Back
ग्राम रक्षा दल ने चौकीदार भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता मांगते हुए धरना-प्रदर्शन किया
JCJitendra Chaudhary
Feb 02, 2026 09:16:50
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में ग्राम रक्षा दल के कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर आज ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के कर्मी धरनास्थल पर जुटे और बिहार सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चौकीदार बहाली प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की विशेष प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जो उनके साथ अन्याय है।
धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि वे दिन-रात गांव की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, सूचना संकलन और आपात परिस्थितियों में प्रशासन की मदद करते हैं। ऐसे में यदि चौकीदार बहाली में उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, तो इससे न सिर्फ उनके अनुभव का सम्मान होगा बल्कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि भर्ती नियमावली में संशोधन कर अनुभव के आधार पर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों को वरीयता दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।
हालांकि यह धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी
बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी
बाइट बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report