोट, बलविंद्र बहोलिया को 96 वोट जबकि सुनील गोदारा को भारी समर्थन मिलता हुआ 234 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए। परिणामस्वरूप गोदारा 138 वोटों के प्रचंड अंतर से सुनील गोदारा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। परिणाम आते ही समर्थकों ने तालियों और पटाखों के साथ खुशी जताई। सचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला, अमित सरना ने मारी बाजी सचिव पद के लिए हुए सीधी टक्कर में कपिल चलाना को 159 वोट मिले, जबकि अमित सरना को 186 वोट प्राप्त हुए। दो वोट निरस्त रहे। 27 वोटों की बढ़त के साथ सरना विजयी घोषित हुए। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और शांति का माहौल इससे पूर्व मतगणना दोपहर 3 बजे शुरू की गई। पूरे चुनाव कार्यक्रम के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। व्यापारियों, प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें लगातार बैलेट बॉक्सों पर टिकी रहीं। शाम लगभग 4 बजे अंतिम परिणाम घोषित किए गए। आपको बता दे कि कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके चुनाव अधिकारी गंगाविशन सेतिया ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर सुनील चावला तथा उपाध्यक्ष पद पर नरेश मिड्ढा का पूर्व में ही सर्वसम्मति से निर्वाचन किया जा चुका है। परिणाम के बाद शपथ ग्रहण और विजय जुलूस परिणाम घोषित होने के बाद व्यापार मंडल नव निर्वाचित कार्यकारिणी तथा गौशाला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश कुमार चावला, उपाध्यक्ष भगवान दास धूड़िया उर्फ विक्की, सचिव मनीराम ज्यानी ,कोषाध्यक्ष मुकेश छाबड़ा को चुनाव अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई तथा प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और गोभक्त उपस्थित रहे। शपथ के तुरंत बाद समर्थकों ने पटाखे चलाए, मिठाइयां बांटीं और विजयी पदाधिकारियों को बधाइयां दीं। व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी से व्यापारियों के हित में आगे और मजबूती से काम करने की अपील की।
92
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowNov 18, 2025 15:47:020
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 18, 2025 15:46:250
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 15:46:070
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 15:45:540
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowNov 18, 2025 15:45:390
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 18, 2025 15:45:190
Report
SSandeep
FollowNov 18, 2025 15:41:470
Report
88
Report
82
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 18, 2025 15:32:1954
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 18, 2025 15:31:4517
Report
IAImran Ajij
FollowNov 18, 2025 15:31:2959
Report
83
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 18, 2025 15:31:0693
Report