Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

बरसात में अंडरपास पानी से भरा, लोग रेलवे ट्रैक पार कर जोखिम उठाने को मजबूर

ASArvind Singh
Nov 09, 2025 06:03:16
Sawai Madhopur, Rajasthan
अंडरपास में पानी भरा होने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर अपना सफर तय करना पड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं सवाई माधोपुर जिले के कानसिर-मखोली अंडरपास की। दिल्ली मुंबई रेल लाइन स्थित मखोली गांव में बने अंडरपास में बरसात का पानी अभी तक भी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों का पैदल निकलना तो दूर की बात, बड़े ओर छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अब तक भी पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं किये गए हैं। जिसके चलते आम राहगीरों को तथा वाहन चालकों को कठिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। पैदल आने जाने वाले लोग रेलवे ट्रैक पर चढ़कर अपनी जान को जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। इसके अलावा वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास के एक छोर पर ही बड़े वाहन रुक रहे हैं। ऐसे में 10- 20 किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद लोग मखौली से कानपुर में पहुंच पा रहे हैं। मखौली तथा कानसिर के वाशिंदों ने इस समस्या से त्रस्त होकर अपना आक्रोश प्रकट किया है।
8
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Nov 09, 2025 07:45:46
Banswara Rural, Rajasthan:एंकर- बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत नवाखेड़ा के सरपंच (प्रशासक) प्रदीप निनामा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वादा किया था कि जो भी 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेगा, उसे हवाई यात्रा का अवसर दिया जाएगा और अब उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिखाया है। शनिवार को निनामा ने पंचायत क्षेत्र के 14 होनहार विद्यार्थियों को उदयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर तक हवाई यात्रा करवा रहे है, इस अवसर पर दिल्ली में बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, वहीं रविवार को जयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर करवाई । इस अवसर पर उप जिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया और प्रभुलाल निनामा भी उपस्थित रहे। 9 वर्षो से विद्यार्थियों को कर रहे है प्रोत्साहित.. सरपंच निनामा पिछले 9 वर्षों से हर वर्ष विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगभग 1 लाख रुपये के इनाम देते आ रहे हैं। मेरिट के अनुसार 7 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये के पुरस्कार छात्रों को दिए जाते हैं। इस बार 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भुली को 1 लाख रुपये मूल्य की स्कूटी वार्षिक उत्सव में भेंट की जाएगी। साथ ही 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 20-25 विद्यार्थियों को 3000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टेंट का व्यापार करते है निनामा.. निनामा सरपंच गिरी के साथ साथ टेंट लगाने का व्यापार भी करते है। वह अपने क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वे किसी की मृत्यु पर निशुल्क टेंट और 50 किलो चावल उपलब्ध कराते हैं, दुर्घटनाग्रस्त या बीमार व्यक्ति को अपने बोलेरो वाहन से नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाते हैं, और हर वर्ष 200 से 300 महिलाओं को धार्मिक यात्राओं पर नि:शुल्क भेजते हैं। सरपंच प्रदीप निनामा की यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है बल्कि पूरे क्षेत्र में जनसेवा और शिक्षा प्रोत्साहन का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
0
comment0
Report
Nov 09, 2025 07:36:15
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 09, 2025 07:34:49
Jhabua, Madhya Pradesh:दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (8 लेन) पर शनिवार को हुए भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने काम में जुटे मजदूरों पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बामनिया के पास ग्राम रत्नाली से करीब 15 मजदूर ठेकेदार के माध्यम से एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करने गए थे। वे बड़ौदा के पास सड़क किनारे पट्टी में लोहे की जाली लगाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मजदूरों के ऊपर से निकल गया। मृतकों के नाम मोवान पिता भिंडु मुनिया जानू पिता कोदर भूरिया बलसिंह पिता मकना गेहलोद। गंभीर घायल शिवा पिता बालू भूरिया जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों में गहरा आक्रोश और दु:ख व्याप्त है। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। एक बार फिर पलायन का दंश झेल रहा आदिवासी अंचल झाबुआ के लोग इस हादसे में शिकार हुए हैं, जिसकी मौत हुई है। स्थानीय स्तर पर कोई रोजगार नहीं होने के कारण आधी से अधिक आबादी लाईन करने को मजबूर है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 09, 2025 07:34:31
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री विश्वास सारंग का राहुल गांधी के सफारी घूमने पर तंज राहुल गांधी ने ऐश के लिए समय निकाल लिया राहुल गांधी बिहार चुनाव छोड़कर यहां सफारी घूम रहे पहले बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ गलबय्या कर घूम रहे थे नेहरू परिवार में सबसे पहले की थी बोट चोरी बोट चोरी कर नेहरू बने थे देश के प्रधानमंत्री जिस मॉडल के नाम पर उन्होंने फर्जी बोर्ड डालने की बात कही उस मॉडल ने भी आपत्ति ली बाइट.. विश्वास सारंग ...मंत्री.. राहुल गांधी के प्रशिक्षण सत्र में गुटबाजी खत्म करने और बड़े नेताओं से सामंजस्य बना काम करने के निर्देश देने पर बोले कांग्रेस में हमेशा ही गुटबाजी दिखती है कांग्रेस के जीतू पटवारी और उमंग सिंगार को तो फटकार लगाई ही उसके अलावा उनकी नजर दिग्विजय सिंह पर भी बनी हुई थी दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में पूरी कांग्रेस का बंटाधार किया है बाइट.. विश्वास सारंग... मंत्री मंत्री सारंग के बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान राहुल गांधी की यही खासियत से बीजेपी और संघ को परेशान है राहुल गांधी एक ओमनी प्रेजेंट नेता हैं जो एक ही दिन में पचमढ़ी से बिहार तक पहुंच जाते हैं राहुल गांधी भोपाल से बिहार रवाना हो चुके हैं राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट संगठन सृजन का है.और इसे सफल बनाने के लिए वह पचमढ़ी आए थे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की गई गुटबाजी पर बोले पीसी शर्मा राहुल गांधी ने 2028 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का रोडमैप दिया है अब जमीन पर काम करना है, केवल बयानबाजी नहीं बीजेपी के नेता सिर्फ सोफे और कुर्सियों पर बैठते हैं बीजेपी को राहुल गांधी की सक्रियता से घबराहट है कांग्रेस में पूरा समन्वय है, जबकि बीजेपी में मंत्री और महामंत्री के बीच समन्वय नहीं है राहुल गांधी ने 71 जिला अध्यक्षों को जमीन पर बैठाकर एकता और समन्वय का संदेश दिया है बाइट...पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री, कांग्रेस
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 09, 2025 07:33:45
Malda, West Bengal:সারা রাজ্য জুড়ে চলছে এস আই আর এর কাজ। বাড়ি বাড়ি যাচ্ছে বি এল ওরা। কোথাও কোথাও, বিএলো দের বিরুদ্ধে অভিযোগ করছে বিরোধীদল। মালদা জেলার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী ইংরেজবাজার এবং পুরাতন মালদা এলাকা। গত কয়েক বছরে এখানে জনসংখ্যার হার ব্যাপকভাবে বেড়েছে। বিভিন্ন গ্রাম গঞ্জ থেকে শহরের দিকে চলে আসতে মানুষ। অভিযোগ সীমান্ত পেরিয়ে অনেকেই এই এলাকায় প্রবেশ করেছে। আর এরই মধ্যে, সঠিক ভোটার তালিকা প্রকাশের জন্য শুরু হয়েছে এসআইআর। এক সময় মালদার বাসিন্দা ছিলেন। এরপর দীর্ঘদিন গুজরাটে কাজ করতেন। ইংরেজবাজার পুরসভার ১৬ নম্বর ওয়ার্ডের বাসিন্দা শুদ্ধোধন মিত্র। বিগত কয়েক বছর ধরে আবার তিনি ফিরে এসেছেন নিজের শহরে। তার নাম উঠে যাবে তিনি আশাবাদী। ২০০২ সালে তিনি ছিলেন গুজরাটের ভোটার। পুরাতন মালদার মুচিয়া এলাকার বাসিন্দা নির্মল কুমার বিশ্বাস। ১৯৭১এ তিনি বাংলাদেশের পাবনা জেলা থেকে মালদা এসেছিলেন। সেই সময় থেকে তিনি এখানেই বসবাস করেন। ২০০২ সালের তালিকায় তার নাম নেই। স্বাভাবিকভাবেই তার মাথায় চিন্তার ভাঁজ। আর এই নিয়ে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজা, মালদা দক্ষিণের কংগ্রেস সাংসদ তথা জেলা কংগ্রেস সভাপতি ইসা খান চৌধুরী বলেন এর আগেও এস আই আর হয়েছে, বিহারেও হয়েছে। আতঙ্কিত হওয়ার কিছু নেই। দিল্লির শাসক দল বিজেপি ও এই রাজ্যের শাসক দল তৃণমূল অযথা মানুষের মধ্যে আতঙ্কের পরিবেশ সৃষ্টি করছেন। কোন কোন জায়গায় Blo যা তৃণমূল নেতাদের বাড়িতে বসে ভোটার তালিকা পরীক্ষা করছে। এস আই আর সম্পর্কে সংসদের কোন ধারণাই নেই। দাবি বিজেপি দক্ষিণ মালদা সাংগঠনিক জেলা সভাপতি অজয় গঙ্গোপাধ্যায়ের। এস আই আর নিয়ে মালদা দক্ষিণের কংগ্রেস সাংসদ ও বিজেপিকে তীব্র কটাক্ষ জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সির।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 09, 2025 07:32:34
Jhabua, Madhya Pradesh:दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (8 लेन) पर शनिवार को हुए भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने काम में जुटे मजदूरों पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बामनिया के पास ग्राम रत्नाली से करीब 15 मजदूर ठेकेदार के माध्यम से एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करने गए थे। वे बड़ौदा के पास सड़क किनारे पट्टी में लोहे की जाली लगाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मजदूरों के ऊपर से निकल गया। मृतकों के नाम मोवान पिता भिंडु मुनिया जानू पिता कोदर भूरिया बलसिंह पिता मकना गेहलोद। गंभीर घायल शिवा पिता बालू भूरिया जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों में गहरा आक्रोश और दु:ख व्याप्त है। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। एक बार फिर पलायन का दंश झेल रहा आदिवासी अंचल झाबुआ के लोग इस हादसे में शिकार हुए है जिनकी इस हादसे में मौत हुई है...स्थानीय स्तर पर कोई रोजगार नहीं होने के कारण आधी से अधिक आबादी लायन करने को मजबूर है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top