Back
जोधपुर में भारत की टी20 विश्व कप जीत पर भारी उत्साह, शहर-गांव जश्न
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 08, 2026 18:18:21
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने पर जोधपुर जिले भर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा, भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाने लगे। जोधपुर शहर में जीत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जालौर गेट चौराहे पर एकत्रित हो गए। यहां युवाओं और खेल प्रेमियों ने जमकर आतिशबाज़ी कर खुशी जाहिर की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए और कई युवाओं ने भांगड़ा कर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई गांवों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर मैच का आनंद ले रहे थे। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, गांवों में भी लोगों ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। शहर के कई होटलों और कैफे में भी बड़े एलईडी टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से मैच देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी। मैच खत्म होते ही वहां मौजूद दर्शकों ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए जोरदार जश्न मनाया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से जोधपुर शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक हर जगह उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 09, 2026 08:32:480
Report
हाथरस में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार से की पुनर्विचा
0
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 09, 2026 08:31:460
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 09, 2026 08:31:350
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 09, 2026 08:31:020
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 09, 2026 08:30:450
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 09, 2026 08:30:290
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
उरई तहसील के दौलत पुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
गांव के लोगों को बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए दिए टिप्स
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
HKHitesh Kumar
FollowMar 09, 2026 08:21:050
Report
SNShashi Nair
FollowMar 09, 2026 08:20:380
Report