Back
सीहोर जावर: घर बनाने वाले मजदूर ने ही चुराई 48 लाख की चोरी
DNDinesh Nagar
Dec 21, 2025 11:02:35
Sehore, Madhya Pradesh
सीहोर
जिस मजदूर ने बनाया घर, उसी ने तोड़ा भरोसा—जावर में 48 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कजलास में हुई करीब 48 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि जिस मजदूर ने घर बनाया, उसी ने घर खाली होने की जानकारी का गलत फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
फरियादी अतुल जैन शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर निर्माण से जुड़े मजदूर ने अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल किया और अपने साथी के साथ मिलकर रात के अंधेरे में दीवार चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसा। आरोपियों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30 तोला सोना, करीब 3 किलो चांदी और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया।
जाँच में सीसीटीवी फुटेज, साइबर साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। चोरी के बाद मजदूर का अचानक बदला हुआ रहन-सहन और बेहिसाब खर्च ही उसकी पोल खोल गया।
पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि बरामद कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
खरगोन के नेशनल हाईवे पर खड़ी कार में शव मिला; पीथमपुर निवासी_PARSE Sunil Chokase की मौत की जांच शुरू
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 21, 2025 12:32:220
Report
VVvirendra vasinde
FollowDec 21, 2025 12:32:100
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 21, 2025 12:31:460
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 21, 2025 12:31:310
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 21, 2025 12:31:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 12:30:590
Report
ASAmit Singh
FollowDec 21, 2025 12:30:420
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 21, 2025 12:30:190
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 12:24:180
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 21, 2025 12:24:060
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 12:23:470
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 21, 2025 12:23:100
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 21, 2025 12:22:470
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 21, 2025 12:22:300
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 21, 2025 12:22:020
Report