312605
प्रतापगढ़ के पीपलखूंट जीएसएस पर चोरों का आतंक
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट उपखंड में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) पर चोरों ने फिर से हमला किया। वहीं इस बार उन्होंने चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर ट्रांसफॉर्मर से तांबा चुराया। यह इस जीएसएस पर हाल के दिनों में दूसरी वारदात है। कुछ समय पहले, चोरों ने पांच ट्रांसफॉर्मर से तांबा चुराया था और एक लाइनमैन की बाइक भी ले गए थे। इन घटनाओं से निगम को भारी नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीड में बारिश के बावजूद पानी की किल्लत, 69 टैंलकरों से जारी पानी सप्लाई
Beed, Maharashtra:राज्यात पावसाचा धुमाकूळ, बीड मात्र तहानलेलं! निम्मे पाणी प्रकल्प कोरडे, 69 ठिकाणी टँकर सुरू ANC- राज्याच्या बहुतांश भागात मुसळधार पाऊस सुरू असताना बीड जिल्ह्याने मात्र पावसाला पाठ फिरवली आहे. त्यामुळे जिल्ह्यात पाणीटंचाईचे सावट गडद झाले आहे. जिल्ल्यात एकूण 143 पाणी प्रकल्प आहेत. त्यापैकी अर्ध्याहून अधिक प्रकल्प सध्या कोरडेठाक पडले आहेत. पिण्याच्या पाण्याचा प्रश्न गंभीर बनत चालला आहे. परिस्थितीचे गांभीर्य लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून 69 ठिकाणी टँकरद्वारे पाणीपुरवठा सुरू करण्यात आला आहे. पुढील काही दिवसात समाधानकारक पाऊस न दिल्यास बीड जिल्हा भीषण दुष्काळाच्या खाईत जाण्याची शक्यता नाकारता येत नाही. कोरड्या बिंदूसरा नदीपात्रातून आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी महेंद्रकुमार मुधोळकर यांनी....0
0
Report
जालौन: बेटी के अपहरण पर पुलिस कार्रवाई नहीं, मां ने SP से मदद मांगी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के कथित अपहरण के मामले में थाना पुलिस द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता की मां श्रीमती विनीता देवी के अनुसार, उनकी पुत्री प्रिया को 24 जुलाई 2026 को गांव सिहारी निवासी अंकित राठौर कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में थाना माधौगढ़ में 31 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन घटना के करीब दस दिन बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही युवती की बरामदगी हो सकी है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि थाना पुलिस आरोपी के प्रभाव में होने के कारण कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही आरोप है कि आरोपी के परिजन पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं और विरोध करने पर उनके बेटे की हत्या करने की चेतावनी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। महिला ने आशंका जताई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, पुत्री की सकुशल बरामदगी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए थाना माधौगढ़ पुलिस को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।0
0
Report
पाइपलाइन से फसल नुकसान: किसान जिलाधिकारी से सही मुआवजे के सर्वे की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधोढ़गढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम चाकी के किसानों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर गेल इंडिया लिमिटेड, शाखा दिबियापुर द्वारा पाइपलाइन निर्माण के दौरान हुए फसल नुकसान का सर्वे के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि के विभिन्न गाटा नंबरों पर कंपनी द्वारा नई गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर सर्वे कर ऑनलाइन फोटो भी लिए थे, जिनमें किसानों की तोरई और लौकी की फसल स्पष्ट रूप से दर्ज है। इसके बावजूद कंपनी ने वास्तविक फसल के बजाय दूसरी फसल का आकलन कर मुआवजा दे दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सर्वे में दर्ज फसल के अनुरूप ही मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गेल इंडिया लिमिटेड को सही फसल के आधार पर मुआवजा भुगतान के निर्देश देने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगे। ज्ञापन पर ग्राम चाकी के अनेक किसानों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
टोंक में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज, निवाई में प्रचार गर्म
Tonk, Rajasthan:टोंक में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज, निवाई में शुरू हुई चुनावी तैयारियां निवाई नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल बनने लगा है और राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में निवाई नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी से खास बातचीत की गई। बातचीत में उन्होंने नगर पालिका के विकास कार्यों, आगामी चुनाव और संगठन की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। अब देखना होगा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही स्थानीय राजनीति किस तरह करवट लेती है।0
0
Report
धौलपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: 101 लीटर गंगाजल की कावड़ चढ़ाकर दिया भाईचारे का संदेश
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर, जब देश के कई हिस्सों में धर्म और जाति के नाम पर वैमनस्य बढ़ाने की कोशिशें हो रही हैं, तब धौलपुर के सैंपऊ से मानवता और सौहार्द की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ कूंकरा गांव निवासी सद्दाम खान ने हिंदू युवकों के साथ मिलकर कंधों पर 101 लीटर गंगाजल की कावड़ उठाई और ऐतिहासिक महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। सोमवार को सैंपऊ के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सद्दाम खान के नेतृत्व में 6 युवकों की टोली 5 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के सौरो से कावड़ लेकर पैदल रवाना हुई थी। सभी ने बारी-बारी से कंधों पर कावड़ रखकर लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में लोगों ने पुष्प वर्षा, फलाहार और स्वागत कर कावड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कावड़ यात्रा में शामिल मनीष कुमार ने बताया कि इस यात्रा का विचार सबसे पहले सद्दाम खान ने ही रखा था। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ लोग समाज में नफरत और कट्टरता फैलाने में लगे हैं, लेकिन भारत की असली पहचान आपसी भाईचारा है। सदियों से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ मिलकर इस देश की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कावड़ यात्रा उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है। सद्दाम खान ने कहा कि भोलेनाथ की भक्ति के लिए किसी धर्म की सीमा नहीं होती। आस्था दिल से होती है। जब मन में सच्ची श्रद्धा हो तो कोई भी भगवान की सेवा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नफरत को छोड़कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें। मंदिर पर जलाभिषेक के बाद सभी कावड़ियों और श्रद्धालुओं ने देश में शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनती हैं।0
0
Report
लखनऊ के चौक पर कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर पथराव, बच्चे घायल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ केचौक इलाके में कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई स्कूल वैन पर भड़के कांवड़िये वैन में तोड़फोड़, पत्थरबाजी से वाहन को नुकसान पहुंचा वैन में सवार कुछ स्कूली बच्चों के चोटिल होने की सूचना घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की घटना का वीडियो सामने आने की भी चर्चा फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार बाइट.. स्कूल वैन ड्राइवर0
0
Report
Advertisement
यमुनोत्री हाईवे फिर अवरुद्ध, बारिश-भूस्खलन से स्यानाचट्टी के पास मार्ग खुलने का कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार वर्षा व लैंडस्लाइडिंग के कारण स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पुनः अवरुद्ध है। मार्ग खोलने का कार्य जारी है। यात्रीगण सुरक्षित स्थानों पर रहें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें एवं अपडेट लेकर ही यात्रा करें。0
0
Report
अदालत ने ब्रजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना; पहलवान अपील की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं. पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं. हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा आरोपों में दोषी नहीं माना। शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और यह सिस्टम बृजभूषण को बच्च के लिए लगा हुआ है. महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है, और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हम उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।0
0
Report
कोडोली ग्राम विकास सोसायटी में मतदान अधिकार के लिए भारी बोली
Satara, Maharashtra:कराड, सातारा - सातारा जिल्ह्यातील कराड तालुक्यात एक धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. चक्क सातारा जिल्हा बँकेच्या मतदानाचा अधिकार देण्यासाठी पैशाची बोली लावण्याचा प्रकार कराड तालुक्यातील कोडोली गावातील विकास सेवा सोसायटीच्या ठरावामध्ये घडला आहे. सातारा जिल्हा बँकेची निवडणूक येत्या काही दिवसांत होणार असून त्याकरता 5 ऑगस्टपर्यंत विकास सेवा सोसायटी यांनी मतदानाचा अधिकार देण्यासाठी ठराव द्यावयाचा आहे. हा ठराव देण्यासाठी सातारा जिल्ह्यात मोठे राजकारण सुरू आहे. आता चक्क लोकशाहीचा गळा घोटणारी प्रक्रिया सहकार क्षेत्रात पाहायला मिळाली असून 70 हजारापासून सुरुवात झालेली बोली दोन लाख रुपयांनी मताचा अधिकार खरेदी करून पार पडली. कोडोली ग्रामविकास सेवा सोसायटीची संचालक मंडळ मीटिंग सातारा जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणुकांच्या ठराव संदर्भात आयोजित केली होती. या मीटिंगमध्ये संस्थेला भरघोस पैसे देणाऱ्या सभासदाच्या नावे ठराव देण्याचा निर्णय संचालक मंडळांनी घेतला होता. या अनुषंगाने या ठरावाच्या संदर्भात लिलाव पद्धतीने ठराव पूर्ण झाला ज्यामध्ये आनंदराव जगताप यांनी आपली बोली 1 लाख रुपयांनी सुरू केली... शेवट हा विक्रमसिंह संभाजीराव जगताप यांनी दोन लाख रुपयांची बोली लावून मताचा अधिकार मिळवला. सत्ता मिळवण्यासाठी ज्या पद्धतीने हे सगळं सुरू असल्याचे आणि गावाला निधी मिळवण्यासाठी असे ठराव घेतले जात असतील तर हे दुर्दैवी आहे. लोकशाहीतील निवडणुकां संपल्याचा आरोप देखील राष्ट्रवादीचे शरद पवार पक्षाचे प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे यांनी केला आहे.0
0
Report
Advertisement
अकोला में सोयाबीन बीज घोटाले की 10,035 शिकायतें, 12 कंपनियों पर मुकदमा; नुकसान अभी लंबित
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यात बोगस किंवा निकृष्ट दर्जाच्या सोयाबीन बियाण्यांचा फटका बसलेल्या शेतकऱ्यांच्या तक्रारींचा आकडा आता 10 हजार 35 वर पोहोचला आहे. तब्बल 14 हजार 402 هेक्टर क्षेत्र या संकटामुळे प्रभावित झाले असून 12 बियाणे कंपन्यांवर गुन्हे दाखल करण्यात आले आहेत. मात्र आतापर्यंत केवळ सुमारे 7 हजार तक्रारींचे पंचनामे पूर्ण झाले आहेत. दरम्यान, दुबार पेरणीची वेळही निघून गेल्याने अनेक शेतांमध्ये हिरव्यागार पिकाऐवजी ओसाड आणि कोरड़ी जमीन दिसू लागली आहे. या गंभीर प्रश्नाकडे मूर्तिजापूर मतदारसंघाचे भाजप आमदार हरीश पिंपळे यांनी पावसाळी अधिवेशनात सरकारचे लक्ष वेधले होते. काही शेतकऱ्यांनी संबंधित कंपन्यांसोबत परस्पर समझोता केल्याचे त्यांनी सांगितले. मात्र ज्या शेतकऱ्यांना अद्याप नुकसान भरपाई मिळालेली नाही, त्यांना न्याय मिळालाच पाहिजे, अशी भूमिका त्यांनी मांडली. कंपन्यांनी भरपाई दिली नाही तर येणाऱ्या हिवाळी अधिवेशनात दोषी कंपन्यांना ब्लॅकलिस्ट करण्यासाठी सरकारवर दबाव आणण्याचा इशाराही त्यांनी दिला. तसेच बियाण्यांचे नमुने वेळेत तपासले गेले नाहीत, ही कृषी विभागाची चूक असल्याचे सांगत राज्यात बियाणे तपासणीसाठी केवळ चार प्रयोगशाळा असल्याने नवीन प्रयोगशाळा उभारण्याचा प्रस्ताव शासनाकडे दिल्याची माहितीही त्यांनी दिली. गेल्या वर्षी अवर्षण आणि अतिवृष्टीमुळे शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान झाले होते. त्यानंतर यंदाच्या खरीप हंगामाकडून शेतकऱ्यांना मोठ्या अपेक्षा होत्या. मात्र उशिरा झालेला पाऊस आणि त्यानंतर न उगवलेले सोयाबीन बियाणे यामुळे अनेकांना दुबार पेरणी करावी लागली. काही शेतकऱ्यांनी पुन्हा पेरणीची तयारी केली, मात्र वेळ निघून गेल्याने दुबार पेरणीच करता आली नाही. परिणामी अनेक शेत आज हिरवीगार दिसण्याऐवजी पूर्णपणे कोरडी पडली आहेत. खरीप हंगाम हातातून गेल्याने शेतकऱ्यांचे आर्थिक नियोजन कोलमडले असून आता शासनाकडून तातडीच्या मदतीची अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे.0
0
Report
NH-161 के लिए मुआवजे की आठ साल की देरी: किसान 13 अगस्त से उपवास करेंगे
Washim, Maharashtra:वाशीम तालुक्यातील सोनखास येथील सहा शेतकरी राष्ट्रीय महामार्ग-१६१ साठी संपादित झालेल्या जमिनीच्या मोबदल्यासाठी गेल्या आठ वर्षांपासून प्रतीक्षा करत आहेत. शेतीच्या गट क्रमांकातील तफावतीमुळे मोबदला रखडला होता. दोन वर्षांपूर्वी भूमी अभिलेख विभागाने गट क्रमांकात दुरुस्ती करून अहवाल उपविभागीय अधिकाऱ्यांकडे सादर करून घेतला. मात्र, त्यानंतरही शेतकऱ्यांना मोबदला मिळालेला नाही. त्यामुळे संतप्त शेतकऱ्यांनी येत्या १३ ऑगस्टपासून जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर बेमुदत उपोषण करण्याचा इशारा दिला असून, मोबदला मिळेपर्यंत आंदोलन सुरू ठेवण्याचा निर्धार व्यक्त केला है.0
0
Report
लखनऊ में कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों सहित वाहन को नुकसान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के चौक इलाके में कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव. कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई स्कूल वैन पर भड़के कांवड़िये. वैन में तोड़फोड़, पत्थरबाजी से वाहन को नुकसान पहुंचा. वैन में सवार कुछ स्कूली बच्चों के चोटिल होने की सूचना. घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की. घटना का वीडियो सामने आने की भी चर्चा. फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार.0
0
Report
Advertisement
पंजाब रोडवेज हड़ताल: कपूरथला डिपो से 85 बसों का संचालन बंद, यात्रियों को भारी परेशानी
Kapurthala, Punjab:पंजाब रोडवेज की प्रदेशव्यापी हड़ताल, कपूरथला डिपो से 85 बसों का संचालन ठप पूरे पंजाब में हड़ताल का असर, यात्रियों को परेशानी पंजाब रोडवेज के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल कर दी। हड़ताल के कारण कई बस स्टैंडों और रोडवेज डिपो से बसों का संचालन प्रभावित रहा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित rहीं। तीन सरकारें बदलीं, 65 बैठकें हुईं, फिर भी नहीं निकला समाधान धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर अब तक तीन सरकारें बदल चुकी हैं। इस दौरान सरकारों के साथ करीब 65 बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी किसी भी मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना तथा किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को शामिल करने की योजना को बंद करना शामिल है। उनका कहना है कि ये सभी मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। कपूरथला डिपो से 85 बसों का संचालन प्रभावित हड़ताल के चलते कपूरथला रोडवेज डिपो भी पूरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारियों के अनुसार, करीब 85 बसों का संचालन ठप रहा, जिससे जिले के कई महत्वपूर्ण रूट प्रभावित हुए और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज को नुकसान नहीं, मांगों का समाधान चाहते हैं कर्मचारी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब रोडवेज को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाना नहीं है। वे चाहते हैं कि सरकारी परिवहन व्यवस्था मजबूत हो, लेकिन लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी के कारण उन्हें मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर उनकी मांगों का स्थायी समाधान करने की मांग की。0
0
Report
श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब; भोलेनाथ से बारिश-खुशहाली की मांगी
Pali, Rajasthan:श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक कर अच्छी बारिश और खुशहाली की मांगी कामना श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सुमेरपुर,तखतगढ़ शहर सहित पूरे उपखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल, चंदन, पुष्प, फल एवं नारियल अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।0
0
Report
बगहा अस्पतालों का मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, गंभीर कमियाँ उजागर
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण ज़िला के बगहा से आ रहीं है जहां पशु अस्पताल औऱ अनुमंडलीय अस्पताल का बिहार सरकार के मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि हर हाल में दोषी अधिकारीयों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडल अस्पताल औऱ मवेशी अस्पताल का बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने सोमवार को औचक निरिक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में कई गंभीर खामीयाँ मिलने पर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। सावन की पहली सोमवारी को अस्पतालों में अतिक्रमण, जर्जर भवन और साफ-सफ़ाई की बदहाली पर नाराजगी जाहिर की गई। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये गए। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक बेतिया में रहते हैं, जबकि अस्पताल संचालित होता है; निरीक्षण के दौरान प्रबंधक और चिकित्सक अनुपस्थित मिले। बाद में अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, Ward की गंदगी और बेडशीटों की कमी जैसी खामियाँ पाई गईं। मंत्री ने शिशु अस्पताल के संचालन को भी स्पष्ट करने को कहा ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। कबीना मंत्री नंद किशोर राम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने को कहा। राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
