Back
जिला मुख्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन ने सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश कर दी
ACAshish Chaturvedi
Jan 27, 2026 14:16:50
Karauli, Rajasthan
जिला मुख्यालय पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
जिला करौली
धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का भव्य संगम जिला मुख्यालय पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन मे देखने को मिला।
जिला मुख्यालय पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शहरवासियों और महिलाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
धार्मिक आस्था से ओतप्रोत यह कलश यात्रा होली खिड़किया स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—गणेश गेट, चटीकना बाजार होते हुए—मेले गेट बाहर स्थित तीन दरवाजा क्षेत्र में संपन्न हुई। यात्रा में करीब 500 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और उत्साह और बढ़ गया।
समापन स्थल पर संघ के वक्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
कलश यात्रा के पश्चात महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से hanuman chalisa का पाठ किया गया तथा पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिरस में डूब गया। सम्मेलन में शिवयोगी संत रुद्रनाथ महाकाल, संस्थापक—राष्ट्रीय अनहद महायोग पीठ की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन की सुचारु व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 27, 2026 15:53:300
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 27, 2026 15:52:590
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:52:310
Report
NMNilesh Mahajan
FollowJan 27, 2026 15:52:150
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:51:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:51:300
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 27, 2026 15:50:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 15:49:520
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:49:320
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 27, 2026 15:49:180
Report
1
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:48:540
Report