Back
जोधपुर में 17 वर्षीय पिंकी को जंजीरें में बांधने का मामला, मदद की मांग
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 21, 2025 09:46:41
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर
वैसे तो हर मां-बाप अपनी औलाद को जिगर से लगाकर रखते है। लेकिन जब बाप ही न रहे तो औलाद का बेहतर परवरिश मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लूणी उपखण्ड के सर गांव में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। सर गांव के दिवंगत सोनाराम मेघवाल की मृत्यु बहुत पहले हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी घर का पालन पोषण कर रही है मजदूरी कर के। दिवंगत सोनाराम के 2 बेटे व 4बेटी है। बेटी पिंकी की उम्र 17 वर्ष है जिसे जंजीर में बांधकर रखा जाता है। दरअसल 17 साल की पिंकी की परवरिश पिता के नहीं रहने पर उसकी माता कर रही थी । कुछ महीने से पिंकी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। जिससे पिंकी घर से निकल कर कहीं भी भाग जाती है। रोज-रोज के इस झंझट से छुटकारा पाने के लिए अब उस की माता को मजदूरी करने जाना होता है तो पिंकी को एक जंजीर से बांधकर रख देते है ताकि वह कहीं भाग न जाए। *अचानक पागलों जैसी हरकतें करने लगती है पिंकी*
मानसिक रूप से कमजोर हो चुकी बच्ची घर के बाहर लोगों को नुकसान पहुचाने लगी है। घर के बाहर आने-जाने वालों पर हमले करने लगी तो लोगों ने इसकी शिकायत परिवार से की। इसके बाद मजबूरी में आकर माता को दिल मजबूत करके अपने बच्चे को घर के अंदर जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है। कहते है औलाद जैसी भी हो, पर मां-बाप कभी भी अपनी औलाद को परेशानी में नहीं देखना चाहते है।
*शायद मिल जाए छुटकारा*
वैसे तो सरकारी योजनाएं अक्सर गरीबों के लिए ही बनाई जाती है। लेकिन इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि बीमार पिंकी का इलाज करने के बजाए उसे जंजीरों से बांधकर रखने पर स्वजन मजबूर है। उस के माता के आजीविका का मुख्य साधन तिहाड़ी मजदूरी है। वे तिहाड़ी मजदूरी करके इतना पैसा नहीं कमा पाते है जिससे वह अपने बेटी का अच्छा इलाज करा पाए। कुछ जमा पूंजी थी जो इलाज पर खर्च हो चुकी है। वहीं मानसिक स्थिति खराब होने के बाद पिंकी के जंजीर में बंधे रहने की जानकारीसमाज सेवक सुमेर बेनीवाल को मिलने के बाद प्रशासन से सोशल मिडिया के माध्यम से इलाज व हेल्प के लिए मदद की गुहार लगाई है।
बाईट विधवा माँ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 21, 2025 11:04:470
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 21, 2025 11:03:420
Report
JAJhulan Agrawal
FollowDec 21, 2025 11:03:270
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 21, 2025 11:03:140
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 21, 2025 11:02:580
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 21, 2025 11:02:470
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowDec 21, 2025 11:02:350
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowDec 21, 2025 11:02:200
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 21, 2025 11:01:430
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 21, 2025 11:01:110
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 21, 2025 11:00:550
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 21, 2025 11:00:290
Report