326001
झालावाड़ में कालीसिंध पावर प्लांट कर्मचारियों का प्रदर्शन 14वें दिन जारी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। सभी ट्रेड यूनियनों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन में भाग लिया। कर्मचारी जयपुर डिस्कॉम की तरह टाइम बाउंड पॉलिसी लागू करने और नियुक्ति तिथि से अपग्रेडेशन का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, वे लंबे समय से ग्रेड पे 3600 के पदों की स्वीकृति की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लक्ष्मण सिंह बोले—नरोत्तम मिश्रा को मिला बड़ा पद का आश्वासन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। लटेरी मे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा नरोत्तम मिश्रा को मिला बड़े पद का आश्वासन। दतिया उपचुनाव को लेकर सिरोंज दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को पार्टी में कोई बड़े पद का आश्वासन मिल गया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह सिरोंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लटेरी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने आजाद समाज पार्टी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
रामनगर के रामदत्त अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती शुरू, CT स्कैन अभी बंद
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती शुरू हो गई है और इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद जगी है। अब पैथोलॉिस्ट डॉ. एल.पी. चौहान ने अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी हैं, इसके अलावा एक चिकित्सा अधिकारी भी जॉइन कर चुके हैं और डीटी सर्जन डॉ. धर्मा ने भी कार्यभार संभाल लिया है ताकि मरीजों को विशेषज्ञ उपचार मिल सके। वर्तमान में एक फिजिशियन और एक सर्जन का स्थानांतरण हुआ है, हालांकि उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया है; कुछ चिकित्साधिकारियों ने अन्य स्थानों से आकर जॉइनिंग दे दी है और शेष डॉक्टर भी जल्द कार्यभार संभालेंगे। अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बताते हुए सीएमएस ने कहा कि दो एक्स-रे मशीनें सुचारु रूप से चल रही हैं, मरीजों को एक्स-रे जाँच की सुविधा मिल रही है, लेकिन CT स्कैन मशीन तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल बंद है। सोमवार को मशीन की जांच कर समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा ताकि इसे जल्द चालू किया जा सके। दवाइयों की उपलब्धता भी पर्याप्त है, कमी होने पर उन्हें जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं। इन कदमों से रामनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ी है, और शेष विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग तथा CT स्कैन मशीन के जल्द शुरू होने पर निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
स्थिति की गम्भीरता Ke चलते स्थानीय सपेरे ने ड्रम से सभी सांप सुरक्षित निकाले
Noida, Uttar Pradesh:स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक स्थानीय सपेरे को बुलाया गया... सपेरे ने बेहद सावधानी के साथ ड्रम में मौजूद सांपों को एक-एक कर बाहर निकाला... और सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया...0
0
Report
Advertisement
बीसलपुर बांध किनारे शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जांच तेज की
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक बीसलपुर बांध किनारे थड़ोली गांव के पास शव मिलने से फैली सनसनी मृतक की अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त, प्रथम दृष्टया तीन चार दिन पुराना माना जा रहा शव, मृतक के दोनों हाथ मिले कमर से बंधे हुए, ASP मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अंकेश चौधरी मय जाब्ता मौके पर मौजूद, साक्ष्य जुटाने के लिये MOU टीम को बुलाया मौके पर, टोडारायसिंह थाना पुलिस मामले की गंभीरता से कर रही जांच।0
0
Report
बूढ़ा पुष्कर में इंद्र देव से बारिश की मांग, दुग्धाभिषेके के साथ ग्रामीण प्रार्थना
Ajmer, Rajasthan:बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना एंकर - प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, लेकिन पुष्कर क्षेत्र के कई गांव अब भी झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में बोवनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों और ग्रामीणों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। इसी बीच पुष्कर के निकटवर्ती बूढ़ा पुष्कर में वर्षों पुरानी लोक परंपरा को निभाते हुए ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा की कामना की। वियो - गांव के लोग गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा के रूप में बूढ़ा पुष्कर सरोवर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सरोवर की पूजा-अर्चना की, दुग्धाभिषेक किया और हवन-यज्ञ कर भगवान इंद्र से अच्छी बारिश की प्रार्थना की। ग्रामीणों का मानना है कि बूढ़ा पुष्कर राज की पूजा और इंद्र देव के आह्वान से क्षेत्र में मेह बरसता है और खेतों में हरियाली लौटती है। ग्रामीण महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह परंपरा गांव बसने के समय से चली आ रही है। हर वर्ष ग्रामीण एकत्रित होकर बूढ़ा पुष्कर पहुंचते हैं। गांव से दूध लाया जाता है और सरोवर पर दुग्धाभिषेक किया जाता है। इसके बाद हवन-पूजन कर इंद्र देवता से अच्छी बारिश की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि बारिश केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशुधन और पूरे ग्रामीण जीवन के लिए जरूरी है। तीर्थगुरु विकास पाराशर ने बताया कि कानस गांव के लोग हर साल बूढ़ा पुष्कर राज की पूजा करते हैं। ग्रामीण गांव में उपलब्ध दूध लेकर आते हैं, दुग्धाभिषेक करते हैं और फिर हवन व भजन-कीर्तन के माध्यम से इंद्र देव का आह्वान करते हैं। जब तक अच्छी वर्षा नहीं होती, तब तक ग्रामीण आस्था के साथ प्रार्थना करते रहते हैं। बूढ़ा पुष्कर में हुआ यह आयोजन आस्था, लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति ग्रामीण जीवन के गहरे जुड़ाव का प्रतीक बना। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इंद्र देव उनकी पुकार सुनेंगे और जल्द ही पुष्कर क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।0
0
Report
अजमेर सुरजपुरा में ईमाम हुसैन की शहादत पर जियारत का सालाना कार्यक्रम
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहर के सुरजपुरा बस्ती में हज़रत ईमाम हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हो के बेटे हज़रत ईमाम जैनुल आबेदीन रज़ियल्लाहु तआला अन्हो की शाहदत के मौके पर अलम व ताबूत की जियारत करवाई गई । सुरजपुरा के इमामे जुमा मौलाना सैय्यद गुलाम मुस्तफा जाफरी ने प्रोग्राम कि जानकारी देते हुए बताया कि सुरजपुरा बस्ती मे अंजूमने जुल्फिकारे हैदरी के ज़ेरे अहतेमाम शिया समाज के चौथे ईमाम हजरत इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत के मौके पर सोजखान हजरात ने मर्सियाखानी के साथ मजलिस शुरु की । इस मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद अली अब्बास छपरवी ने खिताब किया । बादे मजलिस शबीहे ताबूते जनाबे बीमारे कर्बला व अलमे मुबारक की जियारत करवाई गई । जुलुस मे शामिल अंजूमनों के नौजवानों,बच्चों व बुजुर्ग,ने नौहा पढ़कर मातम किया ! अंजूमने जुल्फिकारे हैदरी के सदर सैय्यद शौकत अली ने प्रोग्राम की मजीद जानकारी देते हुए बताया कि सुरजपुरा मे अंजूमने जुल्फिकारे हैदरी की तरफ से यह 43वा प्रोग्राम मुनअक़िद किया गया ! इस सालाना मजलिस प्रोग्राम मे दौराई, गुवाडीया,मोतीपूरा,तारागढ, जयपुर, राजोसी,रूपनगढ कि अन्जूमनो समेत दूर दराज से सैंकड़ौं अकीदतमंदों ने शिरकत की। प्रोग्राम के इखत्ताम पर अकीदतमंदो को नजरें हुसैन का लंगर भी तक़सीम किया गया।0
0
Report
Advertisement
पाहलगाम में माफिया के अवैध होटल निर्माण से पर्यावरण खतरे में: इल्तिजा मुफ्ती
Aram Pora, Ganderbal, In a Post PDP leader Iltija Mufti said "A mafia operating in ecologically fragile Pahalgam allowing wanton illegal construction of hotels encroaching upon flood channels or Forest land is ill thought & detrimental to Kashmir’s environment already reeling from global warming. Haven’t seen Pahalgam in such a mess before. Please respect Kashmir’s pristine environment0
0
Report
तेंदुए का सफल रेस्क्यू: सूखे कुएں से बाहर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया
Dhamtari, Chhattisgarh:सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ... वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम महामल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोजन की तलाश में भटकता एक तेंदुआ सूखे कुएं में जा गिरा..... कुएं के भीतर तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई...... हालांकि लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी...... वही सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरे एहतियात के साथ बचाव अभियान शुरू किया..... घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने तेंदुए को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया..... रेस्क्यू के बाद तेंदुए की स्थिति सामान्य और स्वस्थ पाई गई..... इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया...... इस सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.... वहीं, घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की बाईट - कृष्णा जाधव डीएफओ धमतरी0
0
Report
कवर्धा में नवीन गन्ना किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित, उपमुख्यमंत्री ने किसान संगोष्ठी को संबोधित
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में नवीन गन्ना किसानों को वितरित किए गए शेयर प्रमाण पत्र, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया कृषक संगोष्ठी को संबोधित कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में नवीन गन्ना किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों गन्ना किसान, शेयरधारी एवं शक्कर कारखाने के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवीन गन्ना किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जितने अधिक किसान शक्कर कारखाने के शेयरधारी बनेंगे, उतना ही कारखाने को अधिक मात्रा में गन्ना उपलब्ध होगा। उन्होंने सभी शेयरधारी किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना शक्कर कारखाने को ही बेचें, जिससे कारखाने की आय बढ़ेगी और उसका सीधा लाभ शेयरधारी किसानों को भी मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की भागीदारी से ही सहकारी शक्कर कारखाना आर्थिक रूप से मजबूत होगा और भविष्य में किसानों को अधिक सुविधाएं एवं बेहतर लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान शक्कर कारखाने के आधिकारिक यूट्यूब चैनल का भी शुभारंभ किया गया। इस चैनल के माध्यम से गन्ना किसानों को खेती, गन्ना खरीदी, भुगतान, योजनाओं तथा कारखाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की और शक्कर कारखाने की गतिविधियों से जुड़कर सहकारिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बाइट_विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
रीवा में पति की हत्या की अफवाह फर्जी, पुलिस ने स्पष्ट किया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को गैस सिलेंडर के अंदर दफना दिया। इस कथित खबर ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया और देखते ही देखते हजारों लोगों तक पहुंच गई। लेकिन जब पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की तो यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक निकली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राजीव पाठक ने स्पष्ट किया है कि रीवा जिले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। न तो किसी थाने में ऐसी कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही पुलिस को इस संबंध में कोई साक्ष्य या वीडियो मिला है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर इस अफवाह की शुरुआत किसने की और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। साथ ही सोशल मीडिया पर इस तरह के भ्रामक संदेश साझा करने वालों की भी निगरानी की जा रही है। सीएसपी राजीव पाठक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी खबर या संदेश को बिना सत्यापन के आगे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही यह पूरी कहानी महज एक अफवाह साबित हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
13 जुलाई से बारिश तेज: सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का मौसम विभाग का अनुमान है, हालांकि कल यानि 13 जुलाई से बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. खासतौर पर सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है. अभीतक प्रदेश में औसत से करीब 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है0
0
Report
रारा शाहपुर राजकीय विद्यालय में युवा खेल संगम: ग्रामीण खिलाड़ियों ने दम दिखाया
Karauli, Rajasthan:आरएसएस द्वारा रारा शाहपुर राजकीय विद्यालय में हुआ युवा खेल संगम कार्यक्रम, जिला करौली एंकर इंट्रो- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ग्राम रारा शाहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ''युवा खेल संगम'' में ग्रामीण युवाओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरौठ खंड के शेरपुर मंडल एवं खीप का पुरा मंडल की ओर से आयोजित इस खेल संगम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन समिति के सदस्य नाहर सिंह डागुर ने बताया कि प्रतियोगिता में शेरपुर, खीप का पुरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर, खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नंद सिंह, जिला सह कार्यवाह जितेंद्र, सुरौठ खंड कार्यवाह तेज प्रकाश, सह खंड कार्यवाह राजीव, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद, बाल कार्य प्रमुख नीलेश, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र तथा सह उपखंड कार्यवाह अमन मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार ने रेफरी के रूप में निभाई। खेल संगम में वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र शेरपुर, रविंद्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम, रवि पहलवान, चंद्रवीर, राजीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
चाकसू में 90 करोड़ रुपए की वापसी के लिए महिलाओं-ग्रामीणों की विशाल जनरैली
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) 9 करोड़ रुपए के रूपए को वापस पीड़ितों को दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण निकाली विशाल जन रैली। पूर्व चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व चाकसू कस्बे में सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीणों ने करोड़ों रुपए की मांग को लेकर निकाली रैली। पूर्व विधायक सहित सैकड़ों ग्रामीण तीन दिन से बैठें हैं न्याय की मांग को लेकर अनशन पर। राजस्थान सहकारी समिति के जमाकर्ताओं द्वारा करीब 1500 परिवारों के 90 करोड़ रुपए नहीं देने का बताया जा रहा है मामला। पिछले तीन दिनों से चल रहा है अनशन, चाकसू कस्बे में आक्रोश रैली निकालकर जताई नाराजगी।0
0
Report
yamunanagar में सांप डसने से युवती की मौत, गरीब परिवार में मातम
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक गरीब परिवार की युवती की सांप के डसने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवती रात के समय अपने घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में पूरा परिवार गहरे दुख में डूब जाएगा। Yamunanagar के महाशक्ति कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय शबनम रोज़ की तरह घर के काम निपटा रही थी। इसी दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिवार को स्थिति की गंभीरता का एहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। युवती ने घबराहट और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की; लेकिन सांप के जहर का असर इतना तेज था कि उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवती का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और अब इस हादसे ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। वाइल्डलाइफ विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं; इस मौसम में घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करना और रात के समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को सांप डस ले तो तुरंत अस्पताल पहुँचना चाहिए।0
0
Report
नक्सली राजेंद्र साहू गिरफ्तार, छह जिंदा गोलियां के साथ खूंटी पुलिस ने दबोचा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - सात संगीन मामलों का आरोपी नक्सली राजेन्द्र साहू गिरफ्तार, पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद। एंकर - खूँटी में पीएलएफआई नक्सली के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें कई संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर को पिस्तौल और छह गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके उपर तोरपा थाना क्षेत्र में दो बड़े आपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है। जबकि कर्रा थाना क्षेत्र में भी गाड़ियों पर आगजनी और लेवी वसूली के मामले है। वहीं खूँटी व मुरहू थाना क्षेत्र में भी राजेन्द्र ने दस्ता के अन्य लोगों के साथ मिलकर तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस को इसका तलाश था। इतने में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया गाँव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र साहू के विरुद्ध वर्ष 2017 से अब तक हत्या, लूट, अवैध हथियार रखने और हिंसक वारदातों सहित कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में मुरहू थाना कांड संख्या 71/2017 में हत्या, आपराधिक साक्ष्य छिपाने और आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2020 में मुरहू थाना कांड संख्या 82/2020 में לूट और अपराध से संबंधित संपत्ति रखने के मामले में उसका नाम सामने आया। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ लगातार कई मामले दर्ज हुए। 24 मार्च को तोरपा थाना कांड संख्या 19/2026 में जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने, 2 मई को कर्रा थाना कांड संख्या 31/2026 में हिंसक वारदात, अवैध हथियार और सीएलए एक्ट, 6 मई को कर्रा थाना कांड संख्या 33/2026 में आपराधिक गिरोह और हथियार रखने, 9 मई को खूँटी थाना कांड संख्या 65/2026 में अवैध हथियार रखने तथा 18 मई को तोरपा थाना कांड संख्या 28/2026 में जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया। इसमें तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
