Back
सांगोद के हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 501 कलश के साथ शोभायात्रा और भक्ति का रंग
RJRahul Joshi
Jan 28, 2026 15:18:54
Kota, Rajasthan
सांगोद (कोटा)
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,
भक्ति व संस्कृति और एकता का दिया गया संदेश,
एंकर-- मोईकलां के नजदीक सूमर कस्बे में today संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 कलश के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कस्बे में दिनभर धार्मिक व उत्साह का माहौल बना रहा।
सुबह 10:30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से 501 मंगल कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण किए, वहीं युवाओं ने धर्मध्वज लहराते हुए जयकारे लगाए। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची।यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, रंगोलियां और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। भारत माता, रामदरबार और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि हनुमान व्यायामशाला के युवाओं ने अखाड़ा प्रदर्शन कर लोगों की तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम स्थल पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आयोजन की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि संत निरंजन नाथ महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सामूहिक भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 28, 2026 17:48:330
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 28, 2026 17:48:130
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 28, 2026 17:47:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, नियुक्ति के आदेश जारी MPPSC परीक्षा 2023-24 के चयनित अभ्यार्थियों की नियुक्ति,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश नए डिप्टी कलेक्टरों को 6 फरवरी तक देनी है ज्वाइनिंग 9 फरवरी से भोपाल की प्रशासन अकादमी में शुरू होगी ट्रेनिंग
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 28, 2026 17:47:410
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 28, 2026 17:47:250
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 28, 2026 17:47:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 28, 2026 17:46:450
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 28, 2026 17:46:250
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 28, 2026 17:46:030
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 28, 2026 17:45:130
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 28, 2026 17:36:030
Report