Back
राजस्थान में दो साल पूरे: सुशासन और विकास का नया अध्याय
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 20, 2025 10:50:35
Kota, Rajasthan
टोंक राजस्थान सरकार के दो साल पूरे, डॉ. अरुण चतुर्वेदी बोले— सुशासन, विकास और विश्वास की बनी मिसाल
राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का संकल्प जमीन पर उतार दिया है।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने दो वर्षों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सुशासन, विकास और विश्वास का नया अध्याय लिखा है। सरकार ने जिन कार्यों को पांच साल में पूरा करने का वादा किया था, उनमें से लगभग 70 प्रतिशत कार्य दो वर्ष में ही पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये दो वर्ष प्रदेश के चहुमुखी विकास और जन-जन के कल्याण को समर्पित रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल परियोजनाओं को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। हर घर नल से जल पहुंचाने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्षों से अटकी ईआरसीपी परियोजना को संशोधित पार्वती–कालीसिंध–चंबल लिंक परियोजना के रूप में धरातल पर उतारकर पूर्वी राजस्थान की जल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक गांव में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कर रही है और नए विकास आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, वे अब धरातल पर साकार होते नजर आ रहे हैं।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, भरतपुर प्रभारी नरेश बंसल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 20, 2025 12:20:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 20, 2025 12:20:100
Report
0
Report
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowDec 20, 2025 12:19:290
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowDec 20, 2025 12:19:010
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 20, 2025 12:18:23Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सुभाष नगर से एम्स तक की किराया सूची
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 20, 2025 12:18:140
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 20, 2025 12:17:540
Report
1
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 20, 2025 12:17:360
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 20, 2025 12:17:160
Report
ARAmit Raj
FollowDec 20, 2025 12:16:570
Report