306401
दुर्घटना में एक तस्कर की गई जान, एक घायल
Pali, Rajasthan:पाली जिले की सोजत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की। चंडावल स्थित होटल के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 202 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में 2 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरे तस्कर को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस उप अधीक्षक देरावर सिंह सोडा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में तापमान 41.9°C तक पहुंचा, लू का Yellow Alert जारी
Noida, Uttar Pradesh:रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने 19 और 20 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साफ आसमान और लगातार तेज धूप के कारण राजधानी में गर्मी और ज्यादा खतरनाक महसूस हो सकती है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली के अगले छह दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 18.05.2026 को मुख्यतः साफ आसमान रहेगा; तेज हवाओं की गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी और दिन में कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके आ सकते हैं। 19.05.2026 को आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा; कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति रहेगी; जमीन की सतह पर तेज हवाएँ 15-25 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं और कभी-कभी 35 किमी/घंटा तक भी। - Yellow Alert 20.05.2026 को आसमान साफ़ रहेगा; कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी; - Yellow Alert 21.05.2026 को आसमान साफ़ रहेगा; दिन के समय सतह पर तेज़ हवाएँ चलेंगी। 22.05.2026 को भी आसमान साफ़ रहेगा; दिन के समय सतह पर तेज़ हवाएँ चलेंगी। 23.05.2026 को आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा।0
0
Report
दिल्ली के कालकाजी मेट्रो में लिफ्ट के अंदर व्यक्ति ने पेशाब, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:महिला ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे। दिल्ली के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में मुस्लिम शख्स पेशाब करने लगा। लिफ्ट में कुल 3 महिलाएं थीं लेकिन इसको लाज नहीं आई। उन्हीं में से एक महिला ने वीडियो बनाना शुरू किया और इस मुस्लिम से घिनौनी हरकत के बारे में पूछा तो कहने लगा, "अब कर दिया तो कर दिया तुम कर लो जो करना है." घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल है और लोग इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ छपरा से गोमतीनगर आने वाली छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश एक बक्से में मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने बक्से को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। मामला छपरा से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 15114 का है। यह ट्रेन छपरा से शाम पौने छह बजे चलकर रविवार सुबह छह बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के Station पहुँचे के बाद स्लीपर कोच S1 में एक बॉक्स की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के शव का सिर नहीं था। उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
डोंबिवली में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन अपराध, गर्भवती होने की पुष्टि
Kalyan, Maharashtra:एकाच दिवसात कल्याण डोंबिवली मध्ये तीन पोक्सो चे गुन्हे दाखल, तिचे आरोपीला पोलिसांनी केले गजाआड, कल्याण रेल्वे स्थानकात अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचारची घटना ताजी असताना डोंबिवलीत दोन अल्पवयीन मुलींवर लैंगिक अत्याचार झाल्याची घटना उघडकीस आली आहे. सौरभ सोनवणे यांनी लैंगिक अत्याचार केल्याची घटना उघडकीस आली. ही घटना उघडकीस येऊन काही तास उलटत नाहीत तोच डोंबिवलीमध्ये दोन ठिकाणी अल्पवयीन मुलींवर अत्याचार केल्याची घटना समोर आली. ही मुली गर्भवती राहिल्याने हा प्रकार समोर आला. एका प्रकरणात मानपाडा पोलिसांनी काजू निषाद या आरोपीला उत्तर प्रदेशाहून अटक केली आहे. दुसऱ्या प्रकरणात रामनगर पोलिसांनी शुभम सरोज याला बेड्या ठोकल्या आहेत. धक्कादायक म्हणजे या दोन्ही प्रकरणात अल्पवयीन मुली गर्भवती झाल्यानंतर ही माहिती समोर आली आहे. दोन्ही प्रकारात पोलिसांचा तपास सुरू आहे. रामनगर पोलिसांनी अटक केलेला आरोपी शुभम सरोज, खाजगी व्हिडिओ ग्राफिकच्या काम करतो तर मानपाडा पोलिसांनी अटक केलेला आरोपी काजू निषाद, हा काय करत नाही मुली सोबत लैंगिक अत्याचार करून तो उत्तर प्रदेशात पळून गेला होता, या तिन्ही प्रकरण उघडकीस आल्याने कल्याण मध्ये एकच खळबळ उडाली आहे0
0
Report
बुलंदशहर: हिस्ट्रीशीटर प्रवीन उर्फ पप्पू पर जिलाबदर, गुंडा एक्ट घोषित
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर\n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश को किया जिला बदर,\n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश प्रवीन उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रूपवास पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की, \n\nअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बुलन्दशहर से किया जिलाबदर घोषित। \n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर पर मुनादी कराते हुए नोटिस किया तामील,\n\nजिला बदर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के khikaf थाना अनूपशहर पर पूर्व से मारपीट व धोखाधडी के कुल 16 मुकदमे है दर्ज。0
0
Report
बुलंदशहर के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, दमकल पहुंचने में देरी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग से मची अफरा तफरी. बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे देखते ही देखते ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर हुआ राख । न्यू शिवपुरी किला रोड पर लगा भीषण झटका, दमकल विभाग की लापरवाही आई सामने。 स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची。 दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। इलाके की बिजली आपूर्ति पूर्णतः ठप。 बुलंदशहर के खुर्जा नगर के न्यू शिवपुरी किला रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के चोर चोरी के बाद पंखे की हवा में आराम CCTV में कैद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच मे चोरी के बाद आराम से चोर ने खाई फर्राटा पंखे की हवा, CCTV में कैद हुई Live चोरी की घटना! बहराइच में चोर ने पहले उड़ाया माल, फिर घर वालों के बगल में बैठकर खाई पंखे का हवा..वीडियो हो रहा वायरल! यूपी के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहाँ चोरों को चोरी करने के बाद ऐसी गर्मी लगी कि वो भागने के बजाय, घर वालों के पास ही बैठकर आराम से पंखे की हवा खाने लगे! और ये चोरी घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। मामला बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा के अंतर्गत आने वाले विश्वनाथ गांव का है। यहाँ के निवासी नसीम खां के घर में शुक्रवार की रात दो शातिर चोर दाखिल हुए। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के अंदर हाथ साफ किया और कीमती सामान समेट लिया。 लेकिन ट्विस्ट इसके बाद आया! चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों को शायद बहराइच की उमस भरी गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई। भागने के बजाय, दोनों चोर सीधे बरामदे में पहुंच गए, जहां घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने जरा भी खौफ नहीं दिखाया और सोते हुए लोगों के बिल्कुल बगल में बैठकर, आराम से चल रहे पंखे की ठंडी हवा का आनंद लेने लगे। चोर को लगा कि अंधेरे में उनका यह 'कूल अंदाज' कोई देख नहीं रहा है। लेकिन वो भूल गए कि ऊपर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरा सब देख रहा है। नसीम खां के घर में लगा यह कैमरा भी कमाल का निकला! कैमरे की नाइट विजन क्वालिटी इतनी जबरदस्त थी कि उसने अंधेरे में भी चोरों की ऐसी साफ-सुथरी फोटो खींंची कि अब पुलिस को उन्हें ढूंढने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। फिलहाल, इस अनोखी चोरी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन चोरों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
हत्या के प्रयास का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पिस्टल तानने वाले दबंग पुलिस हिरासत में
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में दबंग ने जमीनी विवाद में तानी लाइसेंसी पिस्टल,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने शिकारपुर कोतवाली में दी नामजद तहरीर दबंग ने जमीनी विवाद में गांव के ही व्यक्तियों के ऊपर तान दी पिस्टल और लाठी डंडों से किया हमला दबंग जनता में शस्त्र लाइसेंस का करता है भय व्याप्त। शिकारपुर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पिस्टल तानने वाले को लिया हिरासत में पीड़ित ने भागकर बामुश्किल बचाई अपनी जान। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के तैयबपुर गांव का मामला0
0
Report
यात्रा के लिए आम यात्रियों के बीच बस में मंत्री खटीक: ईंधन बचत का संदेश दिया
Sagar, Madhya Pradesh:केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने यात्री बस में बैठकर तय किया सवा सौ किलोमीटर का सफर। आम यात्रियों के बीच बैठकर जाना लोगों का हालचाल, दिया ईंधन बचत और सादगी का संदेश... एंकर/केंद्र सरकार के मंत्री डॉक्टर बीरेंद्र कुमार खटीक ने सादगी और जनसंपर्क की अनूठी मिसाल पेश करते हुए यात्री बस में बैठकर करीब सवा सौ किलोमीटर का सफर तय किया। मंत्री खटीक आम यात्रियों के बीच सामान्य सीट पर बैठे कर सागर से टीकमगढ़ के पूरे सफर के दौरान लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। यात्रा के दौरान मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशवासियों से अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और संसाधनों के सीमित उपयोग को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय यात्री बस में सफर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जताई। कई यात्रियों ने कहा कि पहली बार किसी बड़े जनप्रतिनिधि को इतनी सहजता और सादगी के साथ आम जनता के बीच सफर करते देखा है। मंत्री को ने भी यात्रियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री खटीक की यह बस यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे जनसरोकार एवं सादगी से जुड़ा सकारात्मक कदम बताया.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में स्मेकियों की राती फायरिंग: तीन गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur में बाईक सवार और ऑटो सवार स्मेकियरो ने शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान में रात के अंधेरे में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग कर दी और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से तीन पिस्तौल के खोखे बरामद करते हुए एक स्कूटी और एक बाइक जप्त की है। घटना के बाद SDPO Town विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेश टीम ने महज कुछ घंटों में तीन स्मेकियरो को गिरफ्तार कर लिया, और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान की है. बतया जा रहा है कि दो बाईक और एक ऑटो पर सवार करीब दस लोग शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान में रात के अंधेरे में बैठ कर नशा कर रहे थे और विरोध करने पर स्मेकियरो ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी, फिर एक घर पर भी दो राउंड फायरिंग की. मौके पर अपना स्कूटी और एक बाइक छोड़ कर ऑटो से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ के आधार पर तीन नशेरियो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. SDPO Town Vinita Sinha ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में लीची बगान में रात के समय नशा कर दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग की घटना अंजाम दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी नशेड़ी भाग गए थे, जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही SSP के निर्देश पर गठित टीम नशेरियो को धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी करेगी. बाइट – विनिता सिन्हा SDPO Town0
0
Report
सीतामढ़ी में CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट की घटना
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बीती देर शाम अपराधियों ने CSP संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी और रुपए लूट कर फरार हो गए । यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव की है। बताई जा रहा है कि PNB के CSP संचालक सुंदर राय अपने सेंटर से घर लौट रहे थे इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ओवर टेक कर सुंदर राय को रोक कर रुपए लूटने की कोशिश कर रहे थे संचालक द्वारा विरोध करने पर गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
अनंद मोहन ने जेडीयू पर निशाना, नीतीश कुमार के खिलाफ सक्रिय आरोप
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण पूर्व सांसद आनंद मोहन बिहार के राजनीतिक हालात पर जम कर अपनी भड़ास निकाली है। सीतामढ़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में आनंद मोहन पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने अपनी ही पार्टी जेडीयू के अंदर चल रही गतिविधि पर नाराजगी जताते हुए जेडीयू के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा। इन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मजबूरी का लाभ लेकर थैली की राजनीती धड़ल्ले से की जा रही है। यह एक बड़ा आरोप पार्टी के कुछ नेताओं की ओर इशारा कर रहे हैं। जब नीतीश कुमार की सरकार खतरे में थी तब शिवहर के पूर्व विधायक सरफुद्दीन और चेतन आनंद पार्टी के साथ खड़े रहे लेकिन आज उस वफादारी की कोई कीमत नहीं है। इतना ही नहीं सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के मंच पर नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने से नाराज आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार के जिंदा होते हुए भी उन्हें दफन कर दिया गया। बाइट - आनंद मोहन पूर्व सांसद0
0
Report
Advertisement
स्वीडन ने मोदी को पोलर स्टार-ग्रांड क्रॉस से सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन द्वारा "रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस" से सम्मानित किया गया - जो किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। यह प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाला 31वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो वैश्विक मंच पर भारत की लगातार बढ़ती प्रतिष्ठा, प्रभाव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। साथ ही, यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावशाली कूटनीति और विश्व स्तर पर उनकी राजनयिक क्षमता को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक भी है.0
0
Report
आनंद मोहन ने जेडीयू के भीतर घमासान के बीच नीतीश कुमार पर आरोप लगाए
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण पूर्व सांसद और जेडीयू नेता आनंद मोहन ने बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर अपनी ही पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर जोरदार हमला बोला है। सीतामढ़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति का कुछ नेता गलत फायदा उठा रहे हैं।अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए आनंद मोहन ने जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व और अंदरूनी गुटबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक मजबूरियों का लाभ उठाकर पार्टी में ''थैली की राजनीति'' धनबल का खेल धड़ल्ले से चल रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ नेता अपनी जेबें भरने और निजी हितों को साधने के लिए नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनकी स्थिति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सीतामढ़ी की जनता को पुराना वाकया याद दिलाया। आनंद मोहन ने कहा कि जब नीतीश कुमार पूरी तरह सचेत अवस्था में थे, तब उन्होंने सीतामढ़ी में एक प्रत्याशी को पार्टी का सिंबल देकर वापस ले लिया था, जिसका गवाह पूरा सीतामढ़ी बना था।" उन्होंने इशारा किया कि पार्टी में समर्पित नेताओं की अनदेखी का सिलसिला पुराना है। वफादारों की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए आनंद मोहन ने कहा कि जब नीतीश कुमार की सरकार खतरे में थी, तब पूर्व विधायक सरफुद्दीन और उनके अपने बेटे चेतन आनंद मजबूती से सरकार के साथ खड़े रहे। लेकिन आज स्थिति यह है कि संकट के समय साथ निभाने वाले इन वफादारों की पार्टी के भीतर कोई कीमत नहीं रह गई है। इतना ही नहीं मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं लगने पर भी नाराजگی जताई और कहा कि पोस्टर और बैनर से पूरी तरह गायब कर दिया गया नीतीश कुमार के जिंदा होते हुए भी उन्हें दफन कर दिया गया । पूर्व सांसद का यह तीखा बयान जेडीयू के भीतर मचे आंतरिक घمासान को उजागर करता है। आनंद मोहन के इस बगावती तेवर और गंभीर आरोपों के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।0
0
Report
IPS-HPs के बड़े तबादलों के बीच गुरुग्राम के कमिश्नर शिबास कविराज बने
Chandigarh, Chandigarh:बड़े स्तर पर आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए कई ADGP,IG,DIG अधिकारियों के भी तबादले गुरुग्राम के कमिश्नर विकास अरोड़ा का तबादला अब गुरुग्राम के नए कमिश्नर होगे शिबास कविराज...0
0
Report
Advertisement
