Back
अकलेरा पुलिस ने गोचर भूमि पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 04, 2026 07:31:26
Jhalawar, Rajasthan
अकलेरा (झालावाड़)
झालावाड़ के अकलेरा से बड़ी खबर आ रही है। परपती गांव में अकलेरा पुलिस ने गोचर भूमि पर अफीम की अवैध खेती पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। अकलेरा तहसील के परपती गांव में आरोपी हरिशचंद मीणा ने सरकारी गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर अफीम की खेती कर रखी थी। पुलिस ने मंगलवार को तहसीलदार सहित भारी बल के साथ छापा मारा और 27,423 हरे-भरे अफीम के पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए। जिनका कुल वजन 2,229 किलोग्राम है। आरोपी ने चरागाह भूमि पर न सिर्फ अफीम, बल्कि अन्य फसलें भी उगा रखी थीं और मकान तक बना लिया था।
गौशाला समिति की शिकायत और पटवारी रिपोर्ट पर थाना प्रभारी धर्माराम चौधरी ने दिनभर चली कार्रवाई को अंजाम दिया। हरिशचंद मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया और आरोपी से पूछताछ जारी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने नारकोटिक्स विभाग पर भी लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। अफीम की फसल कई महीनों से लहलहा रही थी और विभाग तीन बार नपाई के लिए आया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि चरागाह भूमि पर खेती होने के बावजूद विभाग ने अनदेखी की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 04, 2026 09:02:290
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 04, 2026 09:02:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 09:01:140
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 04, 2026 09:00:400
Report
0
Report
पारंपरिक खेती छोड़, हल्दी की खेती से युवा किसान ने कमाया मोटा मुनाफा, जिले अन्य किसान भी हुए प्रेरित
0
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 04, 2026 08:50:510
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 04, 2026 08:50:440
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 04, 2026 08:50:280
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 04, 2026 08:50:100
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 04, 2026 08:49:570
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 04, 2026 08:49:410
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 08:49:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 08:49:000
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 04, 2026 08:48:440
Report