Back
सीकर में मोर्चा प्रदर्शन: तीन कृषि कानून रद्द और चार श्रम कानून के विरोध
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 26, 2025 13:23:16
Sikar, Rajasthan
सीकर में संयुक्त मोर्चा, श्रमिक संगठनों एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले कर्मचारी, श्रमिकों और किसानों ने शहर के ढाका भवन से कल्याण सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों से हुए समझौते के अनुरूप तीन कृषि कानून रद्द करने की मांग रखते हुए चार श्रम कानून का विरोध जताया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसान नेता एवं पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से वादा खिलाफी कर रही है। जब देश का किसान दिल्ली की बॉर्डर पर बैठे थे उसे समय केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए थे और किसानों की मांगों को लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक समझौता लागू नहीं किया है इसलिए आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है केंद्र सरकार ने अगर जल्द ही किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं किया तो एक बार फिर बड़े स्तर पर किसानों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसानों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली को चारों ओर से घर कर प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने किसानों से लिखित में समझौता भी किया था, लेकिन आज देश की मोदी सरकार अपने किए गए वादे से मुकर गई। केंद्र सरकार ने अभी तक तीन कृषि कानून को रद्द भी नहीं किया, बल्कि श्रमिकों पर चार श्रम कानून लागू कर दिए। इसलिए आज पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर किसानों श्रमिकों और कर्मचारियों की मांग को बुलंद करने का काम किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 26, 2025 13:34:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 26, 2025 13:33:330
Report
ASArvind Singh
FollowNov 26, 2025 13:33:170
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowNov 26, 2025 13:32:520
Report
0
Report
0
Report
SKSuneel Kumar
FollowNov 26, 2025 13:32:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 26, 2025 13:31:050
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 26, 2025 13:30:45Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
1 से 5 दिसंबर तक चलेगा MP विधासभा का सत्र
पुलिस ने लगाई 5 किलोमीटर के अंदर धारा 163
जुलूस और प्रदर्शन पर लगाया प्रतिबंध
भारी वाहनों का प्रवेश भी किया वर्जित
5 से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे एकत्रित
पुलिस कमिश्नर ने आदेश किया जारी
0
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 26, 2025 13:30:360
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 26, 2025 13:30:140
Report
0
Report
0
Report
लखनऊ,पीजीआई थाना क्षेत्र में कल्ली पश्चिम धनपाल खेड़ा में देर रात चोरों ने किया हाथ साफ ।बहन की शादी
Saraiya, Uttar Pradesh:लखनऊ,पीजीआई थाना क्षेत्र में कल्ली पश्चिम धनपाल खेड़ा में देर रात चोरों ने किया हाथ साफ ।बहन की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नक़दी उड़ा ले गए चोर.रात तीन बजे चोरों ने घटना को दिया अंजाम.
0
Report