Back
सिरोही के पोस्ट ऑफिस पर बम धमकी, सुरक्षा बढ़ी; जोधपुर टीम जांच करेगी
STSharad Tak
Mar 10, 2026 12:52:00
Sirohi, Rajasthan
एंकर - सिरोही जिले के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें प्रदेश के कुछ डाकघरों को बम से उड़ाने की बात कही गई। ई-मेल की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में एहतियात के तौर पर डाकघरों, खासकर पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित डाकघरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सिरोही में भी इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए एहतियातन डाकघर को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया। वहीं जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना किया गया है, जिसके पहुंचने के बाद पूरे परिसर की सघन जांच की जाएगी।
धमकी के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। डाकघर के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
एएसपी किशोरसिंह चौहान ने बताया कि जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरोही के पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करवा कर अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जोधपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है और टीम द्वारा पूरे परिसर की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुटी हुई है।
बाइट - किशोर सिंह, एएसपी, सिरोही
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 10, 2026 14:18:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 14:18:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 10, 2026 14:18:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 14:17:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 14:17:26Unnao, Uttar Pradesh:आरोपी Vipin Singh ( सफेद सर्ट ) छोटू सनकी ( कैप में ) तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत में ( विडिओ, फोटो )
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 14:17:17Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दहेज हत्या मामले में वांछित दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास ससुर और उनका बेटा शामिल है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 10, 2026 14:17:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:16:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 10, 2026 14:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 14:15:450
Report