326001
भवानीमंडी में कांग्रेस का राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड कार्यालय के सामने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों, बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि, और कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की आलोचना की। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर आपत्ति जताई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लांजा में गांजा बिक्री के आरोप में नेपाल जोशी गिरफ्तार; 6.761 किग्रा गांजा जब्त
Taga, Chhattisgarh:थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम लांजा में दबिश देकर अवैध गांजा बिक्री के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के घर से 6 किलो 761 ग्राम गांजा, कीमत ₹50 हजार बताई गई है, बरामद किया। पूलिस के अनुसार आरोपी नेपाल जोशी (38 वर्ष), निवासी ग्राम लांजा अपने घर में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा था तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरी में 5 अलग-अलग पैकेटों में गांजा मिला। कार्रवाई में गांजा के अलावा होंडा एसपी मोटरसाइकाइल CG 22 AG 9165 (₹55 हजार) और ओप्पो मोबाइल (₹12 हजार) भी जब्त किया गया कुल जब्ती की कीमत करीब ₹1.17 लाख बताई गई है पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से लाकर मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन करने और घर में रखकर बिक्री करने की बात स्वीकार की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में कार्रवाई।0
0
Report
पाकुड़ में बारिश से नदी-नाले उफान, किसानों को फसल की उम्मीद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में हो रही बारिश से नदी और नाले उफान पर है... ऊपरी हिस्सों में हुई तेज बारिश से बासलोई नदी, गुमानी नदी, तोड़ाई नदी, परगला नदी और बरसाती नाले उफान पर है... कई जगह सडकों पर पानी आ गया है जहां ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रहीं हैं... तो वहीं इस बारिश से धान के खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है... किसानों ने बताया की धान के खेती के लिए बारिश की जरूरत थी... तेज धूप के कारण खेत सुख रहा था... किसानों ने बताया की इस महीने में खेतों में यूरिया देने के लिए खेतों में पानी रहना बहुत जरूरी होता है... इस बारिश से किसानों ने अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है... किसानों का ये भी कहना है की धान तैयार होने के बाद अगर अधिक हो जायेगा तो फसल नुकसान हो सकता है... साथ ही अधिक बारिश हुई तो कुछ फसलों को नुकसान भी हो सकता है...0
0
Report
रांची में जन्माष्टमी: मंदिर-चौक पर भव्य उत्सव की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:रांची में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों से लेकर चौक चौराहों तक पर भव्य आयोजन किया गया है। रांची के राजेंद्र चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी के आयोजन की भव्य तैयारी चल रहे हैं। यहाँ हर साल भव्य तरीके से आयोजन होता है।0
0
Report
Advertisement
शिक्षिका निर्मला कोमल लहरे निलंबित, वायरल वीडियो के बाद विभाग ने कदम उठाया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शिक्षिका निर्मला कोमल लहरे तत्काल प्रभाव से निलंबित,, ऑनलाइन उपस्थिति लागू होने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुआ था शिक्षिका का वीडियो,, वीडियो में शिक्षिका द्वारा शासकीय नियमों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला,, जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई,, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का हवाला,, निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा निर्धारित,, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की होगी पात्रता,, लोक शिक्षण संचालक रितुराज रघुवंशी ने 03 सितंबर 2026 को जारी किया आदेश,,0
0
Report
1981 के डकैती कानून पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका: सक्रिय गिरोह नहीं तो कानून क्यों?
Bhind, Madhya Pradesh:हेल- MPs 45 साल पुराने ‘डकैत कानून’ पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है; पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कानून को चुनौती दी है। उनका सवाल है कि मध्यप्रदेश में सूचीबद्ध डकैत गिरोह सक्रिय नहीं हैं, तो वर्ष 1981 में बनाए गए डकैत कानून को अब तक क्यों जारी रखा गया है? याचिका में कानून को असंवैधानिक घोषित करने से लेकर इसके तहत दर्ज मामलों की समीक्षा और लंबित मामलों को सामान्य अदालतों में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। लहार के पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट से 2017, 2022 और 2023 के सरकार के जवाबों का हवाला दिया है; सरकार ने माना है कि गिरोह सक्रिय नहीं हैं, लेकिन असूचीबद्ध गिरोहों का खतरा बताकर कानून को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। याचिका में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं: 1) वर्ष 1981 के डकैत कानून को असंवैधानिक घोषित किया जाए; 2) 2017 से अब तक इस कानून के तहत दर्ज सभी मामलों का पूरा रिकॉर्ड मंगाया जाए; 3) लंबित मामलों को सामान्य अदालतों में स्थानांतरित किया जाए।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में घर घुसकर चोर जेवर, नकदी और बाइक लेकर फरार; एक गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, जेवर-नकदी और बाइक लेकर फरार; एक आरोपी गिरफ्तार. अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटनई में चोरी की बड़ी वारदात. चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और मोटरसाइकिल पर हाथ साफ किया. चोरी गए सामान की कीमत करीब ₹60 हजार बताई गई. पुलिस ने मुखबिर सूचना और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई. ग्राम खाड़ा निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश सिदार गिरफ्तार. पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की. आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, प्रार्थी का मोबाइल सिम और चोरी की हिस्सेदारी की रकम बरामद. अकलतरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. अब पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और चोरी गए शेष सामान की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
नैला पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पुलिस ने नैला क्षेत्र में लिफ्ट के बहाने युवक से लूट की वारदात का खुलासा किया। दो युवकों ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और कुछ दूर जाने के बाद बाइक रुकवाकर चाकू दिखाया। चाकू की नोक पर मारपीट कर पीड़ित के मोबाइल से जबरन 4 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। आरोप है कि लूट की वारदात में ₹15 हजार कीमत का मोबाइल भी लूट लिया गया। नैला पुलिस ने तकनीकी सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शरद कुमार सूर्यवंशी और भानुप्रताप सूर्यवंशी हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और पेचकс बरामद। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से लूट की वारदात का खुलासा।0
0
Report
नवी मुंबई के कामोठे में स्कूल वैन चालक ने बच्ची से लैंगिक अत्याचार; आरोपी गिरफ्तार
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील कामोठे मध्ये साडे तीन वर्षीय मुलीवर लैंगिक अत्याचार. शाळेतून घरी जात असताना स्कूल वॅन चालकाने केला लैंगिक अत्याचार. इस्को यादव असे नराधम आरोपीचे नाव. आरोपी विरोधात कामोठे पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पोलिसांनी आरोपीला अटक केलेय. स्कूल वॅन मध्येच लैंगिक अत्याचार केल्याने लहान मुलांच्या सुरक्षिततेचा प्रश्न गंभीर.0
0
Report
सीलमपुर में स्कूटी पार्किंग विवाद, चार घायल; पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर
New Delhi, Delhi:सीलमपुर में स्कूटी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों में खूनी झड़प पार्किंग को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, महिला समेत चार लोग घायल स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट सीलमपुर जे-ब्लॉक में पार्किंग विवाद के बाद हंगामा, पुलिस जांच में जुटी पार्किंग विवाद में चार लोग घायल, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम स्कूटी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद, महिला समेत चार लोग घायल उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर जे-ब्लॉक में स्कूटी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों के बीच रात में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में महिला समेत कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं。 घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया。 घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है。 इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बात रखी गई है。0
0
Report
Advertisement
शहर के चारभुजा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर महाआरती और दीपों की जगमगाहट
शहर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज भगवान चारभुजा नाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में निधिवन की झांकी सजाई गई। इस दौरान 551 दीपकों के साथ भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन हुआ। दीपों से सजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विशेष धार्मिक झांकी के दर्शन किये। वहीं आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़ले वाले बालाजी मंदिर में दोपहर को अभिषेक एवं सुरीले भजनों की प्रस्तुति का आयोजन होगा। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण जन्म के समय महाआरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, लखनऊ में 9 नए संक्रमित मिले
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में आज एक साथ 9 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक H1N1 के 685 मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 4 सितंबर को सामने आई जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 9 और लोगों की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब लखनऊ जिले कुल 43 मरीज एक्टिव हो गए। लगातार नए मरीज सामने आने के साथ ही राजधानी में संक्रमण की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। सिर्फ लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 685 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले 57 जिलों में 551 मामलों की रिपोर्ट सामने आई थी, यानी हाल के दिनों में आंकड़े में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वाइन फ्लू को लेकर सबसे बड़ी चिंता उन मरीजों को लेकर है, जिन्हें सांस लेने में परेशानी या दूसरे गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने अस्पतालों को ऐसे मरीजों की तत्काल पहचान और जरूरत पड़ने पर विशेष इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से अस्पतालों में अलग फ्लू ओपीडी और जांच काउंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए अलग ICU और अस्पतालों में पर्याप्त आइसोलेशन बेड तैयार रखने को कहा गया है। दवाओं, ऑक्सीजन, जांच किट और जरूरी मेडिकल संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को लेकर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने और अपने चिकित्सकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में प्रदेश के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में तैनात 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफDepartmental कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार डॉक्टरों की उपस्थिति और कामकाज की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करने वाले डॉक्टरों के मामलों की समीक्षा की गई। जांच और विभागीय कार्यवाही पूरी होने के बाद 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक इन डॉक्टरों के खिलाफ लंबे समय तक अनधिकृत अनुपस्थिति और कर्तव्य के प्रति लापरवाही से जुड़े मामले सामने आए थे। सरकार की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने और अपने चिकित्सकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का साफ संदेश है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। ड्यूटी से गैरहाजिरी या मरीजों के इलाज में लापरवाही को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कर्मनाशा नदी उफान से नुआंव जलमग्न, ग्रामीण पुलिया और जलनिकासी की मांग
Khajuria Khurd, Bihar:कर्मनाशा के उफान से नुआंव गांव जलमग्न, परेशानी भारी बारिश से फसलें तबाह, गौशाला में डूबे मवेशी, ग्रामीणों ने की सरकार से पुलिया निर्माण की मांग कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत नुआंव गांव में कर्मनाशा नदी का पानी भर जाने से स्थिति अत्यंत विकराल हो गई है। नदी के उफान और मूसलाधार बारिश के कारण पूरा गांव जलमग्न हो चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है。 स्थानीय निवासी महेंद्र राम गोंड ने बताया कि कर्मनाशा नदी का पानी गांव और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गया है। इससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इतना ही नहीं, गौशाला और पशु मेले क्षेत्र में जलजमाव होने से बंधे हुए मवेशी भी पानी में डूबने को मजबूर हैं। जानवरों के चारे और सुरक्षा को लेकर पशुपालक बेहद चिंतित हैं। जलभराव के कारण गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। आवागमन और परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गई हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने और दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई आ रही है। हर साल बाढ़ जैसे हालात बनने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक और मानसिक क्षति झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थाई समाधान केवल एक पुलिया और उचित जल निकासी व्यवस्था से ही संभव है। उन्होंने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि नुआंव गांव में जल्द से जल्द एक पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि बाढ़ के पानी की सुचारू निकासी हो सके और भविष्य में लोगों तथा मवेशियों को इस तरह की आपदा से राहत मिल सके。0
0
Report
भोपाल में इस्कॉन मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी की खास तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भोपाल में खास तैयारी भोपाल के इस्कॉन मंदिर में सुबह से पहुंच रहे भक्त भगवान राधा कृष्ण का किया गया दिव्य श्रृंगार मंदिर परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे भक्तों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह0
0
Report
गोरखपुर भाजपा की नई 39 सदस्यीय टीम: ब्राह्मण और कायस्थ को प्रमुख जगह, यादव अनुपस्थित
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी ने Gorakhpur में भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम के गठन पर विस्तृत प्रस्तुति दी है। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने 39 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। नई टीम में अलग-अलग जातीय और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सबसे ज्यादा चर्चा 10 ब्राह्मण चेहरों को जगह मिलने को लेकर है, जिसे पूर्वांचल की सियासत में भाजपा के सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। चार कायस्थ नेताओं को टीम में जगह मिली है और उनमें से दो को क्षेत्रीय महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर से सबसे अधिक आठ कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि 39 सदस्यीय टीम में यादव चेहरे को मौका नहीं मिला है और महिलाओं की भागीदारी भी केवल दो नेताओं तक सीमित है। यह माना जा रहा है कि नई टीम अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है, पर कुछ सामाजिक समूहों की गैरमौजूदगी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकती है। भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 39 सदस्यीय टीम में ब्राह्मण, कायस्थ, निषाद और अन्य पिछड़े व सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री पद पर सत्येंद्र सिन्हा, बच्चा पांडेय नवीन, भास्कर निषाद और राहुल श्रीवास्तव को जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रीय उपाध्यक्षों में गोरखपुर से eight कार्यकर्ताओं को जगह मिली है, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता शामिल हैं। किसान मोर्चा के राधेश्याम पांडेय तथा युवा मोर्चा के रणजीत राय बड़े को भी महत्वपूर्ण पद मिले हैं। टीम में वैश्य, सैंथवार, कुशवाहा, बेलदार, कुर्मी, अग्रहरी और भूमिहार क्षेत्रों के नेता भी शामिल हैं, ताकि पूर्वांचल के विभिन्न सामाजिक समूहों तक भाजपा की पहुंच बढ़े। यादव समुदाय का प्रतिनिधित्व न होने पर राजनीतिक चर्चा बनेगी, जबकि महिलाओं की सहभागिता सीमित है। 39 सदस्यीय टीम में दो महिलाएं ही शामिल हैं: सुनीता अग्रहरी को क्षेत्रीय मंत्री और नेहामणि आर्य को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। सूची के अनुसार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पदों पर متعدد नामों की भूमिका तय की गई है, जो संगठन में संतुलन और अनुभव को दर्शाती है। कुल मिलाकर भाजपा इस नई क्षेत्रीय टीम के साथ सामाजिक समीकरणों को बूथ-स्तर की ताकत में बदले जाने के उद्देश्य से काम कर रही है, और आगामी चुनावों में इसका प्रभाव देखने योग्य रहेगा।0
0
Report
Advertisement
