Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

राजस्थान बोर्ड ने दो बार परीक्षा की घोषणा, बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट लागू

RSRajendra sharma
Nov 08, 2025 13:41:06
Kota, Rajasthan
KOTA शिक्षा क्षेत्र में होने जा रहा एक ओर नवाचार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अब विद्यार्थियों को सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा का अवसर प्रदान करेगा, पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, मई जून में आयोजित होगी द्वितीय अवसर परीक्षा, परीक्षा में "बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट सिद्धांत" लागू रहेगा, अर्थात दोनों परीक्षा में प्राप्त श्रेष्ठ अंक अंतिम परिणाम में होंगे मान्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020के प्रावधानों के अनुरूप होगी सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा, सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को किन्हीं तीन विषय में मिलेगा प्रदर्शन सुधारने का मौका, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में सार्वजनिक समारोह के संबोधन में की घोषणा
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Nov 08, 2025 15:18:10
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर ज़िले के बादरबारू गाँव की बेटी दानिश अली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की तरफ़ से चुनाव लड़ते हुए जॉइंट सेक्रेटरी का पद अपने नाम किया है। दानिश की यह जीत ना सिर्फ़ जेएनयू कैंपस में बल्कि उनके गृह ज़िले में भी गर्व का विषय बनी हुई है। दानिश अली की प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट चर्च कॉन्वेंट स्कूल, गाडरवारा में हुई। इसके बाद उन्होंने न्यू एज पब्लिक स्कूल, गाडरवारा से अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री तेग़ बहादुर खालसा कॉलेज से बी.ए. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। अपने सपने को साकार करते हुए उन्होंने जेएनयू में एडमीशन पाया और जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और वर्तमान में वहीं से पीएचडी कर रही हैं। दानिश अली के दादा जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी थे, और दानिश के बड़े पापा उद्यान विस्तार अधिकारी थे और वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक ग्राम बांदरबरू में रहते थे, दानिश अली के पिता चार भाई हैं पिता रिटायर्ड शिक्षक है और दानिश की माता नरसिंहपुर जिले के चीचली कन्या शाला में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ हैं,, दानिश अली के पैतृक घर बांदरबरू में उनके चाचा शाहिद अली, इरफान अली, और उनका पूरा परिवार रहता है, वर्तमान में दानिश अली के माता-पिता गाडरवारा में निवास करते हैं, बाइट - सैयद राशिद अली (दानिश के बड़े पापा ) बाइट - अहफ़ाज़ अली (दानिश के पापा ) बाइट - सैयद शादाब अली (दानिश के भाई )
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Nov 08, 2025 15:17:42
Datia, Madhya Pradesh:दतिया रेत से भरी ट्रॉली ने ली मासूम की जान दतिया के भांडेर के क्षेत्र के ग्राम बैरछ में रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने नेहा पुत्री महेंद्र दूहरे उम्र 8 वर्ष को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नेहा की मौत हो गई नेहा कक्षा चौथी की छात्रा है यह सरकारी स्कूल में सुबह तकरीबन 10:00 बजे पढ़ने जा रही थी। तभी हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बच्ची की लाश को सड़क पर रख कर रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग की है। करीब 4 घंटे तक लाश को गांव के रोड पर रख कर बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर किया हंगामा किया। घटना स्थल पर पहुंचे भाण्डेर SDM सोनाली राजपूत एवं SDOP पूनम चंद यादव के द्वारा रेत माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए और बच्ची की लाश पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Nov 08, 2025 15:17:20
Kota, Rajasthan:स्टेट बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की बैठक में कोटा को लेकर हुए अहम फैसले, भामाशाह मंडी विस्तार को मिली मंजूरी, वन विभाग जमीन अधिग्रहण को लेकर 7साल से मामला अटका था, कुल 750बीघा में होगा विस्तार, विस्तार को लेकर 450बीघा भूमि की वन विभाग से मिली मंजूरी, विस्तार के बाद रेलमार्ग एवं 8लेन 4लेन NH से होगा सीधा संपर्क, वर्तमान में 8हजार करोड़ का व्यापार सालाना हो रहा, भविष्‍य में कारोबार में होगी कई गुना वृद्धि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से मिली मंजूरी, वन मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली नेशनल वाल्ड लाइफ बोर्ड की मीटिंग में होना है प्रस्ताव पारित, हालांकि स्टेट की मंजूरी के बाद अब नहीं आएगी दिक्कत, साल 2015 से अटका मंडी विस्तार का प्लान, अब दिखेगा घरातल पर, 50हजार करोड़ तक सालाना टर्नओवर की संभावना-मंडी सचिव मनोज मीणा, सीजन के समय मे आवक ज्यादा होने से रोकनी पड़ती थी खरीद, विस्तार होने से माल वहन क्षमता में भी होगा विस्तार
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 08, 2025 15:17:05
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:पचमढ़ी कांग्रेस प्रशिक्षण के अंदर की खबर राहुल गांधी ने पचमढ़ी में सीनियर नेताओं से की चर्चा, राहुल गांधी ने बताया मध्य प्रदेश में वोट चोरी की बनी सरकार सीनियर नेताओं से राहुल गांधी ने कहा SIR पर करे फोकस पंचमढ़ी में कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच हुई बैठक से जुड़ी खबर सूत्रों से मिली जानकारी राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक में उठा गुटबाजी का मुद्दा सबھی नेताओं ने मतभेद बुलाकर समन्वय बनाने की कहीं बात लगातार PAC और सामान्य समिति की बैठक होना चाहिए एकला चलो की जगह आम सहमति बनाकर फैसला होना चाहिए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नेताओं से सहयोग मांगा राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को दिया संदेश मध्य प्रदेश हम मामूली अंतर से हार रहे हैं राहुल गांधी का नेताओं को संदेश सबको मिलकर हिम्मत से लड़ना है सरकार कांग्रेस की बनेगी दिग्विजय सिंह ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बात कहीं
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 08, 2025 15:16:36
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার - উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন মন্ত্রী উদয়ন গুহর হস্তক্ষেপ ও নির্দেশে পোয়াতুরকুঠি ছিটমহলে এসআইআর (SIR) এনুমারেশন ফর্ম নিতে শুরু করেছেন বাসিন্দারা।শনিবার স্থানীয় ১২৮ ও ১২৯ নম্বর বুথে বাসিন্দারা সুশৃঙ্খলভাবে ফর্ম গ্রহণ করতে শুরু করেন।মঙ্গলবার বিএলওরা ফর্ম বিতরণ করতে এলেও, স্থানীয় বাসিন্দারা তাদের ফিরিয়ে দিয়েছিলেন। এরপরে বুধবার উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন মন্ত্রী উদয়ন গুহ এলাকায় সরজমিনে গিয়ে সাবেক ছিটমহলের বাসিন্দাদের সঙ্গে কথা বলেন। তিনি সকলকে এসআইআর এনুমারেশন ফর্ম পূরণ করার জন্য সরাসরি নির্দেশ দেন। মন্ত্রীর হস্তক্ষেপের পরে পরিস্থিতি বদলায়। মন্ত্রীর নির্দেশের পর,শনিবার পুরো প্রক্রিয়াটি সম্পূর্ণ হয়। বাসিন্দারা তাদের প্রয়োজনীয় এসআইআর ফর্ম সুষ্ঠুভাবে বুথ থেকে সংগ্রহ করেন। বিএলও কর্মী দীপক বর্মন জানান, মন্ত্রীর হস্তক্ষেপের পর বাসিন্দাদের মধ্যে ইতিবাচক পরিবর্তন আসে।এর ফলে ফর্ম বিতরণের কাজ বাধাহীনভাবে চলেছে।স্থানীয় বাসিন্দারা জানান, মন্ত্রী উদয়ন গুহ তাদের আশ্বস্ত করায় তারা ফর্ম নিতে রাজি হয়েছেন。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 15:16:21
Bhilwara, Rajasthan:शाहपुरा देवली बाईपास पर तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान ले ली, भीलवाड़ा की तरफ से आ रही ट्रक ने शाहपुरा से अपने गांव भगवानपुरा जा रहे भैरूलाल भील को चपेट में ले लिया ट्रक के आगे के टायर के नीचे आने से भगवान लाल भील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , पुलिया व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, सूचना पर ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई सहित पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश कर जाम को खुलवाया, बाईपास ये कुछ दिन पूर्व चालू हुआ था इस पर आए दिन हादसे होते आ रहे हैं बाईपास पर दिशा सूचक का भी है अभाव बना हुआ हैं, ये भी हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। ये घटना कोटडी मार्ग स्थित बालाजी वाटिका के पास बाईपास की है घटना।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Nov 08, 2025 15:16:02
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Nov 08, 2025 15:15:42
Hamirpur, Himachal Pradesh:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार देर शाम हमीरपुर के सर्किट हाउस में पहुंचने पर जिला भाजपा व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 सालों से विकासात्मक कार्य के पड़े हैं। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बेशक भाजपा टुकड़ों में बंटी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चकनाचूर हो चुकी है जयराम ठाकुर ने कहा कि टुकड़ों को तो जोड़ा जा सकता है लेकिन चूरे को समेटना मुश्किल हो जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे देश में कांग्रेस राज्यों से विलुप्त हो रही है उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु होंगे। बाइट- जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष) बिहार के चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार में एनडीए फिर से सरकार बनाएगी, लेकिन विपक्ष द्वारा बिहार में वोट चोरी का जो मुद्दा है, वह निराधार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव हारने से पूर्व ही हार का बहाना ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ईबीएम अब फर्जी वोटर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सांसदों के आग्रह पर ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश आये और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिसके चलते प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की 1500 करोड़ रुपये की मदद की, लेकिन मुख्यमंत्री सूक्खु ने प्रधानमंत्री का आभार जताने कि बजाए ऊँट के मुंह में जीरा देने का बयान दिया था। बाइट- जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top