Back
जोधपुर नकबजनी गैंग पर बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर गिरफ्तार, 20 वारदातों का खुलासा
BBBhupendra Bishnoi
Oct 28, 2025 05:45:40
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर में नकबजनी गैंग पर बड़ी कार्रवाई — महामंदिर पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, 20 वारदातों का खुलासा
जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस टीम ने लगातार हो रही नकबजनी वारदातों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी व सोने-चांदी के कीमती आभूषण बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने देशभर में 20 से अधिक बड़ी नकबजनी वारदातों और दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दीपावली की रात जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में हुई करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।
आयुक्त ओमप्रकाश (IPS) के नेतृत्व में, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्रसिंह के सुपरविजन में, एसीपी प्रतीकसिंह (IPS) के निर्देशन में और थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह निपु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस ने बीजेएस एरिया में हुई चोरियों के बाद सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान आरोपियों के रूट चार्ट का विश्लेषण कर पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए तीनों आरोपियों को खाटू श्यामजी, जिला सीकर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के नाम शेरसिंह पुत्र त्रिलोकसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी उमराठी, थाना वरला, जिला बड़वानी , मोहनसिंह पुत्र नूरामसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उमराठी, थाना वरला, जिला बड़वानी ओर राजपालसिंह पुत्र जोशसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी उमराठी, थाना वरला, जिला बड़वानी मध्य प्रदेश है
आरोपी अपने गांव से तीर्थयात्रा के बहाने निकलते थे और देशभर के बड़े शहरों में घूमते हुए सूने व ताले लगे मकानों की रेकी करते थे। वारदात से पहले यह लोग मोटरसाइकिल चोरी करते और उसी के माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचते। चोरी के बाद हुलिया बदलकर शहर छोड़ देते थे। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी पेशेवर नकबजन हैं, जिनका आपराधिक इतिहास संबंधित थानों से मंगाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARWAR ALI
FollowOct 28, 2025 08:31:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 28, 2025 08:30:570
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 28, 2025 08:30:390
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 28, 2025 08:30:250
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 28, 2025 08:21:400
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 28, 2025 08:21:30Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ବାତ୍ୟା କୁ ନେଇ ଚାଷୀ ଚିନ୍ତାରେ। ଉତ୍ପାଦିତ fସଲ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିବାରେ ବ୍ୟସ୍ତ।
ବାଇଟ - ବଜନା ଜାନି - ଚାଷୀ。
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 28, 2025 08:21:210
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 28, 2025 08:21:060
Report
STSharad Tak
FollowOct 28, 2025 08:20:550
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 28, 2025 08:20:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 28, 2025 08:20:270
Report
