Back
सीकर में मनरेगा नाम बदले के विरोध पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 22, 2025 10:03:09
Sikar, Rajasthan
सीकर
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना का नाम बदलने के विरोध में आज सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के डाक बंगले से जिला कलेक्ट्रेट तक हाथों में महात्मा गांधी का छायाचित्र लेकर शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला व सीकर नगर परिषद निवर्तमान सभापति जीवण खां ने भाजपा सरकार पर मनरेगा का नाम बदलकर रोजगार की गारंटी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने का काम कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाने और रोजगार के कानून अधिकार को समाप्त करने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। जिसका कांग्रेस के प्रदेश से स्तरीय आव्हान पर आज सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर शांति तरीके से महात्मा गांधी का छायाचित्र हाथ में लेकर आक्रोश रैली निकाली है। अगर सरकार अपनी फैसले को वापस नहीं लेती है तो आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय आंदोलन के साथ उपखंड स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा。
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला और पूर्व सभापति जीवन खा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आव्हान पर आज सीकर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक रूप से महात्मा गांधी के छायाचित्र हाथ में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलने का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की संसद में विधायक लाकर मनरेगा का नाम बदल गया है। नाम बदलने के साथ ही योजना का जो मुख्य उद्देश्य था उसको भी बदलने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि मोदी सरकार का हमेशा से ही एजेंडा रहा है कि पब्लिक सेक्टर का निजीकरण किया जाए और जनहित की योजनाओं का नाम परिवर्तन करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं का नाम परिवर्तन करना राष्ट्र का एजेंडा नहीं होना चाहिए। देश में मनरेगा को जब लागू किया गया था तो अमेरिका ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में इसकी सराहना की थी। मनरेगा देश का बहुत बड़ा कानून था जिसमें बेरोजगार को 100 दिन का काम मिलता था और काम नहीं मिलने की एवज में बेरोजगारी भत्ता मिलता था। मनरेगा कानून पूरी तरह से केंद्र पर आधारित था जिसमें 90% राशि के अंदर सरकार देती थी और 10% राज्य की सरकार वहन करती थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार लोगों को इससे काफी फायदा होता था और उन्हें बेरोजगारी की स्थिति में काम भी मिलता था, लेकिन अब मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया जा रहा है। जिसमें अब केंद्र सरकार 60% राशि केंद्र वहन करेगी और 40% राशि राज्य सरकार वहन करेगी, लेकिन राज्यों की आर्थिक स्थिति अब ऐसी नहीं है कि वह इतनी राशि बहन कर सके। उन्होंने जीएसटी दबाने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया तो इसके साथ ही कई राज्य में विपक्ष की सरकार होने का हवाला देते हुए कहा कि वहां मनरेगा कानून बिल्कुल भी काम देने में सक्षम नहीं रहेगा, क्योंकि 40% राशि वह राज्य वहन नहीं करेगा और कहीं ना कहीं यह आम और गरीब आदमी की कमर तोड़ने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने चेतावनी देते हुए कहा की नाम परिवर्तन के साथ इसका जो केंद्र सरकार का मकसद है वह परिवर्तित नहीं होगा तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि जब मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर भी देख रखा गया था उस समय भी विपक्ष ने जमकर हंगामा करते हुए इसका विरोध जताया था और आगे भी कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 11:35:32Noida, Uttar Pradesh:अल्मোड़ा: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में ग्वाल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य और उसके लोगों की खुशहाली और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
0
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 11:35:090
Report
RMRam Mehta
FollowDec 22, 2025 11:34:440
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 22, 2025 11:34:250
Report
0
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 22, 2025 11:32:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 22, 2025 11:31:290
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 22, 2025 11:31:050
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 22, 2025 11:30:420
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 22, 2025 11:30:180
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 22, 2025 11:26:360
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 22, 2025 11:26:170
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 22, 2025 11:26:010
Report