Back
प्रतापगढ़: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को क्राइम मीटिंग में कड़े निर्देश
HUHITESH UPADHYAY
Feb 24, 2026 10:19:17
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान कार्यालय सभागार में आज एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बी. आदित्य ने की, जिसमें जिलेभर के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिले में बढ़ती नशा तस्करी को गंभीरता से लेते हुए इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। थानों में दर्ज मामलों की लंबित पेंडेंसी को कम करने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों को पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 11:34:060
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 24, 2026 11:33:470
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 24, 2026 11:33:310
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 24, 2026 11:33:110
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 24, 2026 11:32:110
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 24, 2026 11:31:320
Report
ADAnup Das
FollowFeb 24, 2026 11:31:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 11:31:04Noida, Uttar Pradesh:वहीं दोनों पक्षों के बीच टकराव का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी है।
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 24, 2026 11:30:530
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 24, 2026 11:30:410
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 24, 2026 11:30:330
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 24, 2026 11:30:140
Report
1
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 11:26:070
Report