Back
केन्द्रिय बजट 2026–27: विकसित भारत के लिए ऐतिहासिक रोडमैप, सभी के लिए अवसर
DIDamodar Inaniya
Feb 02, 2026 16:19:00
Nagaur, Rajasthan
नागौर
सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार की अध्यक्षता में आज नागौर जिला कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं समावेशी दस्तावेज बताया गया. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र बनाने का ठोस रोडमैप है।
राज्य मंत्री बाघमार ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना संसदीय इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। यह बजट 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है, जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस आधारशिला रखता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब सेवाओं के क्षेत्र में विश्व का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक देश बन चुका है।
राज्य मंत्री बाघमार ने मीडिया बंधुओं के माध्यम से आमजन को बताया कि यह केन्द्रीय बजट समावेशी विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। बजट में युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग—सभी के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने वाले प्रावधान भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करते हैं।
बाइट - मंजू बाघमार राज्यमंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 17:31:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 17:31:070
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 02, 2026 17:30:480
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 02, 2026 17:30:310
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 17:18:43Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सीएमओ में कथा वाचक जया किशोरी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 02, 2026 17:18:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 02, 2026 17:17:490
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:17:26Noida, Uttar Pradesh:360 degree view from the top of Mount Everest on a clear day
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:17:16Noida, Uttar Pradesh:Crystal appears to have another world within
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 17:16:44Noida, Uttar Pradesh:Black swans thank the hero who saved their baby
0
Report