Back
रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर वेगनआर-स्विफ्ट भिड़ंत में एक घायल
SKSATISH KUMAR
Mar 09, 2026 13:06:57
Jaspur, Uttarakhand
हल्द्वानी हाईवे पर भीषण टक्कर, बस ओवरटेक करते समय वेगनआर और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर घायल, एयर बैग खुलने से बचा दूसरा ड्राइवर रामनगर बेलगढ़ के पास करीब सुबह 11 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार गतिमान है, जानकारी के अनुसार वेगनआर कार संख्या UK04X 5944 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK14TA 8715 के बीच यह हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि वेगनआर कार रामनगर की ओर से आ रही थी, जबकि टैक्सी परमिट वाली स्विफ्ट डिजायर हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी, स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि वह हल्द्वानी से रामनगर की ओर अपने वाहन से आ रहा था, इसी दौरान रामनगर के बेलगढ़ के पास सामने से आ रही वेगनआर कार ने तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, ओवरटेक करते समय वेगनआर अनियंत्रित हो गई और सीधे उनकी कार से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, विजय बिष्ट ने बताया कि टक्कर के दौरान उनकी कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया, उन्होंने कहा कि अगर एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गम्भीर हो सकता था, हादसे में वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर टैक्सी ऋषिकेश की है, जबकि वेगनआर कार रामनगर और आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही है, हादसे के बाद रामनगर–हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 09, 2026 14:35:010
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 09, 2026 14:34:460
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 09, 2026 14:34:220
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 09, 2026 14:34:030
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 09, 2026 14:33:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 14:33:020
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 09, 2026 14:32:440
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 09, 2026 14:32:220
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 09, 2026 14:32:050
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 09, 2026 14:31:170
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 09, 2026 14:30:320
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 09, 2026 14:19:190
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 14:18:450
Report