Back
काकरादरा में युवक का शव संदिग्ध, जमीनी विवाद पर हत्या का आरोप
ASAkhilesh Sharma
Feb 02, 2026 09:17:40
Dungarpur, Rajasthan
काकरादरा में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां काकरादरा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया है।
बॉडी- धंबोला थाना पुलिस के अनुसार काकरादरा गांव निवासी मगु पत्नी रामचंद्र डामोर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि कल दोपहर उसका पति रामचंद्र डामोर घर से निकला था | कुछ समय बाद गांव में होनी के घर की तरफ शोर मचने लगा | जिस पर मगु अपनी जेठानी लीला, देरानी राधा और अरविंद के साथ होनी के घर की ओर गई, जहां घर के दरवाजे पर ताले लगे हुए थे। इसके बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रामचंद्र का शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि मौके से कालु , रेखा, होनी सहित अन्य लोग जाते हुए दिखाई दिए। पूछने पर किसी ने जवाब नहीं दिया और सभी लोग मौके से फरार हो गए रिपोर्ट में यह भी बताया कि रामचंद्र जब घर से निकला था, तब उसके पास चादर और कुल्हाड़ी नहीं थी और वह चप्पल पहनकर गया था, जो शव के पास नहीं मिली। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है | मृतक की पत्नी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 1 दिसंबर 2025 को गांव में समझौता भी हुआ था। देर शाम को सूचना मिलने पर धंबोला थाना अधिकारी सीआई देवेंद्र देवल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। वही आज परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की-action शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 02, 2026 10:45:190
Report