Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001
प्रयागराज घटना पर मंत्री अंसारी का बयान: दोषियों पर कार्रवाई होगी
MSMAYUR SHUKLA
Mar 23, 2026 12:34:55
khiri, Uttar Pradesh
प्रयागराज में हुई घटना पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि घटना बहुत दुखद है लोगों को बचाने का प्रयास लगातार जारी है ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करना चाहिए वह समाजवादी पार्टी के नेता है अगर दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Mar 23, 2026 13:46:51
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक तरफ जहां 304 जोड़ों ने एक ही मंडप में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं दूसरी तरफ इस भव्य आयोजन के बीच एक ऐसा पहलू भी सामने आया, जिसने पूरे कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए। राबर्ट्सगंज के उर्मौरा स्थित डायट परिसर में हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराए गए, सरकारी सहायता और गृहस्थी का सामान देकर नई शुरुआत की उम्मीदें भी जगाई गईं लेकिन इसी बीच एक रोचक और संवेदनशील मोड़ पर कहानी बदलती नजर आई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर अब आरोप सामने आ रहे हैं कि कई पात्र लाभार्थियों को आखिरी समय में योजना से बाहर कर दिया गया। यानी जहां एक तरफ शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं दूसरी तरफ कुछ घरों में सन्नाटा पसर गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में विभागीय समाज कल्याण राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव गौड़ का नाम मुख्य अतिथि के तौर पर दर्ज था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिले का एक भी भाजपा विधायक कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आया। यह भी यह रहा कि विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम पर टिप्पणी की और सवाल उठे कि 2027 के बाद वे जनता के बीच नजर नहीं आएंगे। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, तथा जिन पात्र जोड़ों को इस बार अवसर नहीं मिल सका, उन्हें अगले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्राथमिकता देकर शामिल किया जाएगा।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 23, 2026 13:46:28
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने जी मीडिया से खास बातचीत की। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि इन चार सालों में राज्य सरकार ने जो वादे किए थे वे पूरे किए हैं। प्रदेश में कई सख्त कानून जो जनहित के लिए जरूरी थे उन्हें लागू किया गया है। विकास के लिए राज्य की धामी सरकार ने काफी कार्य किए हैं। प्रदेश में निवेश से लेकर रोजगार की ओर सरकार ने बड़े कार्य किए हैं। वही खजान दास ने समाज कल्याण मंत्री के तौर पर कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के द्वारा दी गई है उसे वह बखूबी निभाएंगे टिक टेक खजान दास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 23, 2026 13:46:14
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन में हाई-टेक तरीके से एक कार चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार देर रात हुई, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कॉलोनी निवासी कारोबारी रवि खंडेलवाल के बेटे अर्जुन खंडेलवाल की क्रेटा कार को चोरों ने निशाना बनाया। चोर खुद भी एक क्रेटा कार में सवार होकर आए थे, जिससे उनकी सुनियोजित योजना का पता चलता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने पहले अपनी कार को चोरी की जाने वाली कार के बराबर में खड़ा किया। इसके बाद एक चोर ने बड़ी सफाई से कार का शीशा तोड़ा और अंदर घुस गया। कुछ ही मिनटों में उसने लॉक सिस्टम को तोड़कर कार स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। चोरी इतनी खामोशी और तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य बाहर निकले, तो कार गायब देखकर हड़कंप मच गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में तीन दिन पहले भी एक अन्य कारोबारी की क्रेटा कार चोरी करने का प्रयास किया गया था। इससे स्पष्ट होता है कि चोरों का गिरोह इलाके की पहले से रेकी कर रहा था और लगातार गाड़ियों को निशाना बना रहा है। पॉश कॉलोनी में इस तरह की लगातार घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर हाई-प्रोफाइल इलाकों में भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है。
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 23, 2026 13:45:53
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर अभी तक तो सरकार अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलती थी। लेकिन शाहजहांपुर में नगर निगम ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर ही बुलडोजर चला दिया। यहां नगर निगम के बाहर शाहजहांपुर के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा लगी थी। देर रात बुलडोजर से मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। खास बात यह है कि इसके मलवे को डंपिंग ग्राउंड में फिकवा दिया गया। फिलहाल शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर तोड़े जाने पर नगर निगम के पार्षदों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है म दम .... दरअसल शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी कहा जाता है। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की नगर निगम के बाहर प्रतिमाये लगी थी। बड़े अधिकारी और राजनेता यहां आकर माल्यार्पण करते थे। देर रात सौंदर्य करण के नाम पर नगर निगम में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिरकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। शहीदों की प्रतिमाओं को जेसीबी से तोड़े जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इतना ही नहीं नगर निगम ने प्रतिमाओं और से जुड़े मलवे को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया। इस मामले में बीजेपी के पार्षद और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। तो वही नगर आयुक्त कंपनी के ठेकेदार और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 23, 2026 13:45:24
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में कैलाशपुरी समपार रेलवे फाटक पर गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 45 मिनट विलंब रही ट्रेन ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बहराइच लखीमपुर मार्ग पर गाड़ियों की लगी रही लंबी कतार ख़बर बहराइच से है,जहां थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 10:30 बजे कैलाशपूरी रेलवे समपार फाटक 102 पर एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे ट्रेक्टर पर बैठे लोग बाल बाल बचे। लेकिन ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बहराइच लखीमपुर मार्ग पर सैकड़ो गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। लोगो को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीँ मैलानी जंक्शन से नानपारा की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 52264 मंझरा रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा। बिछिया रेलवे स्टेशन पर भी 45 मिनट तक ट्रेन विलंब होने से यात्री परेशान दिखे।
0
comment0
Report
SNSANTOS NAYAK
Mar 23, 2026 13:37:24
Purnia, Bihar:पूर्णियाँ, बिहार स्लग -इंटर आर्ट्स में बिहार सकेंड टॉपर सकेंड टॉपर सही और स्पष्ट जानकारी के साथ लकी अंसारी इंटर आर्ट्स की परीक्षा में पूरे बिहार में सेकंड टॉपर किया हैं। उनकी इस सफलता से परिजनो में काफी खुशी है और परिजन, मित्र और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। लकी अंसारी ने कहा कि उन्होंने काफी संघर्ष कर पढ़ाई की है और आज बिहार में दूसरा स्थान लाया है। उनके पिता ने भी काफी संघर्ष कर उन्हें पढ़ाया है। खजांची हाट थाना के बगल में एक छोटी सी झोपड़ी में रहने वाले लकी अंसारी के पिता इम्तियाज अंसारी बाजार में घड़ी मैकेनिक का काम करते हैं। 그는 दो भाई और एक बहन है। लकी ने कहा कि काफी आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने पढ़ाई की। मेहनत किया जिसका नतीजा है कि आज उन्हें यह सफलता मिली है। वही लकी के पिता ने कहा कि लकी शुरू से ही काफी मेहनती था और आज उसने उनकी मुराद पूरी कर दी है। लकी के मां बहन और भाई भी उनकी इस सफलता से काफी खुश है। लकी का कहना है कि वह शिक्षक बनना चाहते हैं और इसके लिए वह आगे भी काफी मेहनत करेंगे।
252
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 23, 2026 13:34:17
Danapur, Bihar:पटना:बिहटा की किसान की बेटी ने आर्ट्स में किया जिला टॉप, गांव में रहकर करती थी पढ़ाई परिवार के लोगों ने कहा जहां तक पटना चाहती है वहां तक हम लोग पढ़ाएंगे。 बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है अगर बात करें आर्ट्स में तो आर्ट्स में लड़कियां टॉप में रही है तो वही पटना जिला आर्ट्स टॉपर में रूपा कुमारी ने बाजी मारी है रूपा कुमारी मूल रूप से पटना जिले के बिहटा प्रखंड के कटेशर गांव की रहने वाली है घर की सबसे बड़ी बेटी और पिता दादा किसान हैं गांव में रहकर रूपा कुमारी ने परीक्षा की तैयारी की थी और आर्ट में 469 नंबर लाकर पटना जिला टॉप की है। जिला टॉप होने के बाद उनके गांव परिवार में खुशी का माहौल है इसके साथ ही रूपा कुमारी की छोटी बहन सरिता कुमारी ने भी आर्ट्स में 414 नंबर लाकर पहला स्थान दर्ज किया है दोनों बहने एक साथ पढ़ाई करती थी और एक साथ परीक्षा भी दी। रूपा कुमारी तीन बहन और एक भाई है पिता ओमप्रकाश वर्मा और सविता कुमारी सुमन काफी खुश है。 जिला टॉप होने के बाद घर के लोगों ने रूपा कुमारी और सरिता कुमारी को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया。 इधर जिला टॉप होने के बाद रूपा कुमारी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं जिला टॉप करूंगी टॉप 10 की लिस्ट जारी हो रही थी लेकिन पटना जिला टॉप करूंगी यह उम्मीद नहीं थी शुरू से ही गांव में रहकर पढ़ाई की और गांव के ही कोचिंग से पढ़कर आज मैं यहां तक पहुंची हूं मेरा सपना है कि आगे चलकर बीपीएससी की तैयारी करना और टीचर बनकर बिहार में अपनी सेवा देना। इधर रूपा कुमारी की मां सरिता कुमारी सुमन ने कहा कि मेरा भी सपना था कि मेरी बेटी टॉप करें और आज पटना जिला में टॉप की है मुझे काफी खुशी है वह जहां तक पढ़ना चाहती है वहां तक हम लोग पढ़ाएंगे शुरू से ही मेरी दोनों बेटी पढ़ाई करने में काफी तेज थी और अच्छा नंबर भी लाती थी दसवीं में भी पहला स्थान लाकर अपने परिवार का नाम रोशन की थी। इधर रूपा कुमारी के दादा उदय प्रसाद ने बताया कि घर की बड़ी बेटी है और जिला टॉप की है काफी खुशी है इसके साथ ही उसकी छोटी बहन सरिता कुमारी ने भी परीक्षा दी और वह भी अच्छे नंबर लाकर पहला स्थान लाई है दोनों पोती शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी। जहां तक यह लोग पढ़ना चाहते हैं वहां तक हम लोग पढ़ाएंगे क्योंकि आने वाले कल का यह भविष्य है इसे ही अब बिहार जाना जाएगा。
254
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 23, 2026 13:33:59
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X वीडियो जारी किया लिखा-इंतजारशास्त्र चैप्टर- 1 भाजपा सरकार का "इंतजारशास्त्र" राजस्थान के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है! टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई और MIT स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे की तर्ज पर हमने राजस्थान के युवाओं को सुशासन और सोशल साइंसेज में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग देने के लिए 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट' का निर्माण कराया। जयपुर के JLN मार्ग पर ₹233 करोड़ की लागत से बना 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट' (MIGSS) साल 2024 से तैयार खड़ा है, लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है। शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से ऊपर रखें एवं इसे अविलंब शुरू करें。
328
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 23, 2026 13:33:46
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन . श्री पंचायती दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि जी महाराज ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया。 दर्शन उपरांत स्वामी हरि गिरि जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व विभिन्न चिंताओं और संकटों से गुजर रहा है। ऐसे दौर में भगवान महाकाल से ही समस्त विश्व के कल्याण और संकट से मुक्ति की कामना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महादेव ही समस्त सृष्टि के स्वामी हैं और हर रूप में विराजमान हैं。 उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी शांति और संतुलन आवश्यक है, जिसके लिए भगवान महाकाल की कृपा अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वामी जी ने सभी को महादेव का भक्त बताते हुए कहा कि अंततः सभी में महादेव का ही अंश विद्यमान है। बाइट - महामंडलेश्वर स्वामी हरि गिरि जी महाराज
362
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 23, 2026 13:33:34
Jasa, Bihar:सड़क दुर्घटना में मासूम की चपेट में आई जान, मां घायल भभुआ चकबंदी रोड मोड़ के निकट सोमवार को दो ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी नेबूलाल सिंह के एक माह के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे में बच्चे की मां शीला कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका सदर अस्पताल भभुआ में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मां शीला कुमारी अपने मायके कुंज गांव भभुआ थाना क्षेत्र से बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा से सदर अस्पताल आ रही थीं। चकबंदी रोड मोड़ पर पीछे से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा चालक ने ओवरटेक करते हुए साइड लेने की कोशिश की, जिस दौरान जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मां बेटे सड़क पर जा गिरे। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि मां को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेकिंग के दौरान लापरवाही बरतने का संकेत मिला है।
249
comment0
Report
Mar 23, 2026 13:33:15
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल तहसील के फिरोजपुर में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का खुलासा .. सपा विधायक इक वाल महमूद के बेटे फैज इक़बाल पर सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर लैंड मार्क सिटी मॉल के अवैध निर्माण का आरोप । .अन्य लोगो ने भी सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर मकानों का कर लिया अवैध निर्माण ...योगी फोर्स एक्शन में डीएम राजेंद्र पेंसिया के आदेश पर राजस्व और चकबंदी महकमे की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाईश की ... तहसील प्रशासन ने सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों को दिया अल्टीमेटम .. तहसील प्रशासन बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाईश की जांच रिपोर्ट डीएम की भेजेगा . .सपा विधायक के बेटे के लैंड मार्क सिटी मॉल पर जल्दी हो सकता है बुलडोजर एक्शन
300
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 23, 2026 13:33:05
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में दिल दहला देने वाला मामला, नवजात का शव कुत्ते ले गए मंदिर में.. दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, मामला दमोह शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जटाशंकर धाम का है जहां श्रद्धालुओं ने यहां घूमने वाले आवारा कुत्तों के पास कुछ अजीब सा देखा और जब लोग उसके पास गए तो देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि ये कुछ सामान्य चीज नहीं बल्कि एक नवजात का शव था। ये देखकर हड़कंप मच गया, शिव भक्तों में इस शव को कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस नवजात का क्षत विक्षत शव अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। इस झकझोर देने वाले मामले में ये नवजात अज्ञात है और अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये कौन हे किसकी संतान है और ये कुत्तों के पास तक कैसे पहुंचा। जिला अस्पताल के डॉक्टरस की माने तो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि नवजात कितने दिनों का है और किस वर्ग मतलब मेल हे या फीमेल है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी जांच में जुट गई है कि आखिर ये नवजात किसका था मंदिर के आसपास कैसे पहुंचा और वजह क्या थी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर माता पिता की ममता को जरूर कठघरे में खड़ा किया और मानवता को शर्मसार भी किया है।
367
comment0
Report
Advertisement
Back to top