Back
प्रतापगढ़ में 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक क्षारसूत्र शिविर का उद्घाटन
HUHITESH UPADHYAY
Feb 22, 2026 10:22:38
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिला संवादाता हितेष उपाध्याय, अमित जैन, संजय वगैरिया तथा यशकीर्ति जैन के सचिव पंकज जैन की उपस्थिति में राष्ट्रीय आयुष मिशन, जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक अंतर्गत अर्श-भगंदर पाइल्स, फिस्टुला, फिशर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर 22 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगा। शिविर प्रभारी डॉ. कमलकांत शर्मा ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम उत्सव जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।shivिर के पहले दिन सामान्य आयुर्वेद चिकित्सा, अग्निकर्म, महिला एवं प्रसूति रोग काउंटरों पर मरीजों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। शिविर में बाहर से आए विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा क्षारसूत्र पद्धति से पाइल्स, फिस्टुला और फिशर का उपचार किया जाएगा। डॉ. शर्मा के अनुसार, अग्निकर्म के माध्यम से फ्रोजन शोल्डर, घुटनों का दर्द, कमर दर्द और टेल बोन जैसी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। जलोका लीच थेरेपी पद्धति से वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याओं का भी इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों की शल्य चिकित्सा से पहले हीमोग्लोबिन, बीटीसी, एचआईवी सहित अन्य परीक्षण करवाए जाएंगे, ताकि यह निर्धारित हो सके कि मरीज क्षारसूत्र उपचार के लिए उपयुक्त है या नहीं। शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को 10 दिन तक भर्ती रखकर उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। रहने, खाने-पीने और दवाइयों सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह शिविर आयुर्वेद की प्राचीन एवं प्रभावी पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को सुरक्षित और सुलभ उपचार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बाइट- डॉ. कमलकांत शर्मा, शिविर प्रभारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 22, 2026 12:00:54Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा का गौरहरी पारंपरिक शिल्प को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद यानी ODOP योजना के तहत नया जीवन मिल रहा है.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:00:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 12:00:180
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 11:52:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 22, 2026 11:52:360
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 11:52:260
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:52:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:580
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:460
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 22, 2026 11:51:220
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 22, 2026 11:51:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 22, 2026 11:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:49:190
Report