Back
बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ी, अभिभावक सरकार से नियम कड़े मांगने लगे
ADAjay Dubey
Mar 09, 2026 08:30:29
Singrauli, Madhya Pradesh
बच्चों में बढ़ती सोशल मीडिया की लत, अभिभावक परेशान
सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर अब अभिभावकों की चिंता भी बढ़ने लगी है। कई अभिभावकों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया के इतने आदी हो चुके हैं कि बिना मोबाइल के वे खाना तक नहीं खाते। जब उनसे मोबाइल वापस लिया जाता है तो वे गुस्सा करने लगते हैं, कमरे से बाहर चले जाते हैं या चिल्लाने लगते हैं।
अभिभावकों का कहना है कि इस स्थिति को देखकर लगता है कि बच्चों की मनोदशा और व्यवहार पर भी असर पड़ने लगा है।
हालांकि कई अभिभावकों ने यह भी माना कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया की लत लगने का एक बड़ा कारण खुद अभिभावक भी हैं। अपने व्यस्त जीवन और कामकाज के कारण बच्चों को व्यस्त रखने के लिए उन्हें मोबाइल दे दिया जाता है और धीरे-धीरे यही आदत लत में बदल जाती है।
आज स्थिति यह है कि एक से डेढ़ साल के छोटे बच्चों से लेकर 15–16 साल तक के बच्चे भी मोबाइल और सोशल मीडिया ka इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि उन्हें इसके दुष्प्रभावों की पूरी जानकारी नहीं होती।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को कम उम्र में मोबाइल देने की आदत के कारण ही वे सोशल मीडिया की लत की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से भी मांग की है कि ऐसे नियम बनाए जाएं जिससे कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग न कर सकें।
साथ ही अभिभावकों ने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए कहीं न कहीं अभिभावकों की गैर-जिम्मेदारी भी एक बड़ा कारण है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 09, 2026 09:46:470
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 09, 2026 09:46:110
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 09, 2026 09:45:580
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 09, 2026 09:45:450
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 09:36:550
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowMar 09, 2026 09:36:300
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 09:35:570
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 09, 2026 09:35:320
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 09:35:180
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 09, 2026 09:35:050
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 09:34:360
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 09, 2026 09:34:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 09, 2026 09:34:170
Report