Back
करौली में LPG गैस सिलेंडर लीक से आग, भैंस और अनाज जलकर खाक
ACAshish Chaturvedi
Dec 09, 2025 17:16:59
Karauli, Rajasthan
जिला करौली\nलिलाड़िया का पुरा में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई। आग पृथ्वी पाल के घर में लगी, जहां देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर बंधी एक भैंस और बड़ी मात्रा में रखा अनाज आग में जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन घरेलू सामान सहित पशुधन का नुकसान हो गया।\nघटना की सूचना मिलते ही करौली नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरमैन राज रियाना, नीरज और जितेंद्र सिंह ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती, तो नुकसान और भी बढ़ सकता था।\nपीड़ित परिवार का कहना है कि आगजनी में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। घर का अधिकांश सामान जल गया और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए गरीब परिवार पूरी तरह परेशान है। पीड़ितों ने प्रशासन से राहत व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन संवार सकें।\nफिलहाल पुलिस और प्रशासन आग के कारणों की जांच में जुटे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
119
Report
0
Report