Back
अरावली की सुरक्षा के लिए प्रतापगढ़ में उमड़ा जनसैलाब; हस्ताक्षर अभियान हुआ ऐतिहासिक
HUHITESH UPADHYAY
Dec 22, 2025 11:07:29
Pratapgarh, Rajasthan
अरावली के संरक्षण को बचाने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रतापगढ़ जिले में एक विशाल जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस पर्यावरण एवं संरक्षण प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। नगर के महात्मा गांधी चौराहे पर विशेष रूप से लगाए गए 10 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े विशाल फ्लेक्स पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की लंबी कतारें लग गईं और हर वर्ग के नागरिकों ने अरावली बचाने के संकल्प के साथ अपने हस्ताक्षर दर्ज किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला केवल पहाड़ नहीं, बल्कि थार के रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। आज अवैध खनन और भू-माफियाओं की गतिविधियों से इसका अस्तित्व खतरे में है, जबकि सरकार की चुप्पी इन गतिविधियों को मौन समर्थन दे रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खातूराम मीणा ने कहा कि अरावली का संरक्षण किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन, जल और पर्यावरण से जुड़ा प्रश्न है। यह पर्वत श्रृंखला भूजल स्तर बनाए रखने के साथ-साथ वन्यजीवों का सुरक्षित आश्रय भी है। उन्होंने संकल्प लिया कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक और अरावली के प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा तक यह आंदोलन जारी रहेगा तथा गाँव-गाँव जाकर जन-जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बाइट: खातूराम मीणा, जिला अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 22, 2025 12:32:030
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:31:130
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:30:470
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 22, 2025 12:30:230
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:24:110
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 22, 2025 12:23:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 22, 2025 12:22:340
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 12:22:180
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowDec 22, 2025 12:22:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 22, 2025 12:21:370
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 22, 2025 12:21:170
Report