Back
शंभूगढ़ हादसे में Tractor-हादसा: दो युवक की मौत, एक किशोर घायल
MKMohammad Khan
Dec 22, 2025 11:26:17
Bhilwara, Rajasthan
शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
शंभूगढ़ (भीलवाड़ा)।
शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 148 डी पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
शंभूगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सत्यनारायण खटीक ने बताया कि रविवार देर शाम रूपपुरा–अटाली निवासी नरपत सिंह पिता धन सिंह (उम्र 18 वर्ष), भगवत सिंह पिता गणपत सिंह (उम्र 19 वर्ष) एवं पृथ्वी सिंह पिता जसवंत सिंह (उम्र 16 वर्ष) नेशनल हाईवे 148 डी पर रूपपुरा चौराहा स्थित पंकज होटल के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पास में खड़ी थी。
इसी समय अटाली की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नरपत सिंह एवं भगवत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल पृथ्वी सिंह को तत्काल गुलाबपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को गुलाबपुरा मोर्चरी में रखवाया गया।
सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:53:340
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 22, 2025 12:52:430
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 22, 2025 12:52:200
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 22, 2025 12:52:040
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 22, 2025 12:51:550
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 22, 2025 12:51:300
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 22, 2025 12:51:160
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 12:50:560
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 22, 2025 12:50:380
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 22, 2025 12:50:250
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 22, 2025 12:49:520
Report