326001
झालावाड़ भाजपा ने नगर निकाय चुनाव हेतु संयोजक-सहसंयोजक किए घोषित
Ummed Pura, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी जिला झालावाड़ ने राष्ट्रीय उपाध्यक्षा माननीया वसुन्धराराजे, मानीनय सांसद दुष्यंत सिंह, जिला संगठन प्रभारी गणेश माहुर व जिला संगठन सह प्रभारी सागर सोनी की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने नगर निकाय चुनाव के संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की0
0
Report
326001
भाजपा नेता सौदान गुर्जर की सराहनीय पहल... मेधावी छात्रा को EV स्कूटी भेंट की..
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिपलिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा ने 96.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर छात्रा को सम्मानित किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौदान गुर्जर की ओर से छात्रा को ईवी स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दयाराम मीणा सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।0
0
Report
326001
बेकाबू बस ने जायरीनों को कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत,
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सारोला क्षेत्र के पातला पीर दरगाह स्थल के समीप देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 2 अन्य भी गंभीर घायल हों गए। हादसा उस समय हुआ जब पातला पीर दरगाह पर दर्शन करने गए जायरीन देर शाम को वापस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट बस बारिश के कारण ढलान पर फिसलन के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे जायरीनों को कुचल दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें रामगंजमंडी निवासी हामीद को तुरंत ही खानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शेष पांच गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां घायल रेहान, अल्फ़ेज और तालिब ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है और एक का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा। हालांकि हादसे के कारणों के बारे में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश के कारण ढलान पर फिसलन थी। जिसके चलते यह निजी बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन जायरीनों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।0
0
Report
Advertisement
326023
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर निकाली तिरंगा यात्रा, मातृभूमि के जयकारों से गूंजा झालावाड़..
Jhalrapatan, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आजादी पर्व के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला झालावाड़ व शहर मंडल की और से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ! भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया की तिरंगा यात्रा स्थानीय संसद कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निर्भय सिंह सर्किल पहुची। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर जोश के साथ नारे लगाते हुए तिरंगा हाथों में थामे हुए चल रहे थे। इस अवसर संबोधित करते हुए संघटन प्रभारी हीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज का दिन केवल तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का दिन नहीं है। आज का दिन उन अनगिनत वीरों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने सुख, अपने परिवार, अपना जीवन और अपना सर्वस्व भारत माता की स्वतंत्रता के लिए न्योछावर कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कहाँ की 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली, लेकिन इस आजादी की कीमत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बलिदान से चुकाई थी। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खाँ, सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई और ऐसे अनगिनत ज्ञात-अज्ञात वीरों के त्याग के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ! भाजपा कार्यकर्ता ने शहीद निर्भय सिह प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की ! इस अवसर पर आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, विधायक गोविन्द रानीपुरिया, जिला महामंत्री हेमंत सिंह, दिनेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई, संदीप शोत्रीय, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा , पूनम शर्मा, लाली बाई, भावना झाला, रंजीता पांडे सहित जिला व मंडल पधादिकारी, जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।0
0
Report
326001
राज राजेश्वर सेवा समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन, श्रावण सोमवार पर शिवमय हुआ झालावाड़
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर राज राजेश्वर सेवा समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। देर शाम गढ़ परिसर स्थित बावड़ी से शुरू हुई कावड़ यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती राजराजेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये इस कावड़ यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्रा के दौरान डमरु ढोल मंडली तथा शिव नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। जिन्हें देखने के लिए शहरवासी श्रद्धालु भी उमड़ पड़े। गौरतलब है कि राज राजेश्वर सेवा समिति (राजलक्ष्मी-हरीनगर कॉलोनी) द्वारा प्रतिवर्ष सावन मास के अवसर पर कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है।0
0
Report
