Back
चंदौली में खोवा मिलावट: रेलवे ओवरब्रिज के पास 5 क्विंटल जब्त, लैब जांच जारी
SJSantosh Jaiswal
Oct 16, 2025 17:01:15
Chandauli, Uttar Pradesh
चंदौली। पीडीडीयू नगर के रेलवे ओवरब्रिज के पास लाल बहादर पार्क के समीप गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो वाहनों से लगभग 5 क्विंटल खोवा जब्त किया है। यह खोवा बाहरी राज्यों और बिहार से लाया गया था, जिसमें मिलावट की आशंका जताई गई थी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोवा जब्त कर लिया। नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए खोवा लाया जाता है। खाद्य अधिकारियों को इसमें मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने मौके पर आयोडीन सॉल्यूशन का उपयोग कर खोवे की प्रारम्भिक जांच की। आयोडीन सॉल्यूशन से आमतौर पर शकरकन्दी, आलू या मैदा जैसी मिलावट का पता चलता है, हालांकि प्रारम्भिक जांच में ये पदार्थ पाए नहीं गए। रिफाइन्ड पाउडर की मिलावट की संभावना जताई जा रही है, जो क्रीम निकालकर खोवा बनाने के तरीके से जुड़ी हो सकती है। खाद्य विभाग ने जब्त खोवे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि खोवा मिलावटी पाया जाता है तो दोषियों पर एडीएम कोर्ट में 50 हजार से 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है और मिलावटी खोवे को नष्ट कर दिया जाएगा। अभियान के तहत मिठाई की दुकानों से भी 25 नमूने लिए गए हैं। पूर्व में मिलावट की पुष्टि होने पर 50 किलो मिठाई का निस्तारण भी किया गया था। इस बाबत खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर यह अभियान चला गया था।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
तीन पुलिस अधिकारियों व एक कर्मचारी को ACB/EOW में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया Three Police Officers an
12
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 16, 2025 19:00:415
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 16, 2025 19:00:291
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 16, 2025 19:00:133
Report
3
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 16, 2025 18:47:585
Report
RGRupesh Gupta
FollowOct 16, 2025 18:47:487
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 16, 2025 18:47:366
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 16, 2025 18:47:215
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 16, 2025 18:46:584
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 16, 2025 18:46:401
Report
PSPrince Suraj
FollowOct 16, 2025 18:46:181
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 16, 2025 18:46:072
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 18:45:471
Report
ANArnabangshu Neogi
FollowOct 16, 2025 18:45:330
Report