Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

खाटूश्यामजी मंदिर में अंधेरी द्वादशी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुरक्षा पुख्ता

ASAshok Singh Shekhawat
Nov 16, 2025 12:40:12
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में रविवार को कृष्ण पक्ष की अंधेरी द्वादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार होने के कारण भीड़ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। देशभर से आए श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर मन्नतें मांगते और आशीर्वाद लेते नजर आए। दर्शनार्थियों के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसने भक्तों को आकर्षित किया। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए। एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी संजय बोथरा तथा थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पूरे दिन मुस्तैदी से तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित क्यूआरटी टीम भी लगातार क्षेत्र में निगरानी रखती रही और भीड़ प्रबंधन में सहयोग करती रही। जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा व विकास शर्मा अपनी टीम व पदाधिकारियों के साथ लगातार सक्रिय रहे। उनकी ओर से दर्शन, सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अंधेरी द्वादशी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और श्याम दरबार में गूँजते जयकारों ने पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल बना दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
Mar 03, 2026 08:30:39
Barnala, Punjab:बरनाला में कई शराब की दुकानों पर एक्सपायरी डेट वाली बियर खुलेआम बेची जा रही है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बरनाला के दो युवकों सतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए बरनाला और आसपास की शराब दुकानों पर एक्सपायरी डेट वाली शराब बेचने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कीमतों में अंतर भी रहा और ऑनलाइन पेमेंट से खरीदी गई बियरें एक्सपायर्ड पाई गईं। सरकार के निर्देशों के अनुसार एक्सपायर्ड चीज़ नहीं बेची जा सकती, लेकिन यह ठेकों पर धड़ल्ले से बिक रही हैं। एक्साइज डिपार्टमेंट, स्वास्थ्य विभाग और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग है। वीडियो और शॉट्स के जरिए शिकायतकतार ने भी स्वास्थ्य विभाग, एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मंच पर मौजूद ठेका मुलाजमो ने जवाब नहीं दिया, लेकिन कुछ दुकानों के कर्मचारियों ने स्टोर से बोतलें हटा दीं। इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने कहा कि वे चेकिंग करेंगे और यदि कुछ मिला तो कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 08:26:50
Chhata Rural, Uttar Pradesh:मथुरा की कृष्ण नगरी में होली का पर्व कई अनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक विशेष परंपरा मथुरा के फालेन गांव में देखने को मिलती है, जहां भक्त प्रह्लाद के वंशज आज भी सदियों पुरानी इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को यहां बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। फालैन गांव में होलिका दहन के अवसर पर लगभग 50 फीट ऊंची विशाल होलिका जलाई जाती है। इसी जलती होलिका के बीच से भक्त प्रह्लाद के वंशज संजू पंडा निकलते हैं। इस अद्भुत और रोमांचक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक गांव में पहुंचते हैं। प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क रहता है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इस परंपरा को निभाने के लिए संजू पंडा करीब 40 दिनों तक विशेष नियमों का पालन करते हैं। इस दौरान वह व्रत रखते हैं और पूरी तरह सात्विक जीवनचर्या अपनाते हैं। होलिका दहन के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले वह प्रह्लाद कुंड में स्नान करते हैं। इसके बाद वह जलती होलिका की ओर बढ़ते हैं और विशाल अग्नि के बीच से निकलते हैं। जब संजू पंडा जलती होलिका के बीच से गुजरते हैं, तब वहां मौजूद लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर रोमांचित हो उठते हैं। बताया जाता है कि होलिका की लपटों की गर्मी करीब 40 से 50 फीट दूर तक महसूस की जा सकती है, जिसके कारण कई बार लोग पीछे हटने लगते हैं। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए देश-प्रदेश से मीडिया और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह आयोजन ब्रज की आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण माना जाता है।
1
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 03, 2026 08:19:56
Jaipur, Rajasthan:रंगों के पर्व धुलंडी पर मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रंग गुलाल बरसा। राजनीति से हटकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता-कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे नजर आया। इस मौके पर शहर सांसद मंजू शर्मा ढोल और चंग की थाप पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ थिरकीं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। ग्रहण और सूतक के कारण शहर में होली रंग मंगलवार और बुधवार में बंट गया, लेकिन बीजेपी कार्यालय में होली की धूम दिखाई दी। इस कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते दिखे। सांसद मंजू शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल, चंग-ढप की थाप पर थिरकते हुए नजर आईं। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि होली रंगों और आपसी प्रेम का त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मन के सभी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि होली के बाद किसानों की फसल कटाई का समय भी शुरू हो जाता है। ऐसे में वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि प्रदेश के किसानों की फसल अच्छी हो और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिले। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि भक्ति शक्ति और उत्साह का पर्व है। भगवान नारायण के प्रति भक्त प्रहलाद का अटूट श्रद्धा और विश्वास रहा। भगवान नारायण का नृसिंह रूप में प्रकट होकर प्रहलाद को बचाना संदेश देता है कि भगवान किसी भी आकर भक्तों की रक्षा करते हैं। सभी जन मिलकर उत्साह से यह त्यौहार मनाएं, प्रदेश में सुख शांति रहे। प्रदेश और देश उन्नति की ओर बढता रहे ताकि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार हो। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रेम और एकता का संदेश देता है. होली हमें सिखाती है कि मनमुटाव भुलाकर सभी को प्रेम के धागे में पिरोया जाए. भाजपा एक परिवार की तरह है और इस परिवार के साथ होली मनाकर विशेष खुशी का अनुभव होता है. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर त्योहार मना रहे हैं, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है. पिछले दो वर्षों में भजनलाल सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है. हाल ही में प्रस्तुत बजट को भी आमजन और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह त्योहार प्रदेश में और अधिक खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा. कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ पल उत्सव के रंग में डूबकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ किया. नेताओं ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 03, 2026 08:19:33
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के फेस थ्री थाना क्षेत्र में महिलाओं पर कुत्ता छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसई गांव में रास्ते से गुजर रही महिलाओं पर दबंग प्रवृत्ति के कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर कुत्ता छोड़ने और धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे सामान्य रूप से रास्ते से गुजर रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें डराने के उद्देश्य से कुत्ता छोड़ दिया और विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी。 घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर फेस थ्री थाने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों ने भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है, जिससे परिवार दहशत में है。 मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी उमेश यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे。 फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 03, 2026 08:19:22
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की प्रेस कॉन्फ्रैंस ओपी धनखड़ के साथ जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा मौजूद हरियाणा के बजट को लेकर ओपी धनखड़ की प्रेस कॉन्फ्रैंस इस बजट में एक विजन है जिसमें 2047 तक हरियाणा की जीडीपी 1 ट्रिलियन डॉलर यानि (91 लाख करोड़) बनें ओपी धनखड़ ने कहा आज 13 लाख 669 करोड़ की प्रदेश की जीडीपी है जो सात गुना बढ़े ये लक्ष्य है देश में अपना AI बने इसके लिए एक पोर्टल आ गया है इस पर केंद्र सरकार ने बजट में प्रावधान किया है उसी तर्ज पर हरियाणा में इसका प्रोविजन किया गया है बजट विज़नरी है और भविष्य का बजट हरियाणा के सीएम ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया है हरियाणा के बजट में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए व्यवस्था को तय किया गया है जल प्रबंधन को लेकर जो चुनौती है उसको भी बजट में ध्यान रखा गया है समाज में जो चुनौतियां हैं उनके मद्देनजर बजट में फोकस किया गया है इस बार बजट पिछले साल से 10 फीसदी बढ़ा है और बिना टेक्स का बजट है हरियाणा में जीडीपी के 25 फीसदी कर्ज है जो तय लिमिट के अंदर है जो पंजाब में ज्यादा है सीएम ने बतौर वित्त मंत्री बजट में आर्थिक अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रबंधन किया है प्रदेश में राजस्व बजट 13 हजार 188 करोड़ का घाटा है जो लगातार घटा है, ओपी धनखड़ राजस्व घाटा कुल जीडीपी का 0.89 फीसदी रहा है जो काफी कम लगातार हुआ है बजट के खर्च में सरकार ने सराहनीय कार्य किया है और 98 फीसदी खर्च हुआ है, ओपी धनखड़ प्रदेश में पूंजीगत बजट का खर्च बढ़ा है जो आर्थिक मजबूती को दर्शाता है, ओपी धनखड़ हरियाणा को केंद्र से जो पैसा मिलता है वो बढ़ा है और जो पहले 1.09 फीसदी था अब 1.361 प्रतिशत हुआ है इसके चलते 20 हजार 772 करोड़ रुपये केंद्र से मिलेंगे, ओपी धनखड़ हरियाणा सरकार ने आर्थिक मैनेजमेंट बेहतरीन किया है, ओपी धनखड़ सभी विभागों का बजट बढ़ा है और किसानों की चिंता सरकार ने की, ओपी धनखड़ किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन जल्दी मिले बिजली की अलग डिस्कॉम बनाने की घोषणा हुई है प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने समेत किसानों को कई प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा, ओपी धनखड़ हरियाणा में तीन डेस्टिनेशन मैरिज स्थल बनाने का फैसला हरियाणा के बजट में हुआ है, ओपी धनखड़ महिलाओं के लिए पिंक बस और सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र बनाने जैसे अहम फैसले लिए गए हैं, ओपी धनखड़ ओपी धनखड़ ने कहा प्रदेश का संतुलित बजट है इसमें कार भी है और प्लांट भी है ओपी धनखड़ ने कहा जनहित के बजट के लिए सीएम नायब सैनी और सरकार को बधाई देता हूँ
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 03, 2026 08:19:13
Pista, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद कब्रिस्तान से रमजान के महीने में होली पर हिंसा भड़का देने वाला वीडियो मामला आया सामने। कब्रिस्तान की कब्रों पर असामाजिक तत्वों ने हथौड़े चलाकर कब्रों को आग के हवाले कर दिया। तिमारपुर थाना पुलिस में वायरल वीडियो के आधार पर इसकी जांच शुरू। यह तस्वीर एक कब्रिस्तान की है जहां कुछ लोग कब्रिस्तान में क्षतिग्रस्त कब्रों को ठीक कर रहे हैं। वहीं उसके आस-पास में कुछ कब्रों पर पड़ी चादरे हैं जिन्हें आग के हवाले कर दिया गया। दरअसल यह पूरा मामला वजीराबाद कब्रिस्तान का है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि कुछ और सामाजिक तत्व कब्रिस्तान के अंदर घुसकर कब्रों में मर्दों की बेअदबी की जा रही है। कब्रों पर हथौड़ा चला रहा है और असामाजिक तत्वों का गुस्सा शांत नहीं होता पेट्रोल डालकर कब्रों में आग लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल आपको बता दे एक सप्ताह पहले सत्यम पंडित नाम के एक हिंदूवादी नेता ने वजीराबाद कब्रिस्तान से एक भड़काव वीडियो बनाकर वायरल कर आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश की गई। जिस वीडियो का यह असर हुआ की कुछ और सामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान में पहुंचकर कब्रों में तोड़फोड़ और कब्रों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मामला गर्मा गया और तिमारपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की , मुस्लिम पक्ष में इस घटना के बाद रोष नजर आ रहे हैं। कब्रिस्तान के केयरटेकर महफूज खान ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर कुछ असामाजिक तत्वों ने कब्रों दफन मुर्दों को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। जानकारी देते हुए बताया कि यह कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड की अंडर आता है। इस कब्रिस्तान का मामला हाई कोर्ट की डबल बैच कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के आदेशों पर ही कब्रिस्तान की फेंसिंग भी की जा रही है। उसके बावजूद भी कुछ असामाजिक तत्व हिंदू मुस्लिम भाई चार खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले जब सत्यम पंडित नाम के शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल किया तो तुरंत वीडियो के आधार पर पुलिस ने क्यों करवाई नहीं की यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद कब्रिस्तान में कब्रों के साथ असामाजिक तत्व द्वारा बर्बता नहीं होती। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि न्यायाधीश के आदेशों का उल्लंघन करने वाले शख्स के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। रिपोर्ट : नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 03, 2026 08:18:33
Danapur, Bihar:पटना:बिहटा में मोबाइल शॉप में हुए भीषण चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,पांच मिनट में 16लाख के सम्राट फोन लेकर हुए फरार,तीन चोरों ने दिया पूरी घटना को अंजाम। पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार में हुए एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जहां सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो चुकी है जहां इस पूरे घटना में तीन चोरों ने मोबाइल में रखे लगभग 72 स्मार्टफोन और अन्य सामान को लेकर बड़े ही आराम से फरार हो गए । सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक जो मुंह पर गमछा बांधकर पहले मोबाइल दुकान में पीछे के रास्ते से घुसता है और घुसने के बाद आगे का शटर काटकर अपने दो अन्य साथियों को भी अंदर बुलाता है। वही पूरी घटना बीते दो मार्च के रात्रि के 1:00 के लेकर 1.05 की बताई जा रही है।महज 5 मिनट के अंदर 16 लाख के कीमती स्मार्टफोन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान सहित एक वाशिंग मशीन को भी चोर अपने साथ ले जाते दिखा। घटना के बारे में बता दें तो बिहटा शिवाला मुख्य मार्ग के कन्हौली बाजार के रोड पर हुई है हालांकि दुकान के मालिक पंकज कुमार को सूचना मिलने के बाद वह रात्रि में ही दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान का में शटर कट हुआ है और दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ है पंकज कुमार ने बताया कि 1 मार्च की रात में हम सभी लोग दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात्रि लगभग 1:30 के आसपास गश्त पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई की आपके मोबाइल दुकान का शटर कट हुआ है और शायद चोरी हुई है जिसके बाद रात्रि में ही हम सभी लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान से लगभग 72 स्मार्टफोन जिसकी कीमत 16 लाख के आसपास है और कई अन्य सामान भी गायब है। सीसीटीवी में तीन लोग देखे गए हैं हालांकि चेहरा साफ नहीं है और तीनों के चेहरे पर गमछा बांध हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी बिहटा पुलिस ने तत्काल पटना FSL टीम को दी।जिसके बाद FSL टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया है लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आसपास बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिहटा थाने की गश्ती दल के द्वारा जानकारी दी गई की। कन्हौली बाजार के एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई है जिसके बाद घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दिया गया मलिक के तरफ से लिखित आवेदन के अनुसार 72 स्मार्ट मोबाइल फोन ,एक वॉशिंग मशीन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान गायब है लगभग 16 से 17 लाख के आसपास की चोरी हुई है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जारी है टीम के द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Mar 03, 2026 08:18:22
Supaul, Bihar:नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने वाली संसदीय चुनाव के मद्द्द नजर भारत-नेपाल सीमा पिछले कल मध्य रात्रि से 72 घंटे के लिए पूर्णतः सील कर दी गई है, जिसका असर सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजीवन और व्यापार पर पड़ा है. भारत नेपाल सीमा सील होने से सुपौल जिले के भीमनगर बॉर्डर पर भारत और नेपाल के कई नागरिक फंसे रह गए हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी, अन्यथा वे समय रहते आवागमन कर लेते. सीमा बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सीमा से सटे सुपौल जिले के भीमनगर बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छा गया है. आम दिनों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही से बाजार चहल-पहल रहता था, वह आज वीरान नजर आ रहा है. दुकानदारों ने बताया कि सीमा बंद रहने के कारण ग्राहकों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ा है. खासकर Holi जैसे बड़े पर्व के समय यह स्थिति उनके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन रही है. इस संबंध में एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया गया है. इस दौरान केवल कोसी परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को ही आवागमन की अनुमति दी गई है.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 03, 2026 08:17:58
Jaipur, Rajasthan:रंगों के पर्व धुलंडी पर मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रंग गुलाल बरसा। राजनीति से हटकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता- कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे नजर आया। इस मौके पर शहर सांसद मंजू शर्मा ढोल और चंग की थाप पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ थिरकीं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं. ग्रहण और सूतक के कारण शहर में होली रंग मंगलवार और बुधवार में बंट गया, लेकिन बीजेपी कार्यालय में होली की धूम दिखाई दी. इस कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. कार्यालय परिसर रंग-बिरंगी गुलाल से सराबोर नजर आया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते दिखे. इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल, चंग-ढप की थाप पर थिरकते हुए नजर आईं। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि होली रंगों और आपसी प्रेम का त्योहार है. जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें मन के सभी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि होली के बाद किसानों की फसल कटाई का समय भी शुरू हो जाता है. ऐसे में वे ईश्वर से प्रार्थना करती है. कि प्रदेश के किसानों की फसल अच्छी हो और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिले. विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि भक्ति शक्ति और उत्साह का पर्व है। भगवान नारायण के प्रति भक्त प्रहलाद का अटूट श्रद्धा और विश्वास रहा। भगवान नारायण का नृसिंह रूप में प्रकट होकर प्रहलाद को बचाना संदेश देता है कि भगवान किसी भी आकर भक्तों की रक्षा करते हैं। सभी जन मिलकर उत्साह से यह त्यौंहार मनाएं, प्रदेश में सुख शांति रहे। प्रदेश और देश उन्नति की ओर बढता रहे ताकि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार हो। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रेम और एकता का संदेश देता है. होली हमें सिखाती है कि मनमुटाव भुलाकर सभी को प्रेम के धागे में पिरोया जाए. भाजपा एक परिवार की तरह है और इस परिवार के साथ होली मनाकर विशेष खुशी का अनुभव होता है. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर त्योहार मना रहे हैं, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है. पिछले दो वर्षों में भजनलाल सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है. हाल ही में प्रस्तुत बजट को भी आमजन और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह त्योहार प्रदेश में और अधिक खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा. पारंपरिक गीतों पर नृत्य - कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ पल उत्सव के रंग में डूबकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ किया. नेताओं ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 03, 2026 08:17:25
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 03, 2026 08:17:12
Noida, Uttar Pradesh:जॉइंट कमिश्नर संजय कुमार जैन ने कहा, "...होली के त्योहार से पहले, क्रिमिनल लोगों, खासकर शराब तस्करों, ड्रग पेडलर्स और आदतन क्रिमिनल्स पर नकेल कसने के लिए 1 और 2 मार्च को ऑपरेशन आघात 4.0 शुरू किया गया था, ताकि वे होली की आड़ में कोई भी गैर-कानूनी काम न कर सकें... यह ऑपरेशन एक बड़ी सफलता थी, जिसमें लगभग 4,000 लोगों को पकड़ा गया, 975 से ज़्यादा लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया, और उनके खिलाफ चार्ज लगाए गए... हमने सब्सटेंस एक्ट के तहत 220 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें आर्म्स एक्ट, दिल्ली एक्साइज एक्ट, BNS एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शामिल है। पब्लिक में शराब पीने के लिए 550 से ज़्यादा लोगों पर केस चलाया गया, और DP एक्ट के तहत 475 से ज़्यादा गाड़ियां ज़ब्त की गईं। हमने छह प्रॉपर्टी अपराधियों को भी पकड़ा, नौ मोटरसाइकिल और 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए..." उन्होंने आगे कहा, "हमने आर्म्स एक्ट के तहत 33 केस दर्ज किए हैं, जिनमें 35 फायरआर्म्स और 23 बरामद किए गए हैं." चाकू... हमने दिल्ली एक्ट के तहत पांच समेत बूटलेगिंग के लगभग 60 केस दर्ज किए हैं... होली के दौरान गैर-कानूनी शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगभग 60 बूटलेगिंग केस दर्ज किए गए, जिसमें 19,000 से ज़्यादा क्वार्टर ज़ब्त किए गए... इस बड़ी कार्रवाई का सिर्फ़ एक ही मकसद था: होली से पहले अपराधियों को एक कड़ा संदेश देना। पुलिस अलर्ट और पूरी तरह तैयार है, यह पक्का कर रही है कि होली के दौरान दिल्ली में कोई बड़ी घटना न हो।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top