Back
खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले की भव्य शुरुआत, 24 घंटे दर्शन शुरू
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 21, 2026 14:23:06
Sikar, Rajasthan
सीकर
श्याम बाबा का मेला शुरू
सीकर जिले के। खाटूश्यामजी में आस्था का महासंगम शुरू हो चुका है। विश्वविख्यात बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला आज से शुरू हो गया है। लाखों श्रद्धालु खाटू आ रहे है 28 फरवरी तक भक्तों को बाबा श्याम के 24 घंटे दर्शन होंगे। मंदिर की भव्य फूलों से सजावट की गई है। वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद किए गए है।
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले की भव्य शुरुआत हो गई है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु हाथों में निशान थामे, नाचते-गाते बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। हर रास्ता जयकारों से गूंज रहा है। यह मेला 28 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन 24 घंटे खुले रहेंगे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला शासन, पुलिस और मंदिर कमेटी ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले को 22 मुख्य सेक्टर और 350 सब-सेक्टर में बांटा गया है। करीब साढ़े छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी और 1 हजार निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में 400प सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के जरिए रीयल-टाइम निगरानी की जा रही है। इस वर्ष तकनीकी नवाचार और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया है। श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शन से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पदयात्रियों के लिए रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर लंबा विशेष पैदल कॉरिडोर तैयार किया गया है, जो पूरी तरह नो-व्हीकल जोन रहेगा। रास्ते में पानी, लाइट, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। खाटूश्यामजी कस्बा और रींगस रोड को पूरी तरह वाहन मुक्त घोषित किया गया है।
मंदिर परिसर में 44 डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर दर्शन की प्रतीक्षा अवधि, पार्किंग स्थिति और सुरक्षा निर्देश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन आने वाले 25 हजार से अधिक वाहनों के लिए चार बड़े पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं। पार्किंग से मंदिर तक श्रद्धालु 25 रुपए में ई-रिक्शा से पहुंच सकेंगे।श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। 27 फरवरी की एकादशी रथ यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा योजना बनाई गई है। चेन स्नेचर और चोरों से निपटने के लिए अलग टीम गठित की गई है। कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि तमाम व्यवस्था कर दी है है मेले श्याम भक्तों की सुविधा के।लिए पूरे इंतजाम किए है।
मेले में 12 पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर 112 और 9667600788 चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जिगजैग मार्ग, फुटब्रिज और 40 बीघा का होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।
आस्था, सुरक्षा और आधुनिक प्रबंधन के संगम के साथ खाटू में फाल्गुनी लक्खी मेले का शुभारंभ हो चुका है। प्रशासन का दावा है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सहज दर्शन का अनुभव मिलेगा.
बाइट मुकुल शर्मा कलेक्टर सीकर
बाइट प्रवीण नायक नुनावत एसपी सीकर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 21, 2026 15:45:53Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग
लंबे समय से जमें पटवारियों का किया गया तबादला। जिले के एक साथ 83 पटवारियों का किया गया तबादला। शहर में जमे पटवारियों को ग्रामीण इलाक़ो का दिया गया जिम्मा। कलेक्टर अजित वसंत ने किया तबालदा आदेश जारी।
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 21, 2026 15:45:420
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 21, 2026 15:45:210
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:33:310
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 15:33:110
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 21, 2026 15:32:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 21, 2026 15:32:210
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:32:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:31:500
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:31:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 21, 2026 15:30:190
Report
0
Report
1
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:17:580
Report