Back
नूंह में मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
AMANIL MOHANIA
Feb 02, 2026 09:18:45
Nalhar, Haryana
नूंह में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। नूंह जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला लघु सचिवालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शहीदा खान, हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को लेकर अपनी आपत्ति जताई। धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा कानून में किसी भी प्रकार के बदलाव या उसके नाम में परिवर्तन को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मनरेगा के नाम में बदलाव किया गया है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस पार्टी लगातार धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। यदि मनरेगा का नाम पूर्ववत नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर भी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ से ग्रामीणों के हित प्रभावित होंगे। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में ही लागू रखा जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report