Back
राजसमंद में दीपावली से पहले मिलावट पर वार: 54 नमूनों की जांच शुरू
DSdevendra sharma2
Oct 16, 2025 15:22:20
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, अभियान के चलते राजसमंद जिले में कार्रवाई जारी, केलवा स्थित माजीसा जोधाना स्वीट्स से लिए गए सैंपल, कलाकंद पालीवाल डेयरी से दूध, जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, जैन नाश्ता एंड स्वीट से मिल्क केक, भेरुनाथ नाश्ता एवं मिष्ठान से मलाई बर्फी का लिया नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा व सहायक महेंद्र सिंह ने लिए सैंपल, राजसमंद दीपावली के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए राज्यभर में चलाए जा रहे शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत राजसमंद जिले में भी सख्त कार्रवाई जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, डॉक्टर टी. शुभमंगला के आदेशानुसार और राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में जिले में लगातार निरीक्षण और खाद्य सामग्री के नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हेमंत कुमार बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर 2025 से अब तक कुल 54 खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए जा चुके हैं। अभी तक इस अभियान के तहत केलवा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, जिनमें शामिल हैं: माजीसा जोधाना स्वीट्स से कलाकंद, पालीवाल डेयरी से दूध, जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, जैन नाश्ता एंड स्वीट्स से मिल्क केक, भेरुनाथ नाश्ता एवं मिष्ठान से मलाई बर्फी के नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज कुल 7 नमूने लिए गए और यह अभियान दीपावली तक सतत रूप से जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 16, 2025 17:18:491
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 16, 2025 17:17:500
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 16, 2025 17:17:420
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 16, 2025 17:17:320
Report
1
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 16, 2025 17:01:282
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 16, 2025 17:01:153
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 16, 2025 17:01:010
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 16, 2025 17:00:460
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 16, 2025 17:00:350
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 16, 2025 17:00:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 16, 2025 17:00:08Noida, Uttar Pradesh:दीवाली के मौके पर लोक नायक अस्पताल ने बेड और स्टाफ बढ़ा दिया
0
Report
3
Report