icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारी कार्रवाई, 60+ अधिकारी सुधरे; अपराध मुक्त बिहार का लक्ष्य

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अब तक 60 से अधिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार करने वालों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। मंत्री ने कहा कि अब तक अधिकारियों को एंटीबायोटिक डोज दिया गया है, जिससे 90 फीसदी अधिकारी सुधर चुके हैं। जबकि जो 10 फीसदी अधिकारी अब भी नहीं सुधरे हैं, उनके लिए कार्रवाई का डोज और बढ़ाया जाएगा। विभाग में हाल ही में हुए बड़े स्तर के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर भी मंत्री ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित थी। जिन अधिकारियों ने अपनी पसंद के तीन विकल्प दिए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पोस्टिंग दी गई। वहीं जिन अधिकारियों को किसी तरह की शिकायत है, उनके आवेदन लिए जा रहे हैं और नियमों के तहत उस पर विचार किया जाएगा। बिहार में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर भी मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अपराधमुक्त बिहार बनाना है। अपराधियों का मनोबल तोड़ना जरूरी है, क्योंकि बढ़ते अपराध के कारण आम लोगों, खासकर महिलाओं में भय का माहौल बन रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा माहौल बनाना चाहती है, जिससे कोई भी अपराधी खुद को कानून से ऊपर समझने की गलती न करे।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के जंक्शन में नकबज़नी: लाखों के नकद-चांदी और कागजात चोरी

Hanumangarh, Rajasthan:जंक्शन के सूरतगढ़ रोड स्थित दुकान में नकबजनी की वारदात में अज्ञात नकबजन ने नगदी और जरूरी कागजात ले गए। जंक्शन थाना में पीड़ित ने रिपोर्ट दी है। जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में देर रात्रि बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर नकबजनी की घटना घटित हुई। अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित तिलक बंसल ने पुलिस को बताया कि दुकान सूरतगढ़ रोड, सेन्टर जेल के सामने है जिसमें चोरी हो गई। रात को 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और कुछ कीमती सामान गायब था। पुलिस को बताया गया कि दो लोहे के गल्ले में लगभग 35,000 नकद, चार चांदी के सिक्के और जरूरी कागजात सहित साइन किया हुआ चेक भी चोरी गया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट सौंपकर बरामदगी की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में 1982 से भूमि घोटाला: करोड़ों ज़मीन हड़पने का केस दर्ज

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर)\n\n15 प्रतिशत विकसित भूमि दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला आया सामने।\nकोर्ट के आदेश पर भूमाफिया के खिलाफ केस हुआ दर्ज, एसएचओ ने गठित की जांच टीम।\n1982 में अधिग्रहित पुश्तैनी भूमि के मुआवजे का लाभ दिलाने के नाम पर विश्वास में लेकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने से जुड़ा हुआ है मामला।\n1982 में राजस्थान आवासन मंडल ने मानसरोवर योजना के लिए की थी अधिग्रहित करीब 20 बीघा ज़मीन।\nपीड़ित श्रवण जाट ने भूमाफिया प्रहलाद जाट के खिलाफ कराया केस दर्ज, आवासन मंडल के तत्कालीन तहसीलदार संतोष कुमार पर भी लगाए भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप।\nजयपुर के रेनवाल मांजी थाने में कराया केस दर्ज,\nएसएचओ कमलेश चौधरी ने केस दर्ज कर जांच की शुरू, पुलिस भूमाफिया गिरोह के सरगना को करेंगी गिरफ्तार।
0
0
Report
Advertisement

पंचकुला-करनाल: पांच जिलों में दौरे, SIR और छात्रों की गूंज की समीक्षा

Chandigarh, Chandigarh:प्रथम चरण के अंतर्गत 19 जुलाई से 23 जुलाई तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं करनाल सहित पाँच जिलों का दौरा किया जाएगा। प्रथम चरण का विस्तृत कार्यक्रम आपकी जानकारी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न है। दौरे के दौरान संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकाओं, पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग भेंट कर संगठनात्मक, राजनीतिक तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर फीडबैक प्राप्त करेंगे। इन बैठकों में State में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनिरक्षण (SIR) तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा प्रारंभ किए गए "छात्रों की गूंज अभियान" के अंतर्गत जिलों में की जा रही गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में कल आयोजित होगी 'महिला चौपाल', महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow12m ago
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। कल, 17 जुलाई, 2026 प्रातः 11:00 बजे को ग्राम कुम्हारई में एक विशेष 'महिला चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनों और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। चौपाल में न केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि उपस्थित महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सदस्य रेनू गौड़ ने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का जागरूक होना ही समाज के विकास का आधार है, इसलिए सभी महिलाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।
0
0
Report

सीएम योगी का बिजनौर दौरा: एक हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Moradabad, Uttar Pradesh:सीएम योगी का कल 17 जुलाई को बिजनौर जिले का दौरा। سیएम कल दोपहर پہنچेंगे बिजनौर। वर्धमान डिग्री कालेज के मैदान मे जनसभा को करेंगे सम्बोधित। सीएम योगी बिजनौर और चांदपुर विधान सभाओ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। डीएम, एसपी ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारी शुरू की। डीएम ने देर रात ली अफसरों की बड़ी बैठक। डीएम ने अफसरों को दिए दिशा निर्देश। वर्धमान डिग्री कालेज मे होगी सीएम की विशाल जनसभा। बिजनौर मे कल सीएम योगी का दौरा तय है। सीएम दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की शुरू। जर्मन हैमर टेंट लगना हुआ शुरू। डीएम जसजीत कौर ने तैयारियों का लिया जायजा। डीएम ने बताया कि सीएम कल दोपहर एक बजे पहुंचेंगे बिजनौर। सीएम कल बिजनौर और चांदपुर विधान सभाओ को एक हजार करोड़ की योजनाओ की सौगात देंगे। कुछ परियोजनाओं का कल होगा शिलान्यास कुछ परियोजनाओं का होगा लोकार्पण। सीएम के दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सीएम कल पुलिस लाइन मे हेलीपेड पर उतरेंगे। वही PWD गेस्ट हाउस मे भी रंग रोगन और पेड़ो की झंगाई का कार्य चल रहा है सीएम कल इसी PWD गेस्ट हाउस मे भोजन करेंगे।
0
0
Report

हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संदेश दिया — खबर

Dehradun, Uttarakhand:हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का रोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश देहरादून, 16 जुलाई। लोक पर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम तथा हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

एनआईए ने आतंकी मामले में राकिब इमाम अंसारी को पांच वर्ष जेल दी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पाकिस्तानी आतंकी संगठन आइएसआइएस का सहयोग करने के आरोपित राकिब इमाम अंसारी को एनआइए के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है。 अभियोजन ने बताया कि इस मामले में एटीएस अलीगढ़ के दारोगा मोहम्मद अकरम ने तीन नवंबर 2023 को गोमतीनगर के एटीएस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि मुंबई के काला चौकी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान आरोपी शाहनवाज और रिजवान अली के बारे में सूचना इकट्ठी की जा रही थी, तभी पता चला कि दोनों आरोपित आइएसआइएस के सक्रिय सदस्य हैं और दोनों के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संगठन स्टूडेंट आफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों से गहरे संबंध हैं। रिजवान अशरफ यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था, परंतु आइएसआइएस से जुड़ा होने के चलते यूनिवर्सिटी के संगठन से जुड़कर आइएसआइएस की विचारधारा का प्रचार और प्रसार कर रहा है। एटीएस ने पाया कि दोषी राकिब इमाम अंसारी भी अन्य आरोपितों के संपर्क में था। साथ ही शाहनवाज और रिजवान अली के संपर्क में रहकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ लोगों के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकी संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभियोजन ने 17 गवाह पेश किए, जिन्होंने बताया कि सभी लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए नए लोगों को जोड़ने, जिहादी गतिविधियों को प्रेरित करने व भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़कर भारत में सरिया कानून स्थापित करने की साजिश रच रहे थे, जिसमें दोषी राशिब इमाम अंसारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। मुकदमे के विचारण के दौरान दोषी राकिब इमाम ने न्यायालय के समक्ष अर्जी देकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया
0
0
Report

ED ने 13 ठिकानों पर छापेमारी, रोहिंग्या-घुसपैठ नेटवर्क का खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के मुताबिक, सुभाष ने बताया कि चोरी की पूरी साजिश टिन्नू, अनुकल्प और लवकुश ने रची थी यही सब तय करते थे कि कब और कैसे रकम पार करनी है इसमें 下टिन्नू载 की भूमिका बेहद अहम रही सुभाष ने कहा कि 下टिन्नू载 के पास वे सभी अधिकार थे, जो ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास थे उसकी मौजूदगी में कोई भी कुछ नहीं बोलता था। इसलिए रकम पार होती रही सुभाष भी वही करता रहा, जो 下टिन्नू载 व अन्य लोग कर रहे थे। बाद में वह भी उसी में शामिल हो गया। सुभाष ने पुलिस को बताया कि जिस दिन केवल सिक्कों की गणना होती थी, उस दिन इन सभी की ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी, क्योंकि पता था कि सिक्कों की गिनती में फायदा नहीं होगा। इतने सिक्के वे नहीं ले जा सकते थे, जितने के नोट पार करते थे। इसलिए उस दौरान दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी... ED के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 16 जुलाई 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई। यह मामला उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने का काम कर रहा था। ED के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में एक मजबूत वित्तीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं को विदेशों से बड़ी मात्रा में फंडिंग मिली, जिसे कई बैंक खातों, म्यूल (डमी) खातों और जटिल लेन-देन के जरिए घुमाकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया। जाँच एजेंसियों का यह भी दावा है कि संदिग्ध लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए नकद निकासी और छोटी-छोटी रकम के कई ट्रांजैक्शन किए गए, ताकि लेन-देन पर आसानी से संदेह न हो। फिलहाल, ED की जांच जारी है और एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों, फंडिंग के स्रोत और धन के इस्तेमाल की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top