343001
जालोर में बुजुर्ग की जेब से पर्स हुआ पार, पर्स में थे करीब 10 हजार रुपए
Jalore, Rajasthan:जिला मुख्यालय स्थित सामान्य अस्पताल में एक बुजुर्ग का पर्स चोरी हो गया। बुजुर्ग व्यक्ति जो जोड़वाड़ा (रामसीन) का निवासी था, अस्पताल के काउंटर पर पर्ची बनवा रहा था कि तभी पर्स को किसी चोर ने उसकी जेब से चुरा लिया। सीसीटीवी कैमरे में पर्स चोर की पहचान हो गई है। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर हत्याकांड: नाबालिग दोस्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार
Munger, Bihar:इशांत हत्याकांड में नाबालिग दोस्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, इंस्टाग्राम चैट में विवाद और गाली-गलौज की बात आई सामने। मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार को 16 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र इशांत की गोली मारकर हत्या के मामले में मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में मृतक के एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शनिवार दोपहर दोस्तों के बीच हुए विवाद के दौरान इशांत को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में घटना से जुड़े आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से सामने आईं, जिसके आधार पर एक नाबालिग आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक और दो अन्य किशोरों के बीच पहले से परिचय होने की बात सामने आई है। तीनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया चैट में एक-दूसरे को गाली देने की बात भी सामने आई है।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब दो-तीन महीने पहले ट्यूशन जाने के दौरान उसकी बहन के साथ दोनों किशोरों ने छेड़खानी की थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। परिजनों ने अपने स्तर से दोनों किशोरों को समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद करीब दो महीने तक कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन बाद में मामला फिर बढ़ गया। एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों किशोर इशांत को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद आपस में बातचीत के दौरान विवाद हुआ और एक किशोर ने इशांत को गोली मार दी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गोली चलाने वाला आरोपी फरार है। एसपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
भालू मदद मिलने पर समझदार बना, रेस्क्यू में किसी ने नहीं किया विरोध
Noida, Uttar Pradesh:The bear seems to understand that it’s being helped. No growling, no resistance, just quietly accepting the rescue0
0
Report
सत्य विहार में नालियों का गंदा पानी, जलभराव से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:सत्य विहार में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी गलियों और घरों के बाहर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को नालियों के ऊपर पत्थर रखकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहाँ साफ-सफाई व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती नजर आ रही है। नालियों में गंदगी जमा है और सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में बह रहा है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को घरों से निकलने और गलियों में आने-जाने के लिए नालियों के ऊपर पत्थर रखकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। कहीं गंदा पानी जमा है तो कहीं टूटी-फूटी सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके की गलियों और नालियों की हालत ऐसी ही बनी हुई है। इन गलियों का निर्माण वर्षों पहले हुआ था, लेकिन उसके बाद न तो नालियों का उचित निर्माण हुआ और न ही गलियों की दोबारा मरम्मत। नतीजा यह है कि सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं और नालियों का पानी सड़क पर बहता दिखाई देता है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी भी नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से पत्राचार किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। लोगों का आरोप है कि निगम पार्षद रूबी रावत से शिकायत करने के बाद भी समस्या पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी और जलभराव के बीच रहने को मजबूर स्थानीय लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा? टूटी सड़क, बदहाल नालियां और गलियों में बहता गंदा पानी स्थानीय प्रशासन और निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों की मांग है कि नालियों की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जर्जर गलियों का निर्माण कराया जाए। सत्य विहार की इन तस्वीरों में समस्या साफ दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि शिकायतों और लगातार सामने आ रही बदहाली के बाद निगम प्रशासन कब जागता है और स्थानीय लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत मिलती है।0
0
Report
Advertisement
सम्राट चौधरी का बक्सर दौरा: वामन जन्मोत्सव के साथ विकास की सौगात मांगता सुरक्षा-यात्रा
Buxar, Bihar:मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बक्सर आगमन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के बक्सर पहुंचने पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर पहुंचकर भगवान वामन की पूजा-अर्चना करेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी जब पहली बार बक्सर पहुंचे थे, उस दौरान उन्होंने भगवान वामन की मन्दिर को सेंट्रल जेल कैंपस से अलग कर श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए व्यवस्था किए जाने की घोषणा की थी. अब दूसरी बार मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित बक्सर दौरे के दौरान भगवान वामन के जन्मोत्सव के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. संभावना है कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर सकते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री का जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.0
0
Report
सीतापुर में रेप आरोपी की मुठभेड़ में गोली, 12 घंटे में गिरफ्तारी
Sitapur, Uttar Pradesh:6 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली। महज 12 घंटे में पुलिस ने रेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। आरोपी के पास से नगदी तमंचा कारतूस बरामद। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कोई बड़ी कार्रवाई। थानगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
फर्जी बाबा के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के मनकर्णिका घाट पर गंगा भागीरथी नदी किनारे जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने एक फर्जी बाबा को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। फिर गुस्साए लोगों ने न आव देखा न ताव देखा फर्जी बाबा की डंडों से जमकर सुताई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्जी बाबा मौके भाग गया लेकिन उक्त प्रकरण की पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर मामला क्या है लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस प्रकार के कृत्य कर ऐसे बाबाओं पर सख्त कार्रवाई हो। अब वीडियो कब की है और वास्तविक मामला क्या है पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
ज्वेलरी दुकानों से पायल-नथिया चोरी कर फरार महिला, CCTV से पहचान की तैयारी
Jamshedpur, Jharkhand:ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र की दो आभूषण दुकानों में एक महिला द्वारा ग्राहक बनकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पहले दुकान में आभूषण खरीदने के बहाने प्रवेश किया और सामान देखने के दौरान मौका पाकर पायल व नथिया लेकर फरार हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के ज्वेलरी व्यवसायियों में हडक़म्प मच गया है। जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची, जहां उसने ग्राहक बनकर विभिन्न आभूषण देखने शुरू किए। इसी दौरान उसने एक जोड़ी पायल पसंद करने का नाटक किया। इसके बाद वह माणिक चंद ज्वेलर्स भी पहुंची और वहां भी आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदारों का आरोप है कि आभूषण देखने के क्रम में महिला ने चालाकी से पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गई। घटना के बाद दुकानदारों ने अपने स्तर पर महिला की तलाश शुरू की और आसपास के अन्य ज्वेलरी कारोबारियों को भी सतर्क किया। मामले की सूचना संबंधित लोगों को दे दी गई है। ज्वेलरी व्यवसायी शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फुटेज के आधार पर महिला की पहचान हो सकेगी और चोरी की पूरी वारदात का खुलासा होगा। फिलहाल ज्वेलरी दुकानदारों ने ग्राहकों के रूप में आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया है।0
0
Report
बलिया में दिनदहाड़े चेन स्नेच: ई-रिक्शा से उतरती महिला से बदमाशों ने चेन छीना
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने ई रिक्शा से उतरती महिला के गले से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना अंतर्गत महावीर नगर परिखरा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा से उतरती महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला जैसे ही ई रिक्शा से नीचे उतरी बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चैन छीना और रफू चक्कर हो गए। हालांकि घटना के बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया और आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक चैन स्नेचर फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पर बलिया शहर के पास चेन स्नेचिंग की घटना ने चोरी की बढ़ती घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा कर दिए हैं।0
0
Report
खेत में अजगर से जकड़े युवक को ग्रामीणों ने लाठी से छुड़ाया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के गांधीनगर नई बस्ती गांव के रहने वाले मुनेश उर्फ मुंशी खेत में घास काटने गए थे तभी वहां छिपे बैठे अजगर ने हमला कर मुनेश को जकड़ लिया। मुनेश ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर सहित पास में काम कर रहे लोगो के पास पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगो ने काफी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लाठी डंडों की मदद से अजगर के फंदे से युवक को छुड़ाने नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
संभल में 47 हजार फर्जी राशन कार्ड: DM की सख्त कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । गरीबों को वितरित किया जाने वाला सरकारी राशन हड़पने वालों पर 'योगी की स्ट्राइक ' शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग और तहसील स्तरीय समितियों द्वारा किये गये राशन कार्ड सत्यापन में 47 हजार कार्ड मिले फर्जी ... सत्यापन में मिले 47 हजार फर्जी राशन कार्ड निरस्त किये गये । डीएम अंकित खड़ेकवाल ने फर्जी राशन कार्ड से गरीबों का राशन हड़पने वालों से बसूली के आदेश दिये । डीएम अंकित खंडेलवाल ने संभल नगर क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड बनावाने के आरोपियों की सभी एंगल से जांच के निर्देश दिए । फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने में संलिप्त अधिकारियों ,कर्मचारियों की जांच कर सख्त कार्यवाही के आदेश। DM अंकित खंडेलवाल ने 18 मानको पर कराया था सरकारी राशन कार्ड धारकों का सत्यापन .. सत्यापन में सपन्न .अमीर लोगों के द्वारा सरकारी राशन हड़पने का खुलासा। जिले में 47 हजार फर्जी राशन कार्ड मिलने के खुलासे के बाद जिला आपूर्ति विभाग में जनपद में सरकारी राशन की दुकानों पर रेड जारी । बता दे . चंदौसी में 3 दिन पूर्व सरकारी राशन वितरण में घटतौली का बड़ा खुलासा हुआ था ... सरकारी राशन वितरण में धांधली का खुलासा होने के बाद जिला आपूर्ति विभाग लगातार एक्शन में है । सरकारी राशन वितरण में धांधली और फर्जी राशन कार्डों के खुलासे से आपूर्ति विभाग पर सवाल उठ रहे है । TT अंकित खंडेलवाल डीएम संभल सरकारी राशन की दुकान पर रेड के विजुअल0
0
Report
नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग: ऊंचाई पर मजदूर सुरक्षा पर बड़ा सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर-12 में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ फरीदाबाद के सेक्टर-12 में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच यहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग की ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और सेफ्टी शूज जैसी आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या नगर निगम और निर्माण एजेंसी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की जरूरत है।0
0
Report
यूएनजीए सप्ताह के मौके पर जयशंकर की V4 समेत यूरोपीय मंत्रियों से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:As UNGA High Level week begins, EAM Jaishankar meets a host of European FMs, including Ukraine, V4 group, Switzerland, Moldova, Hungary, etc. FIRST Visegrád Group (V4), India Foreign Ministers meet takes place. The group to meet annually. EAM Jaishankar says, "With the V4, we will take special initiatives" with focus on business, innovation & "take forward" defence record.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में अवैध मिट्टी रोकथाम के दौरान डंपर चालक ने रेंजर को कुचला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- डंपर चालक ने रेंजर को कुचलकर मार डाला, अवैध मिट्टी परिवहन रोकने गए रेंजर को डंपर ने कुचला, छोटी सादड़ी में वन विभाग के रेंजर को डंपर ने कुचला, अवैध मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे थे रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत डंपर चालक ने रेंजर को कुचलने के बाद फरार हुआ, गंभीर हालत में निंबाहेड़ा अस्पताल ले जाया गया था, कल देर रात कारवाई करते वक्त रेंजर को कुचला, इलाज के दौरान रेंजर प्रताप सिंह की मौत, पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू की, स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार के लिए नामित किया था, राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित हुआ था रेंजर का नाम0
0
Report
कैलकाजी मंदिर गैंगरेप केस: एनकाउंटर में आरोपी आसिफ गिरफ्तार, दो अन्य फरार
New Delhi, Delhi:south east Delhi के Kalka Ji मंदिर के पास हुए गैंगरेप केस के एक आरोपी को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. south east के DCP Vinit Kumar ने जानकारी देते हुए बताया है कि DD नंबर 93 पर रात 08:45 बजे एक PCR कॉल मिली, जिसमें Kalka Ji मंदिर, ISKCON मंदिर के पास कथित रेप की बात कही गई थी. 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपनी 17 साल की दोस्त के साथ दिल्ली के Kalka Ji मंदिर आई थी. शाम 7 बजे Kalka Ji मंदिर में दर्शन के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए. शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 साल के तीन लोग आए, उनसे कहा कि वे पुलिस से हैं, और उन्हें धमकाया. उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी दोस्त को पकड़ लिया, और उसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया. Kalka Ji temple के पास एक आरोपी को पुलिस के साथ थोड़ी देर की फायरिंग के बाद पकड़ लिया गया. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. इस मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान Asif के रूप में हुई है जिसे गोली लगी है और फिलहाल उसे ट्रामा सेंटर भेज कर उसका इलाज कराया जा रहा है. दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: सत्यम दिनकर गिरफ्तार, पॉक्सो केस दर्ज
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी सत्यम दिनकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेऊ बताया गया, पुलिस ने साइबर तकनीकी के आधार पर राजिम से आरोपी को पकड़ा, पीड़िता की रिपोर्ट पर पामगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज, POSCO Act के तहत मामला दर्ज किया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
