Back
प्रतापगढ़ में तीन दिन से शीतलहर-कोहरा, स्कूलों में अवकाश और किसान उम्मीदें
HUHITESH UPADHYAY
Jan 06, 2026 05:38:02
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। आज भी सुबह से ही जिले के अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर द्वारा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त राजकीय और निजी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और देर रात को सर्द हवाओं के चलते लोग घरों में दुबके रहे। वहीं, ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
इधर, मौसम में आई इस ठंडक से किसानों के चेहरे पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। बीते दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते रबी फसलों में कीट प्रकोप की आщंका बनी हुई थी, लेकिन अब तापमान में आई गिरावट से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड का यह दौर गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के लिए अनुकुल माना जा रहा है। हालांकि, लगातार बने कोहरे के कारण किसानों को फसलों की निगरानी में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 07, 2026 15:54:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 07, 2026 15:54:170
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:390
Report
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 07, 2026 15:53:280
Report
KRKAPIL RAUT
FollowJan 07, 2026 15:52:510
Report
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 07, 2026 15:52:340
Report
PCPrabir Chakraborty
FollowJan 07, 2026 15:52:130
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 07, 2026 15:52:000
Report
ASArvind Singh
FollowJan 07, 2026 15:51:440
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 15:51:320
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 07, 2026 15:50:460
Report