Back
करौली के कैलादेवी चैत्र नवरात्र मेले की भव्य तैयारी, सुरक्षा इंतजाम
ACAshish Chaturvedi
Mar 16, 2026 06:20:35
Karauli, Rajasthan
कैला देवी चैत्र नवरात्र मेला का हुआ शुभारंभ,
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट , पुलिस व प्रशासन ने की विभिन्न व्यवस्थाएं,
जिला करौली
दूसरी ओर पदयात्रा कर कैला माता के दरबार में पहुंच रहे भक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह भण्डारें लगे हैं। धार्मिक-सामाजिक संगठनों और व्यक्तिगत रूप से लोग पदयात्रियों की आवभगत में जुटे हैं। कहीं भोजन कराया जा रहा है तो कहीं नाश्ता दिया जा रहा है। विश्राम स्थल और चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
पदयात्रियों की कतार के चलते वाहनों की रफ्तार भी मंद पड़ गई है। स्थिति यह है कि करौली से कैलादेवी तक का 27 किलोमीटर के मार्ग को तय करने में वाहन चालकों को डेढ़ से दो घण्टे का समय लग रहा है। यही हालत करौली हिंडौन मार्ग पर नजर आ रहे है।
चैत्र नवरात्रा पर्व के अवसर पर 16 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक लगने वाले कैलादेवी मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट , पुलिस और प्रशाशन ने व्यापक तैयारियां हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
करौली जिले के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रा पर्व 16 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है । इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन, सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की है।
मेला क्षेत्र और कालीसिल नदी के घाटों पर साफ-सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए 200 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए गए हैं। घाटों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घाट, प्रकाश व्यवस्था, जाल, 12 गोताखोर और 2 नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सैकड़ों शौचालय, मूत्रालय और स्नानघर बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में छायायुक्त डोमशेड, पर्याप्त प्रकाश, पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की गई है। चिकित्सा सुविधा के लिए मंदिर परिसर और ट्रस्ट चिकित्सालय में 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी तथा दो एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 350 सुरक्षाकर्मी और लगभग 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन भी संचालित की जाएगी।
मेला क्षेत्र में पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक, स्तनपान केंद्र, हीटप्रूफ टाइल्स वाला परिक्रमा मार्ग और पार्किंग से मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए ई-रिक्शा जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। वही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है । मार्ग पर साफ सफाई , अस्थाई शौचालय, स्थाई शौचालय, पेयजल, रोशनी, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है । वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से 1300 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। वही रोडवेज द्वारा मेले के लिए अलग अलग स्थानों पर 300 बसों की व्यवस्था की गई है ।
बाइट - चंद्रकांत कुड़तकर , प्रबन्धक प्रशाशन , कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट
बाइट - बबलू शुक्ला , समाजसेवी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowMar 16, 2026 07:31:090
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 16, 2026 07:30:230
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 16, 2026 07:16:03178
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 16, 2026 07:15:2969
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 07:15:13166
Report
116
Report
151
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 16, 2026 07:07:15158
Report
199
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 07:06:42165
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 16, 2026 07:06:30110
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 16, 2026 07:06:1860
Report
KSKashish Singh
FollowMar 16, 2026 07:06:02170
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 07:05:51Noida, Uttar Pradesh:हम वोटिंग के लिए जा रहे हैं... वोट डालने तो जाना है चाहे जैसे जाएं... उन्हें(कांग्रेस) अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है इसलिए वे उन्हें बांध कर घूम रहे हैं। हम दोनों सीटें जीतेंगे।
137
Report
274
Report