Back
जोधपुर के CHC में मुफ्त दवाओं के अभाव को लेकर वायरल वीडियो से हंगामा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 07, 2026 08:22:14
Jodhpur, Rajasthan
बालेसर : जोधपुर
जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज
इनफॉर्मर: लक्ष्मण दान चारण
जोधपुर, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विधानसभा क्षेत्र स्थित सेतरावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को लेकर एक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी निःशुल्क दवाइयों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को सरकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क दवाइयाँ अस्पताल में उपलब्ध होने के बावजूद नहीं दी जा रहीं, बल्कि मरीजों को बाहर निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयाँ खरीदने के लिए कहा जा रहा है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब मरीज दवा काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि “दवाइयाँ पीछे से नहीं आई हैं” या “स्टॉक खत्म है”, जबकि कथित तौर पर वही दवाइयाँ बाहर बाजार में बिकती नजर आती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर पड़ रहा है, जो पूरी तरह सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह अस्पताल राज्य के चिकित्सा मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि मंत्री के क्षेत्र में ही निःशुल्क इलाज की स्थिति यह है, तो प्रदेश के दूर-दराज़ इलाकों की तस्वीर क्या होगी?
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान ले, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाए हों तो दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल अनियमितता या भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब मरीजों के संवैधानिक अधिकारों और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ है। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के पास निजी अस्पतालों का विकल्प नहीं होता, ऐसे में यदि निःशुल्क दवाइयाँ भी उन्हें न मिलें, तो यह गरीबों के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ माना जाएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाती है और क्या गरीब मरीजों को उनका हक समय पर मिल पाएगा या नहीं।
1. सोनम जाटोलिया
CHC इंचार्ज सेतरावा
2. डॉ मांगीलाल सोनी
बीसीएमओ देचू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 24, 2026 16:45:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 24, 2026 16:45:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 16:45:220
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 16:33:280
Report
AMATUL MISHRA
FollowJan 24, 2026 16:33:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 24, 2026 16:32:47Azamgarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ देने में मिला आजमगढ़ को प्रदेश में द्वितीय स्थान; जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 24, 2026 16:32:250
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:31:410
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 24, 2026 16:31:240
Report
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ऐसे तो बीते कल यूपी के कई जगहों पर बाउंड्री किया गया था और ब्लैकआउट किया गया था लेकिन आज प्रयागराज में ब्लैकआउट किया गया इस दौरान मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया है।
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowJan 24, 2026 16:31:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 24, 2026 16:30:320
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 24, 2026 16:30:160
Report