326034
झालावाड़ में आकाशीय बिजली से तीन भैंसों की गई जान
Pirawa, Rajasthan:झालावाड़ जिले के कोलीखेड़ा गांव में दोपहर के समय बारिश के दौरान एक बरगद के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में पेड़ के नीचे बंधी तीन भैंसों की जान चली गई। पीड़ित किसान मानसिंह ने बताया कि बारिश से बचाने के लिए उसने भैंसों को पेड़ के नीचे बांधा था। इस घटना से उसे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली गिरने से बरगद का पेड़ भी टूटकर गिर गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
होजाई के हवाइपुर में हाथियों ने रेलवे ट्रैक पार करवाई राजधानी एक्सप्रेस रोककर बची
Guwahati, Assam:होजाई के हवाइपुर में हाथियों का एक बड़ा झुंड एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। वन विभाग के कर्मचारियों और रेलवे कर्मियों ने तेज़ी दिखाते हुए तेज़ रफ़्तार 'डाउन राजधानी एक्सप्रेस' को रोका, जिससे हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक पार कर सका। वन विभाग और रेलवे की टीमों की इस समय पर की गई कार्रवाई की काफ़ी तारीफ़ हो रही है0
0
Report
श्रीनगर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा; CM Omar Abdullah ने प्रगति का दावा किया
Srinagar, Uttarakhand:FEED 2C VISUALS/ BYTE :- CM OMAR CM Omar Abdullah Reviews Development Projects in Srinagar Chief Minister Omar Abdullah today toured different parts of Srinagar city and inspected various under-construction government projects, reviewing the progress of ongoing development works. During the visit, the Chief Minister also visited SMHS Hospital Srinagar and JVC Hospital, where he took stock of ongoing construction and infrastructure projects. He reviewed the progress of various works and laid the foundation stones for new development projects. Speaking during the visit, CM Omar Abdullah said the government is working to address issues related to electricity, roads and water supply in areas where people are still facing difficulties. He said that most of these issues have been addressed, while work on several remaining projects is currently underway. The Chief Minister said the NC-led government is committed to fulfilling the promises made in its manifesto and assured that the commitments made to the people would be fulfilled in a phased manner. The Chief Minister was accompanied by Deputy Chief Minister Surinder Choudhary, Advisor to the Chief Minister Nasir Aslam Wani, Commissioner Srinagar Municipal Corporation Fazlul Haseeb and other senior officials. The visit comes amid continued efforts by the administration to strengthen Srinagar’s urban infrastructure, improve traffic management and enhance connectivity for residents and commuters. Officials briefed the Chief Minister about the progress of ongoing projects and their expected timelines for completion.0
0
Report
नोएडा एयरपोर्ट के 27 किमी दायरे में लेजर रोशनी पर कड़ा प्रतिबन्ध, जुर्माना संभव
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सर्वसाधारण को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 तथा एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 66(1) के अंतर्गत 10 अक्टूबर, 2023 को जारी अधिसूचना संख्या GSR 733(E) के नियम 6(1) के प्रावधानों के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास 27 किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कृत्रिम रोशनी जैसे लेजर बीम, शो या डिस्प्ले का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर का बिना अनुमति के इस्तेमाल करना एविएशन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और लागू कानून के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
AAP नेता सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP LEADER SATYENDAR JAIN ARRESTED IN CORRUPTION CASE LINKED TO DELHI JAL BOARD, APP LEADER SATYENDAR JAIN TAKEN FROM ACB OFFICE / OUTSIDE VISUALS FROM ACB OFFICE0
0
Report
जोधपुर सौर ऊर्जा मंथन शिविर 2026: सूरज की शक्ति से देश की प्रगति
Jodhpur, Rajasthan:एंकर अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं पर चर्चा के उद्देश्य से जोधपुर सोलर सोसाइटी की ओर से 20 अगस्त 2026 को ‘सौर ऊर्जा मंथन शिविर 2026’ का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर होटल मधुरम रॉयल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जोधपुर सोलर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रीतेश माथुर ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। सोसाइटी के उपाध्यक्ष जय वर्मा ने बताया कि शिविर का संदेश सूरज की शक्ति, देश की प्रगति रखा गया है। इसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करना है। सोसाइटी के सचिव मुकेश जांगिड़ ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर डिस्कॉम के एमडी भंवर लाल शर्मा सहित डिस्कॉम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आरईसी से आर.सी. त्यागी तथा बैंकिंग पार्टनर भी शिविर में भाग लेंगे। शिविर में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों, सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और सोलर सिस्टम की स्थापना से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा साझा की जाएगी। साथ ही सौर ऊर्जा उपकरणों की उपलब्धता, स्थापना और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भी जानकारी दी जाएगी। बाइट - प्रीतेश माथुर, अध्यक्ष, जोधपुर सोलर सोसाइटी। बाइट - जय वर्मा, उपाध्यक्ष, जोधपुर सोलर सोसाइटी。0
0
Report
करौली में विधिक जागरूकता शिविर: जिला कानून servicio प्राधिकरण ने स्कूलों में जानकारी दी
Karauli, Rajasthan:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन करौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली के तत्वावधान में जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों आयोजन किया गया । शिविर में न्यायिक अधिकारियों द्वारा बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई । इस दौरान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय करौली अश्वनी कुमार यादव द्वारा लोक हितकारी उ.मा.वि. करौली मे बच्चों को जागरूक किया गया ।0
0
Report
Advertisement
करौली में ADM पद पर जगदीश प्रसाद गौड़ ने संभाला कार्यभार, बदलाव की शुरुआत
Karauli, Rajasthan:करौली ADM पद पर जगदीश प्रसाद गौड़ ने संभाला कार्यभार, करौली। ADM पद पर जगदीश प्रसाद गौड़ ने कार्यभार संभाला । हिण्डौन SDM से तबादले के बाद करौली ADM पद पर जगदीश प्रसाद गौड़ की नियुक्ति की गई । नवनियुक्त ADM को निवर्तमान ADM महावीर सिंह ने पौधा भेंट कर स्वागत किया । इस दौरान ADM गौड़ ने कार्यालय के कार्मिकों से परिचय और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।0
0
Report
NH-44 पर देवरी के पास कार में आग—पूरी तरह जल गई
Sagar, Madhya Pradesh:अचानक कार में आग लग गई, जलकर राख हो गई। नेशनल हाईवे 44 पर देवरी के पास चीमाढ़ाना के पास एक कार अचानक आग में जल गई। जानकारी के अनुसार देवरी नगर से करीब 11 किलोमीटर दूर चीमाढ़ाना के पास एक ढाबे के पास आरती की कार सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक खराब हो गई। कार मालिक मैकेनिक को लेने के लिए देवरी गया था और कार में अचानक आग लग गई और जल कर पूरी तरह से राख हो गई है। देवरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी देवेंद्र साहू अपनी कार से सागर की ओर जा रहे थे। तब कार चलते चलते बंद हो गई। बार बार प्रयास करते हुए भी जब कार स्टार्ट नहीं हुई तो उसने लॉक कर दी और किसी वाहन से लिफ्ट लेकर देवरी पहुंचे और करीब नौ बजे एक मिस्त्री को लेकर चीमा ढाना कार के पास पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। देवेंद्र साहू ने बताया कि उनकी कार 2020 मॉडल है और उसके बेटे नमन साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत सात लाख से ऊपर है।0
0
Report
नोहर फीडर में पानी की मांग पर किसान आंदोलन जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की नोहर फीडर में पुरा सिंचाई पानी दिये जाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान एसडीएम ऑफिस के सामने घेराव और विरोध जारी रखे हुए हैं. किसानों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई और सड़क पर भोजन किया. गुरुद्वारा कमेटी ने किसानों के लिए खाने की व्यवस्था की. रात 12 बजे प्रशासन की तीसरी वार्ता भी नाकाम री. किसान पानी मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हैं. नोहर फीडर क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी न मिलने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. किसान ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के साथ मौके पर डटे हैं. नेता मंगेज चौधरी ने प्रशासन की धOrthर्मिता पर नाराजगी जताई और कहा कि पानी होने के बावजूद किसानों को सिंचाई पानी नहीं दिया जा रहा. इस बार बगैर पानी नहीं लौटेंगे. आजकल दोगुनी संख्या में किसान उपखंड आगे जुटेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे.0
0
Report
Advertisement
निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री सुरेंद्र प्रजापति की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया, छत में वाइब्रेटर चलाने के दौरान हादसें का शिकार हुआ राजमिस्त्री, दरियापुर गाँव का रहने वाला था मृतक राजमिस्त्री सुरेंद्र प्रजापति, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम, सुमेरपुर थाना कस्बे के वार्ड नंबर 16 अवतार मोटर्स के पास का मामला।0
0
Report
जनपद साहित्य सभा बिसवाँ ने मनाई तुलसी जयंती
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, जनपद साहित्य सभा, बिसवाँ के तत्वावधान में सेठ जयदयाल इंटर कॉलेज सभागार में तुलसी जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी श्रीशचंद्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि डॉ. अमिय अग्रवाल तथा अध्यक्षता साहित्य भूषण विजय शंकर मिश्र ‘भास्कर’ ने की। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संदीप मिश्र ‘सरस’ ने किया। मां सरस्वती, संत तुलसीदास एवं स्मृतिशेष आचार्य गिरिजा शंकर मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण तथा रामचरितमानस के पूजन के बाद आनंद खत्री की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था सचिव वृंदारकनाथ मिश्र ने स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की और संस्थापक आचार्य गिरिजा शंकर मिश्र को स्मरण किया। विजय शंकर मिश्र ‘भास्कर’ ने कहा कि संत तुलसीदास भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और लोक-मंगल के महान संवाहक थे। श्रीशचंद्र दीक्षित ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन-दर्शन है। डॉ. अमिय अग्रवाल ने तुलसीदास को समन्वयवादी रचनाकार बताते हुए उनके प्रेम, सेवा, करुणा और मर्यादा के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। संस्था की ओर से तीनों अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न, सम्मान पत्र, तुलसी माला व श्रीफल देकर सारस्वत सम्मान किया गया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत मधु इंडिया फैक्ट्री की ओर से अतिथियों को उत्पाद भेंट किए गए। तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी में साहित्यकारों ने काव्य पाठ एवं विचार प्रस्तुत किए। नवोदित कलमकार श्रुति नाग को प्रस्तुति के लिए स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगर के तमाम साहित्यप्रेमी, गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संस्था सचिव वृंदारकनाथ मिश्र ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया। सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।0
0
Report
चमोली के पीपल कोटी टनल के बचाव कार्यों की तारीफ, बलूनी बोले त्वरित राहत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पौड़ी से लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने चमोली के पीपल कोटि टनल में किए गए बचाव राहत कार्यों की तारीफ की है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है किस राज्य सरकार और प्रशासन ने त्वरित गति से बचाव राहत कार्य पूरे किए हैं। दुर्भाग्य वर्ष इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत भी हुई।0
0
Report
Advertisement
रसूलाबाद में ट्रक से टकराने के बाद कार पलट, महिला की मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के रसूलाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बचने के लिए कार चालक ने कार को सड़क के नीचे उतार दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कार में सवार दो मासूम बच्चियां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा रसूलाबाद-कानपुर मार्ग पर पहाड़ीपुर के छुईया नाला मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक औरैया के परवन गोई निवासी आदर्श, अपनी पड़ोसी दीपा और नीलम के साथ कार से कानपुर डायलिसिस कराने जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारने का प्रयास किया कार चालक ने कार को सड़क के नीचे उतार दिया जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टर शैलेन्द्र ने 30 वर्षीय नीलम, पत्नी राहुल, को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपा और आदर्श की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज माती रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार में दीपा की सात वर्षीय बेटी रिद्धि और पांच वर्षीय बेटी सिद्धि भी सवार थीं, जो हादसे में बाल-बाल बच गईं। नीलम अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। डॉक्टर ने घटना की प्राथमिक सूचना पुलिस को दी। रसूलाबाद कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि मौके पर उप निरीक्षक राजेश प्रताप को भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा。 बाइट –डॉक्टर शैलेन्द्र ( ड्यूटी डॉक्टर )0
0
Report
चमोली कांग्रेस नीति घाटी में जनसंपर्क शुरू कर चुनावी तैयारी तेज करेगी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीमांत नीति घाटी का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया, और नीति घाटी के अंतिम गांवों में मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। विधायक ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के आड़े आते हुए विकास के लिए सरकार में बदलाव जरूरी बताया और जनता से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने नीति घाटी के गमशाली, बम्पा, परक्या, कैलाशपुर, मलारी, कोशा आदि गांवों का भ्रमण किया; बुधवार को जेलम गांव में ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ अनूप बिष्ट, प्रदेश जनजाति अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, जिला जनजाति अध्यक्ष सुप्या सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर कुंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दर्जनों समस्याएं बताईं, जैसे सीमित जियो नेटवर्क कनेक्टिविटी, गैस सिलेंडर की अस्थायी उपलब्धता, बंपा स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज का टीका, तथा आपातकालीन स्थिति में सरकारी एंबुलेंस सेवा को निशुल्क नहीं होना। उन्होंने ओटीपी व्यवस्था के कारण गैस सिलेंडर लेने में परेशानी बताई और मांग की कि बिना ओटीपी गैस उपलब्ध कराई जाए ताकि कम से कम छह महीने राहत मिल सके। विधायक ने इन समस्याओं को शासन स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। ओटीपी व्यवस्था केंद्र सरकार से जुड़ा सिस्टम है और इसमें बदलाव उनके स्तर से संभव नहीं है। नीति घाटी के दौरे को कांग्रेस की विधानसभा चुनाव तैयारी और सीमांत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत माना गया।0
0
Report
खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने किसानों के साथ बैठक तय की
Patran, Punjab:खनौरी बॉर्डर पर आज नंगे धड़ प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्रशासन ने किसानों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। प्रशासन की ओर से किसानों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि किसान पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार थे और वह किसी तरह का संघर्ष नहीं चाहते। डलेवाल ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर यदि आज प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कोई सकारात्मक समाधान निकलता है तो बैठक के बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का उद्देश्य अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसान बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहते हैं। यदि प्रशासन की ओर से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाता है और कोई ठोस समाधान निकलता है, तो आंदोलन को लेकर आगे का निर्णय उसी के अनुसार लिया जाएगा। बाइट: जगजीत सिंह डलेवाल, किसान नेता0
0
Report
Advertisement
