Back
बेटियों को मिले अवसर, तो वे रास्ते बदल देंगी: जिलाधिकारी अतुल वत्स
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में एक अनोखी पहल की गई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्रा कनिका माहेश्वरी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिवस का जिलाधिकारी बनाकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। इस दौरान कनिका माहेश्वरी जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठीं और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक संदेश देना है कि आज की बेटियाँ केवल भविष्य की नागरिक ही नहीं, बल्कि भविष्य की नीति-निर्माता और नेतृत्वकर्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि जब एक बच्ची जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठती है, तो वह केवल एक प्रतीक नहीं होता, बल्कि यह समाज को यह विश्वास दिलाता है कि यदि बेटियों को अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास दिया जाए तो वे जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकती हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज की हर बेटी को अपने सपने देखने और उन्हें पूरा करने का समान अवसर मिले। बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प ही एक सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियाँ प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा, खेल और उद्यमिता जैसे प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि समाज उन्हें प्रोत्साहित करे और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 09, 2026 14:35:010
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 09, 2026 14:34:460
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 09, 2026 14:34:220
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 09, 2026 14:34:030
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 09, 2026 14:33:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 14:33:020
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 09, 2026 14:32:440
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 09, 2026 14:32:220
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 09, 2026 14:32:050
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 09, 2026 14:31:170
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 09, 2026 14:30:320
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 09, 2026 14:19:190
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 14:18:450
Report