Back
अरनोद रोड बाईपास के पास अवैध कॉलोनी पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई
HUHITESH UPADHYAY
Mar 14, 2026 09:33:05
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अरनोद रोड स्थित बाईपास के समीप विकसित की जा रही एक नई कॉलोनी में किए गए अवैध कब्जों पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 0.66 हेक्टेयर क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट के पिल्लरों और सीसी से किए गए निर्माण को जेसीबी की मदद से توड़ दिया। कार्रवाई के दौरान परिषद अधिकारियों ने बगीचे के पास बने एक मकान के मालिक को भी नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय सीमा में स्वयं अपने निर्माण को हटा ले, अन्यथा परिषद द्वारा उसे भी ध्वस्त कर दिया जाएगा। जानकरी के अनुसार इसी क्षेत्र में पहले भी ईंट के भट्टे के पास फर्नीचर का काम करने वाले एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा कर उसे किराए पर दे रखा था। परिषद की टीम ने उसे भी स्थान खाली करने की हिदायत दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह अतिक्रमण चंदू मीणा के नाम से किया गया था। वहीं फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि उसने करीब छह महीने पहले यह जगह किराए पर ली थी। उसका कहना है कि चंदू मीणा ने उसे भरोसा दिलाया था कि यहां से उसे कोई नहीं हटाएगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग मौके से अपना सामान हटाते हुए नजर आए। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowMar 14, 2026 10:47:450
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 10:47:290
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowMar 14, 2026 10:46:550
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 14, 2026 10:46:370
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 14, 2026 10:45:540
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 14, 2026 10:45:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 10:45:220
Report
ARAmit Raj
FollowMar 14, 2026 10:45:060
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 10:40:230
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 14, 2026 10:40:150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 10:39:2074
Report
RMRam Mehta
FollowMar 14, 2026 10:39:1348
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 14, 2026 10:39:0116
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 10:38:4387
Report