Back
रींगस में 11 केवी विद्युत लाइन टूटने से लाखों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 20, 2026 13:48:54
Sikar, Rajasthan
रींगस में टूटकर गिरी 11 हजार केवी विद्युत लाइन, लाखों के उपकरण जले
सीकर जिले के रींगस में कोर्ट परिसर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे में आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए, जिससे लोगों को लाखों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन टूटते ही तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना स्थल के पास दो बड़े निजी शिक्षण संस्थान संचालित हैं। उस समय बच्चे कक्षा कक्षों में होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही रींगस विद्युत विभाग की एफआरटी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत लाइन को बंद कर दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से पुरानी व जर्जर लाइनों की समय रहते जांच और मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 16:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:45:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 16:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report