Back
उप मुख्यमंत्री दिये कुमारी पलाड़ा दौरे पर, सड़क और बजट पर बात
DIDamodar Inaniya
Jan 23, 2026 10:20:13
Nagaur, Rajasthan
डीडवाना
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पलाड़ा दौरे पर
पलाड़ा गाँव कुचामन जिले में दौरे पर रहीं। उन्होंने भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
संवेदना व्यक्त करने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मीडिया से रूबरू हुईं। नावां विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में जितनी सड़कें बनवाई हैं, उतनी पिछली कांग्रेस सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में भी नहीं बनीं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आगामी बजट को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पिछले दोनों बजट जनता के लिए उपयोगी और राहत देने वाले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला बजट भी आमजन के हित में होगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने बताया कि इस बार बजट से पहले सरकार ने जनता से सीधा संवाद किया है, जिसमें लोगों की समस्याएं, जरूरतें और सरकार से अपेक्षाएं जानी गईं। इन्हीं सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर बजट तैयार किया जा रहा है, ताकि इसका सीधा लाभ आम नागरिक तक पहुंचे।
उप मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 16, 2026 17:17:000
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 16, 2026 17:16:420
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:16:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 17:16:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 17:15:560
Report
1
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:03:520
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 17:03:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:01:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 17:01:190
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:00:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 16, 2026 17:00:370
Report
0
Report
0
Report