Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने होटल कर्मचारी को टक्कर दी; चालक फरार

ASAshok Singh Shekhawat
Mar 23, 2026 11:33:20
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर रींगस में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर होटल के कर्मचारी को टक्कर मार दी। कर्मचारी लगभग 5 फीट उछलकर सड़क पर गिर गया, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति से आया और होटल के बाहर खड़े कर्मचारी को जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारी दूर जा गिरा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए भिजवाया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल होटल कर्मचारी जितेंद्र कुमावत ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 23, 2026 12:38:36
0
comment0
Report
IAIqbal Ahmad
Mar 23, 2026 12:37:25
Naugawan Sadat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत नौगांवा सादात में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिलाई ने शिरकत की और सरकार की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हरि सिंह ढिलाई ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण, कानून व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों के कायाकल्प, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों में उत्साह और विश्वास साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 23, 2026 12:36:04
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : गोठ-मांगलोद माताजी मंदिर के पुजारियों पर गुंडागर्दी के आरोप, दाधीच समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन डीडवाना नागौर जिले के सुप्रसिद्ध गोठ-मांगलोद स्थित माताजी मंदिर में पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं और समाज के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। अखिल भारतवर्षीय दायमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा ने इस संबंध में रोष व्यक्त करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है। महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दाधीच ने बताया कि मंदिर परिसर में पुजारियों की तानाशाही और गुंडागर्दी चरम पर है। ज्ञापन के अनुसार, गत 19 मार्च 2026 को जब समाज द्वारा मंदिर में 'देवी भागवत' का आयोजन किया जा रहा था, उस दौरान मंदिर के पुजारियों ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि इस दौरान उनके वस्त्र तक फाड़ दिए गए, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। शिकायत पत्र में पुजारियों पर श्रद्धालुओं से जबरन धन वसूली करने और महिला श्रद्धालुओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। समाज का दावा है कि पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जहाँ पुजारियों ने मंदिर परिसर में पिस्तौल लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया है। इन गतिविधियों के कारण आम श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया। दाधीच समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषी पुजारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण बहाल किया जाए। इस दौरान महासभा के विभिन्न पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज आगे की रणनीति तय करेगा।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 23, 2026 12:35:47
Tonk, Rajasthan:देवली शहर में चोरों का आतंक किया गया है; एक ही रात में दो बड़ी वारदातों से मचा हड़कंप। जयपुर रोड स्थित श्री रामविहार कॉलोनी में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर लक्षित किया। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने पीछे का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित रामप्रसाद मीणा ने बताया कि रात 1 से 2 बजे के बीच चार लोग घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। वहीं दूसरी घटना मोती पेट्रोल पंप के पीछे हुई, जहां चोरों ने एक और घर में सेंध लगाकर TVS बाइक और मोबाइल चोरी कर लिया। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:34:32
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत नौगांवा सादात में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने शिरकत की और सरकार की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हरि सिंह ढिलाई ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण, कानून व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों के कायाकल्प, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों में उत्साह और विश्वास साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को बाइट हरि सिंह ढिल्लों शिक्षा विधायक
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 23, 2026 12:33:06
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 23/3/2026 संभल। डीएम साहब... मैं नत्थू लाल प्रजापति जिंदा हूं. चंदोसी तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग ने सरकारी दस्तावेजों में खुद को मृत दर्ज किए जाने की शिकायत की. बुजुर्ग ने अफसरों से लगाई गुहार... मैं नत्थू लाल प्रजापति जिंदा हूं. बुजुर्ग की शिकायत है कि सरकारी दस्तावेजों में मृत दर्शाए जाने की वजह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है. विकास खंड के ग्राम सचिव पर रिश्वत न देने पर बुजुर्ग को मृत दर्शाने का आरोप. अफसरों से शिकायत करने पर ग्राम सचिव के खिलाफ बुजुर्ग को धमकाने का आरोप. समाज कल्याण अधिकारी मामले की शिकायत सामने आने के बाद BDO वनियाखेड़ा को ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही और बुजुर्ग को अभिलेखों में जीवित दर्ज किए जाने के आदेश दे चुके हैं. इसके बावजूद सचिव के खिलाफ नहीं हो रही कार्यवाही. जिला अधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मामले की जानकारी के बाद SDM चंदौसी को शिकायत की जांच कराकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए. विकास खंड बनियखेड़ा के गांव फरीद पुर खास के रहने वाले हैं बुजुर्ग नत्थू लाल प्रजापति. चंदोसी तहसील में समाधान दिवस का मामला.
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 23, 2026 12:32:49
Kaithal, Haryana:पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिखा, फिर भाभी को बोला- 'संभाल लेना', शहर में घूमता रहा आरोपी एंकर : हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरुण ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि हत्या के बाद वह खुद भी सुसाइड करना चाहता था और सुसाइड नोट भी लिख चुका था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। पूरी रात वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा, जबकि दोनों बच्चे बेड पर सोते रहे। हत्या के बाद का डरावना मंजर अगली सुबह करीब 11 बजे आरोपी की हिम्मत जवाब दे गई। सामने वाले घर में झाड़ू-पोंछा कर रही भाभी दामिनी को उसने कहा, "मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, आप संभाल लेना।" फिर वह घर से भाग निकला। गिरफ्तारी तक वह शहर में ही घूमता रहा। पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से उसे दबोच लिया। सास को कॉल, फोन तोड़ा और सुसाइड नोट का राज भागने से पहले अरुण ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया और सास सुनीता देवी को कॉल कर कहा, "आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही, मैंने ही मारी है। फोटो भेजूं क्या?" इससे सास से उसकी बहस हो गई। पूछताछ में अरुण ने सुसाइड नोट का भी जिक्र किया। इसमें उसने लिखा कि वह शालू से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसके बार-बार मायके (बठिंडा) जाने से परेशान था। पत्नी बच्चों के साथ मायके ज्यादा रहती थी और ससुराल आने पर धमकी देकर वापस भेज देते थे। नोट में उसने दोनों की मौत का जिम्मेदार खुद को बताया, लेकिन हत्या के बाद सुसाइड नहीं कर पाया। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या का मुख्य कारण बताया। वह पहले चोरी के मामले में भी फंस चुका था। मायके वालों ने किया अंतिम संस्कार, बच्चे भी ले गए उधर, मृतका शालू का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके मायके वाले बठिंडा ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया। उन्होंने शालू के 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को भी अपने साथ ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 23, 2026 12:31:13
Ajmer, Rajasthan:मग़रिबी बंगाल के बड़े मुस्लिम लीडर हुमायूं कबीर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहा उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे हाज़री दी और अक़ीदत की चादर पेश कर बंगाल इलेक्शन में कामयाबी की दुआ मांगी। दरगाह शरीफ में हुमायूं कबीर की दस्तारबन्दी की गई और तबर्रुक पेश किया गया। दरगाह ज़ियारत के बाद हुमायु कबीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी ने असेंबली इंतेख़ाबात में अपनी ताल ठोक दी है। कबीर ने कहा है कि उन्होंने भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से इत्तेहाद किया है। मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ इत्तेहाद का ऐलान कर दिया है । आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया। कबीर ने कहा कि पूनम बेगम भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कबीर ने कहा कि ओवैसी की पार्टी के साथ मिल जुल कर मग़रिबी बंगाल में अपना सीएम बनवाया जाएगा। अगर ऐसा नही हुआ तो ये भी पक्का है कि आईंदा डिप्टी सीएम मुस्लिम ही होगा। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में तामीर हो रही बाबरी मस्जिद अल्लाह की इबादत के लिए है। कबीर ने कहा कि ख्वाजा साहब के दरबार मे उन्हें आकर बेहद सुकून हासिल हुआ है और ख़ास कर इलेक्शन में क़ामयाबी की दुआ भी मांगी है। उन्होंने आखिर में कहा कि 25 मार्च को कोलकोता में आम जनता उन्नयन पार्टी और AIMIM पार्टी मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान भी करेगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top